Saturday , October 10 2026
Breaking News

जालंधर में तस्करी का आरोपी घर में सोता मिला:पुलिस ने डोरबेल बजाई तो आंखें मलते बाहर आया; निगम ने बुलडोजर से घर तोड़ा

जालंधर , (PNL) : जालंधर में अवैध कब्जा हटाने के लिए नगर निगम के साथ गई पुलिस को नशा तस्कर सोता हुआ मिल गया। लेडी पुलिसकर्मी ने घर की डोरबेल बजाई तो वह आंखें मलते हुए बाहर आ गया। यह देखकर पुलिसवाले और खुद तस्करी का आरोपी भी हैरान रह गया। उसने तुरंत वहीं SHO के पैर तक छू लिए।हालांकि मीडिया की मौजूदगी की वजह से पुलिस एकदम से हरकत में आई। फिर उसे तुरंत हिरासत में ले लिया और थाने भेज दिया। इसके बाद उसके घर का अगला हिस्सा तोड़ दिया। DCP आदित्य वारियर ने कहा कि ये निगम की कार्रवाई थी, पुलिस मदद के लिए गई थी। आरोपी पर कई केस दर्ज हैं, इसलिए उसे डिटेन किया गया है।

जालंधर पुलिस ने घर की घंटी बजाई, जिसके बाद वह बाहर निकला।

जालंधर पुलिस ने घर की घंटी बजाई, जिसके बाद वह बाहर निकला।

निगम अफसर बोले- अवैध निर्माण कराया नगर निगम के अफसर ने कहा कि विक्रम सिंह उर्फ लक्की ने मिट्‌ठू बस्ती में अवैध ढंग से मकान नंबर 1026 बना रखा था। जिसको लेकर विक्रम को नोटिस जारी कर जवाब भी मांगा गया, लेकिन न तो कोई विक्रम के परिवार द्वारा जवाब दिया गया और ना ही वह कोई सबूत पेश कर पाए। जिसके बाद अवैध निर्माण गिराने के लिए पुलिस की मदद से निगम की टीम उसके घर कार्रवाई करने के लिए पहुंची। जिसके बाद घर का अवैध हिस्सा तोड़ दिया गया।

घर से बाहर निकलते ही उसने पुलिस अफसर के पैर छुए।

घर से बाहर निकलते ही उसने पुलिस अफसर के पैर छुए।

पुलिस लेकर घर पहुंची निगम की टीम निगम की कार्रवाई के लिए ACP आतिश भाटिया और SHO नरेंद्र की अगुआई में मंगलवार सुबह 11 बजे पुलिस की टीम उसके घर पहुंच गई। यहां लेडी कॉन्स्टेबल ने घर की डोरबेल बजाई तो एक व्यक्ति नींद से उठकर आंखें मलते हुए बाहर निकला। बाहर SHO को देखकर वह हैरान रह गया। उसने तपाक से SHO के पैर छू लिए। सामने मीडिया देख एसएचओ पीछे हटे और उसे भी दूर हटाने लगे।

पुलिस के सामने वह लंगड़ाते हुए चलता दिखा।

पुलिस के सामने वह लंगड़ाते हुए चलता दिखा।

आरोपी गड़बड़ी न करे, इसलिए हिरासत में लिया पुलिस के मुताबिक विक्रम सिंह उर्फ लक्की पर करीब 12 केस दर्ज हैं। जिनमें 7 केस एक्साइज एक्ट, 2-3 मामले लड़ाई झगड़े और 2-3 NDPS एक्ट के तहत केस दर्ज हैं। घर पर कार्रवाई के वक्त वह कोई गड़बड़ी न करे, इसके लिए पुलिस ने तुरंत उसे हिरासत में लेकर सरकारी गाड़ी में बैठाया और सीधे थाने भेज दिया। इसके बाद उसका घर तोड़ दिया गया।

तस्करी के आरोपी के घर का अवैध हिस्सा तोड़ते निगम कर्मी।

तस्करी के आरोपी के घर का अवैध हिस्सा तोड़ते निगम कर्मी।

DCP बोले- डिटेन किया, ताकि हंगामा न करे जालंधर के DCP आदित्य वारियर ने बताया कि विक्रम सिंह को लेकर नगर निगम की ओर से उन्हें पत्र मिला था। जिसमें कहा गया कि विक्रम द्वारा अवैध कब्जा किया हुआ है। ऐसे में वह नगर निगम की टीम के साथ विक्रम के घर पहुंचे है ताकि काम में किसी भी तरह की कोई बाधा ना आए। जांच के दौरान पता चला है कि विक्रम पर कुल 12 मामले दर्ज है।

