Sunday , October 11 2026
Breaking News

3 अगस्त से शुरू हो सकता है मानसून सेशन:पंजाब सरकार की कैबिनेट मीटिंग में लगेगी मुहर; सरकारी रिहायश पर आज होगी बैठक

मोहाली , (PNL) : पंजाब विधानसभा का मानसून सत्र 3 अगस्त से शुरू होकर 10 अगस्त तक चलने की संभावना है। 21 जुलाई को होने वाली कैबिनेट बैठक में इस प्रस्ताव को मंजूरी मिल सकती है। आम आदमी पार्टी सरकार के कार्यकाल का यह आखिरी मानसून सत्र होगा। सूत्रों के अनुसार, मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सत्र के दौरान उठाए जाने वाले मुद्दों को लेकर चर्चा शुरू कर दी है। इस संबंध में विभिन्न विभागों के साथ बैठकों का दौर भी जारी है। विधानसभा सत्र में जगत ज्योत श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी सत्कार (संशोधन) एक्ट-2026 में संशोधन लाने का एजेंडा लगभग तय माना जा रहा है। हालांकि, अन्य मुद्दों पर अंतिम स्थिति कैबिनेट बैठक के बाद स्पष्ट होगी।

पंजाब सरकार की कैबिनेट बैठक आज दोपहर 12 बजे शुरू होगी। बैठक चंडीगढ़ स्थित मुख्यमंत्री आवास पर आयोजित की जाएगी। आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए इस बैठक को काफी अहम माना जा रहा है। मुख्यमंत्री भगवंत मान इन दिनों विधानसभा क्षेत्रों का दौरा कर रहे हैं। दौरों के दौरान जनता से मिल रहे फीडबैक पर सरकार का थिंक टैंक काम कर रहा है और कई मुद्दों पर जल्द फैसले लिए जा रहे हैं।

पिछली कैबिनेट बैठक में होशियारपुर जिले के कुछ क्षेत्रों में अतिरिक्त उपायुक्त (ADC) की नियुक्ति समेत कई अहम फैसले लिए गए थे। ऐसे में माना जा रहा है कि आज की बैठक में भी प्रशासनिक और जनहित से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए जा सकते हैं। इसके अलावा, 3 अगस्त से शुरू होने वाले पंजाब विधानसभा के मानसून सत्र को लेकर भी कैबिनेट में औपचारिक मंजूरी मिलने की संभावना है।

  • पंजाब और हरियाणा विधानसभा एक ही इमारत में संचालित होती हैं, इसलिए दोनों राज्यों के विधानसभा सत्र एक साथ आयोजित नहीं किए जाते। सुरक्षा, वीआईपी मूवमेंट और प्रशासनिक व्यवस्थाओं को ध्यान में रखते हुए दोनों राज्यों के सत्रों की तारीखें अलग-अलग तय की जाती हैं। हरियाणा भी जुलाई के आखिर में अपने विधानसभा सत्र की तारीखों का ऐलान करेगा। इसी वजह से पंजाब विधानसभा का मानसून सत्र अगस्त में आयोजित किए जाने की तैयारी है।

  • अकाल तख्त ने एक महीने के भीतर कानून में बदलाव करने के निर्देश दिए थे। 29 जून को जारी आदेश में गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार एक्ट में संशोधन करने को कहा गया था। सरकार को यह संशोधन विधानसभा में पेश करना है, इसलिए अगस्त के पहले सप्ताह में होने वाला विधानसभा सत्र अहम माना जा रहा है।

  • सरकार को कई बड़े फैसलों को कानून का रूप देना है। प्राइवेट स्कूल फीस से जुड़े ऑर्डिनेंस समेत कई प्रस्तावों को विधानसभा से मंजूरी दिलाना जरूरी है। विधानसभा चुनाव नजदीक होने के चलते सरकार इन कामों को जल्द पूरा करना चाहती है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

CJP प्रदर्शन : दीपके-सौरव और आशुतोष 23 घंटे बाद रिहा, SC ने कहा-शांतिपूर्ण प्रदर्शन पर हिरासत में न लें: दिल्ली में मेट्रो-इंटरनेट सर्विस बहाल करने का आदेश

नई दिल्ली, (PNL) : दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन के दौरान मेट्रो-ट्रेन सेवाएं …

भगवान वाल्मीकि महाराज जी के प्रकट दिवस संबंधी भगवान वाल्मीकि योग आश्रम रहीमपुर में राज्य स्तरीय समागम, डॉ. गुरप्रीत कौर मान हुई नतमस्तक

