Saturday , April 27 2024
Breaking News

जालंधर : यूथ अकाली नेता निरवैर सिंह साजन के घर पहुंचे सुखबीर सिंह बादल, परिवार के साथ किया शोक व्यक्त

जालंधर, (PNL) : यूथ अकाली दल के उप-प्रधान निरवैर सिंह साजन के 15 साल के भतीजे का बीते दिनों निधन हो गया था। इसके चलते अकाली दल के प्रधान सुखबीर सिंह बादल आज साजन के घर पहुंचे और उनके परिवार के साथ शोक व्यक्त किया। सुखबीर बादल ने कहा कि साजन और उनके पिता कुलजीत सिंह चावला एक टकसाली परिवार है, जो हमेशा पार्टी की मजबूती के लिए खड़े हैं। उन्होंने कहा कि अकाली दल हमेशा अपने कार्यकर्ताओं के साथ हर दुख सुख में कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा रहा है।

इस मौके पर कुलवंत सिंह मनन, सुखमिंदर सिंह राजपाल, हरमनप्रीत सिंह असीजा, चरणजीत सिंह चावला, चनप्रीत सिंह चावला, इकबाल सिंह चावला, चरणजीत सिंह चास्की, सुखजिंदर सिंह अल्लाग, मनप्रीत सिंह प्रिंस, जगदीप सिंह हैप्पी, इंद्रजीत सिंह बब्बर, हरप्रीत सिंह हैप्पी, कमलजीत सिंह, पंकुश सिंह, इंद्रजीत सिंह सोनू, जसवीर सिंह, करण तलवार, प्रणव अरोड़ा, अर्शदीप सिंह, राजीव कुमार, विनोद शर्मा, हरजीत सिंह उबराई गगनदीप सिंह हरनूर सिंह आहूजा आदि मौजूद रहे।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

जालंधर : सीएम के रोड शो के लिए विधायक रमन अरोड़ा ने फूंकी जान, सैंकड़ों समर्थकों के साथ पहुंचे, पढ़ें

जालंधर, (PNL) : पंजाब के सीएम भगवंत मान द्वारा जालंधर लोकसभा सीट के उम्मीदवार पवन …

error: Content is protected !!