Saturday , May 4 2024
Breaking News

Notice: Trying to get property 'post_excerpt' of non-object in /home/punjabnewslive/domains/punjabnewslive.co.in/public_html/wp-content/themes/sahifa/framework/parts/post-head.php on line 73

पंजाब को स्पोर्ट्स में फिर से पहला राज्य बनाएगी मान सरकार : मीत हेयर

चंडीगढ़, (PNL) : मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली राज्य सरकार पंजाब को खेल के क्षेत्र में देश का अग्रणी राज्य बनाने के लिए कोई कसर बाकी नहीं छोड़ेगी। खेल विभाग द्वारा ऐसी कारगर खेल नीति बनाई जा रही है जिसके लम्बे समय तक खेल क्षेत्र में अच्छे नतीजे आते रहेंगे। यह बात पंजाब के खेल मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर ने आज 35वें जरखड़ खेल के आखिरी दिन विजेताओं को इनामों के वितरण के उपरांत संबोधन करते हुए कही।

मीत हेयर ने जरखड़ खेल के प्रबंधकों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे खेल हितैषी माहौल के स्वरूप ही पंजाब की खेल के क्षेत्र में पहचान बनी हुई है। उन्होंने कहा कि यदि पंजाब के हरेक गाँव-कस्बे में ऐसी खेलों के प्रति समर्पण भावना हो तो दुनिया के खेल के नक्शे पर पंजाब का कोई सानी नहीं होगा। उन्होंने जरखड़ खेल के प्रबंधकों को उनकी हर तरह से मदद का विश्वास दिलाया और कहा कि खेल योजाओं में जरखड़ को प्राथमिकता दी जायेगी, जिससे यहाँ से और अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी निकलें।

खेल मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार की मुख्य प्राथमिकता खेल है और हाल ही में ‘खेडां वतन पंजाब दियां’ के द्वारा राज्य में नया खेल समर्थकीय माहौल सृजन किया गया। माहिरों की समिति नयी खेल नीति बना रही है जिसमें खिलाडिय़ों के मान-सम्मान और नौकरियों के अलावा इस बात पर ज़ोर दिया जायेगा कि छोटी उम्र के खिलाडिय़ों को कैसे बड़े मंच तक पहुँचाया जाये। उन्होंने कहा कि ओलम्पियन बलबीर सिंह सीनियर वज़ीफ़ा स्कीम शुरू की गई है।

इस मौके पर खेल मंत्री ने हॉकी की विजेता टीमों को इनामों का वितरण किया और कबड्डी खिलाडिय़ों के साथ मुलाकात की। उन्होंने प्रमुख शख्सियतों को सम्मानित भी किया। प्रशासनिक समिति द्वारा खेल मंत्री मीत हेयर को सम्मानित किया गया। मुख्य प्रबंधक जगरूप सिंह जरखड़ ने खेल मंत्री का यहाँ आने पर विशेष रूप से धन्यवाद किया। इस मौके पर विधायक हरदीप सिंह मुंडिया भी उपस्थित थे।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

पंजाब में BJP ने नियुक्त किए हलका इंचार्ज, विजय सांपला का नाम भी शामिल, जालंधर की इस नेता को सौंपी कमान, पढ़ें

जालंधर, (PNL) : भारतीय जनता पार्टी ने पंजाब में 13 हलकों के इंचार्ज और कंवीनरों …

error: Content is protected !!