जालंधर, (PNL) : भगवान वाल्मीकि महाराज जी के प्रकट दिवस के संबंध में आज भगवान …

जालंधर में 11 अक्टूबर को लगेगा रक्तदान कैंप, जरूरतमंद मरीजों की मदद के लिए आगे आएं लोग

जालंधर, (PNL) : जरूरतमंद मरीजों की मदद करने और रक्तदान के प्रति लोगों को जागरूक …

बस्ती दानिशमंदा की एंट्री पर बनेगा सतगुरु रविदास महाराज जी का भव्य गेट, स्वामी गुरुदीप गिरी जी महाराज तथा कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत ने किया उद्घाटन

जालंधर, (PNL) : श्री गुरु रविदास महाराज जी के चरणों में समर्पित बस्ती दानिशमंदा गेट …

अमृतसर में तस्करी के 2 नेटवर्क का पर्दाफाश, 4 गिरफ्तार; M-16 समेत 10 हथियार और 15 किलो अफीम बरामद

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर रूरल पुलिस ने अवैध हथियारों और नशीले पदार्थों की तस्करी के …

जालंधर नॉर्थ में कांग्रेस को लगा झटका, माइक खोसला के भाई राज और भतीजे देवन AAP में शामिल

जालंधर, (PNL) : जालंधर नॉर्थ विधानसभा हलके में कांग्रेस को आम आदमी पार्टी (AAP) ने …

लुधियाना में AAP पार्षद उषा कालिया का निधन:कैंसर का चल रहा था इलाज,अगले महीने थी बेटे की शादी

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। लुधियाना के वार्ड …

जालंधर में प्राइवेट स्कूल पर परिजनों का आरोप:तीसरी कक्षा की छात्रा की तबीत बिगड़ी, परिवार ने स्कूल पर लगाए गंभीर

जालंधर , (PNL) : जालंधर के टैगोर इंटरनेशनल स्कूल में शिक्षिका पर तीसरी कक्षा की छात्रा …

लुधियाना में ATM ठग को पब्लिक ने दबोचा:जूतों से की पिटाई, पर्स से मिले दर्जनों कार्ड; मोबाइल से बना रहा था PIN का वीडियो

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में एटीएम कार्ड बदलकर ठगी करने वाले गिरोह के एक सदस्य …

धीरेंद्र शास्त्री की टिप्पणी पर भड़के पंजाब के शाही इमाम:बोले- अपने घर पहुंचकर गीदड़ भभकियों दे रहे; बागेश्वरधाम पीठाधीश्वर ने कहा था- हमें थैंक्यू बोलो

लुधियाना , (PNL) : बागेश्वरधाम के पीठाधीश्वर कथावाचक पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की ओर से कथा …

चंडीगढ़ से भागे लूटेरों का पलवल में एनकाउंटर:पुलिस ने 20KM तक दौड़ाया, 2 को गोली लगी; कारोबारी से गनपॉइंट पर कार लूटी थी

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ के सेक्टर-46 में पुलिस बीट बॉक्स के सामने दुकानदार से गन …

परगट सिंह बोले- CM पद का मैं भी दावेदार:पंजाब कांग्रेस में इतने चेहरे कि हर कोई मुख्यमंत्री बन सकता; राहुल के नेतृत्व में लड़ेंगे चुनाव

चंडीगढ़ , (PNL) : पंजाब कांग्रेस के नए प्रधान परगट सिंह ने मुख्यमंत्री पद के लिए …

जालंधर में खुलेआम शराब पीने वालों पर एक्शन:10 राउंड अप, रेहड़ियों-ठेकों पर गिलास देकर पिलाई जा रही थी; चेकिंग में खुलासा

जालंधर , (PNL) : जालंधर में कमिश्नर सतिंदर सिंह की देखरेख में पुलिस प्रशासन लगातार आम …

कनाडा में पंजाबी की टारगेट किलिंग:रेंज रोवर में बैठे युवक को गोलियों से भूना, ब्रदर्स कीपर्स गैंग से जुड़ा था; पहले मिली थी धमकियां

 जालंधर , (PNL) : कनाडा में पंजाबी युवक की टारगेट किलिंग का मामला सामने आया है। …

सरकारी स्कूलों को बेहतर बनाना और विद्यार्थियों को विश्वस्तरीय शिक्षा उपलब्ध करवाना मान सरकार की प्राथमिकता : वनीत धीर

जालंधर, (PNL) : जालंधर नॉर्थ के हलका इंचार्ज एवं मेयर वनीत धीर ने स्कूल की ओर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!