Sunday , September 20 2026
Breaking News

जालंधर : जिमखाना क्लब चुनाव में अचीवर्स ग्रुप का शक्ति प्रदर्शन, 14 उम्मीदवारों के नाम घोषित

जालंधर, (PNL) : जिमखाना क्लब के आगामी चुनाव को लेकर अचीवर्स ग्रुप ने अपनी पूरी टीम की घोषणा कर दी है। ग्रुप की ओर से चार प्रमुख पदों के उम्मीदवारों के नाम पहले ही घोषित किए जा चुके थे, जबकि अब 10 सदस्यीय कार्यकारिणी टीम के नाम भी सार्वजनिक कर दिए गए हैं। जूनियर उपाध्यक्ष पद के लिए धीरज सेठ, सचिव पद के लिए अमित कुकरेजा, संयुक्त सचिव पद के लिए हरप्रीत सिंह (गोल्डी) तथा कोषाध्यक्ष पद के लिए सौरभ खुल्लर को उम्मीदवार बनाया गया है।

इसके साथ ही अचीवर्स ग्रुप की 10 सदस्यीय कार्यकारिणी टीम में विपिन झांझी, नितिन बहल, मोहिंदर सिंह, शालिनी कालरा, शलीन जोशी, राजीव बंसल, अतुल तलवार, विनी धवन, एम. बी. बाली और जुबिन शांगरी को शामिल किया गया है।

चार प्रमुख पदों के उम्मीदवारों और 10 सदस्यीय कार्यकारिणी टीम की घोषणा के साथ अचीवर्स ग्रुप की चुनावी टीम अब पूरी तरह सामने आ गई है। पूरी टीम की घोषणा ग्रुप की संगठित चुनावी तैयारी और स्पष्ट नेतृत्व संरचना को दर्शाती है। अचीवर्स ग्रुप की ओर से अपनी पूरी टीम सार्वजनिक किए जाने के साथ जालंधर जिमखाना क्लब चुनाव के लिए उसके सभी प्रमुख पदों और कार्यकारिणी सदस्यों की तस्वीर स्पष्ट हो गई है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

पूर्व केंद्रीय मंत्री रवनीत बिट्टू को लुधियाना पुलिस ने हिरासत में लिया, CM मान को गिफ्ट करने जा रहे थे शराब

लुधियाना  , (PNL) : पंजाब में विधानसभा चुनाव होने हैं, जिसको लेकर सूबे की सियासत गरमा …

सऊदी अरब पर हमले बर्दाश्त नहीं… हूती विद्रोहियों को भारत का कड़ा मैसेज, पाकिस्तान भी बोला- खाड़ी देश की रक्षा के लिए किसी भी हद तक जाएंगे

न्यूज डेस्क, (PNL) : हूती विद्रोहियों के सऊदी अरब पर किए हालिया हमलों से दुनिया …

जालंधर- कोठी में महिला को बंधक बनाकर लूटा:हाथ-मुंह बांधे, CCTV में 7 लुटेरे लाठी-डंडे लेकर आते दिखे, ₹5 लाख कैश-22 तोले सोना लूटने का दावा

जालंधर , (PNL) : जालंधर में देर रात लुटेरों ने एक कोठी में घुसकर महिला को …

अमृतसर में पुरानी रंजिश में बुजुर्ग महिला की हत्या:सिर पर ईंटों से हमला,केस में गवाह थी मृतक, पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर के वेरपाल थाना क्षेत्र के पंडोरी गांव में पुरानी रंजिश के …

नकोदर में पिता ने अपने बेटे को किया किडनैप:पुलिस को झूठी कहानी बताई, कार सहित युवक किया बरामद, 3 लोग गिरफ्तार

जालंधर , (PNL) : जालंधर के नकोदर में एक पिता ने अपने ही बेटे को खुद …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!