Tuesday , September 15 2026
Breaking News

जालंधर में 25 सितंबर को सरकारी छुट्टी, स्कूल-कॉलेज और सरकारी दफ्तर रहेंगे बंद

जालंधर, (PNL): श्री सिद्ध बाबा सोढ़ल मेले को लेकर जालंधर में जिला प्रशासन की ओर से बड़ा फैसला लिया गया है। 25 सितंबर, शुक्रवार को जालंधर जिले में सरकारी छुट्टी का ऐलान किया गया है।

डिप्टी कमिश्नर जालंधर की ओर से जारी आदेशों के अनुसार, 25 सितंबर को जालंधर के सभी सरकारी स्कूल, कॉलेज और सरकारी दफ्तर बंद रहेंगे। यह छुट्टी श्री सिद्ध बाबा सोढ़ल मेले के मद्देनजर घोषित की गई है।

हर साल जालंधर में श्री सिद्ध बाबा सोढ़ल मेले का आयोजन श्रद्धा और उत्साह के साथ किया जाता है। मेले में पंजाब ही नहीं, बल्कि अन्य राज्यों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं।

जिला प्रशासन की ओर से मेले के मद्देनजर सुरक्षा, ट्रैफिक और अन्य व्यवस्थाओं को लेकर भी तैयारियां की जा रही हैं। 25 सितंबर को सरकारी छुट्टी के चलते सरकारी संस्थानों में सामान्य कामकाज नहीं होगा।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

जालंधर में 1 नवंबर को होगा भारत-पाकिस्तान का महामुकाबला, खेल प्रेमियों में उत्साह

जालंधर, 14 सितंबर (PNL) : पंजाब एक बार फिर दुनिया के बड़े हॉकी मुकाबले का …

जालंधर कोर्ट कॉम्प्लेक्स में हड़कंप: पुलिस को देखते ही भागे 2 गैंगस्टर, छत से लगाई छलांग

जालंधर, (PNL) : कोर्ट कॉम्प्लेक्स में सोमवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब पेशी …

लुधियाना के होटल में पुलिस की रेड:जुआ खेलते 9 गिरफ्तार, ₹2.40 लाख कैश और पत्ते-हुक्का बरामद; मैनेजर भी पकड़ा

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में पुलिस ने एक होटल में छापेमारी कर 9 लोगों को …

‘ट्रॉफी चोर’ के लगे नारे… मोहसिन नकवी उलटे पांव भागे! भारतीय महिला टीम ने भी बना दिया मजाक

न्यूज डेस्क, (PNL) : Women’s T20 Asia Cup 2026 का खिताब भारत ने जीता. लेकिन …

रक्तदान कैंप में फायरिंग कर कत्लेआम करने आए थे शूटर:कई नेता इसमें शामिल हुए; लुधियाना पुलिस ने एनकाउंटर में पहले ही ढेर किया

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में रविवार को पुलिस एनकाउंटर में ढेर हुए 2 शूटर दिवंगत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!