उन्होंने कहा कि आरोपी सभी मामलों में जमानत पर बाहर आया हुआ था। आज कार्रवाई के दौरान कोई हंगामा या लॉ एंड ऑर्डर की व्यवस्था न बिगड़ जाए, इसलिए इसे हिरासत में लिया गया है। वहीं घर की चैकिंग भी की जाएगी, अगर कोई नशीला पदार्थ बरामद होता है तो इसके खिलाफ कार्रवाई भी की जाएगी।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

जालंधर नॉर्थ में कांग्रेस को लगा झटका, माइक खोसला के भाई राज और भतीजे देवन AAP में शामिल

जालंधर, (PNL) : जालंधर नॉर्थ विधानसभा हलके में कांग्रेस को आम आदमी पार्टी (AAP) ने …

लुधियाना में AAP पार्षद उषा कालिया का निधन:कैंसर का चल रहा था इलाज,अगले महीने थी बेटे की शादी

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। लुधियाना के वार्ड …

जालंधर में प्राइवेट स्कूल पर परिजनों का आरोप:तीसरी कक्षा की छात्रा की तबीत बिगड़ी, परिवार ने स्कूल पर लगाए गंभीर

जालंधर , (PNL) : जालंधर के टैगोर इंटरनेशनल स्कूल में शिक्षिका पर तीसरी कक्षा की छात्रा …

लुधियाना में ATM ठग को पब्लिक ने दबोचा:जूतों से की पिटाई, पर्स से मिले दर्जनों कार्ड; मोबाइल से बना रहा था PIN का वीडियो

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में एटीएम कार्ड बदलकर ठगी करने वाले गिरोह के एक सदस्य …

धीरेंद्र शास्त्री की टिप्पणी पर भड़के पंजाब के शाही इमाम:बोले- अपने घर पहुंचकर गीदड़ भभकियों दे रहे; बागेश्वरधाम पीठाधीश्वर ने कहा था- हमें थैंक्यू बोलो

लुधियाना , (PNL) : बागेश्वरधाम के पीठाधीश्वर कथावाचक पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की ओर से कथा …

चंडीगढ़ से भागे लूटेरों का पलवल में एनकाउंटर:पुलिस ने 20KM तक दौड़ाया, 2 को गोली लगी; कारोबारी से गनपॉइंट पर कार लूटी थी

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ के सेक्टर-46 में पुलिस बीट बॉक्स के सामने दुकानदार से गन …

परगट सिंह बोले- CM पद का मैं भी दावेदार:पंजाब कांग्रेस में इतने चेहरे कि हर कोई मुख्यमंत्री बन सकता; राहुल के नेतृत्व में लड़ेंगे चुनाव

चंडीगढ़ , (PNL) : पंजाब कांग्रेस के नए प्रधान परगट सिंह ने मुख्यमंत्री पद के लिए …

जालंधर में खुलेआम शराब पीने वालों पर एक्शन:10 राउंड अप, रेहड़ियों-ठेकों पर गिलास देकर पिलाई जा रही थी; चेकिंग में खुलासा

जालंधर , (PNL) : जालंधर में कमिश्नर सतिंदर सिंह की देखरेख में पुलिस प्रशासन लगातार आम …

कनाडा में पंजाबी की टारगेट किलिंग:रेंज रोवर में बैठे युवक को गोलियों से भूना, ब्रदर्स कीपर्स गैंग से जुड़ा था; पहले मिली थी धमकियां

 जालंधर , (PNL) : कनाडा में पंजाबी युवक की टारगेट किलिंग का मामला सामने आया है। …

सरकारी स्कूलों को बेहतर बनाना और विद्यार्थियों को विश्वस्तरीय शिक्षा उपलब्ध करवाना मान सरकार की प्राथमिकता : वनीत धीर

जालंधर, (PNL) : जालंधर नॉर्थ के हलका इंचार्ज एवं मेयर वनीत धीर ने स्कूल की ओर …

पंजाब DA बकाया केस मामले में हाईकोर्ट पेश हुए चीफ सैक्रेटेरी केएपी सिन्हा, पढ़ें क्या हुई सुनवाई

चंडीगढ़, (PNL) : पंजाब के सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (DA) के बकाये मामले में …

बड़ी खबर : नाना पाटेकर की मौत मामले में बड़ा अपडेट, पुलिस ने दर्ज किया केस

मुंबई, (PNL) : बॉलीवुड अभिनेता नाना पाटेकर की मौत से जुड़ी खबर को लेकर बड़ा …

चंडीगढ़ में 3 साल में पहुंची 252 किलो हेरोइन:चौकी-थाना पुलिस बेखबर, अंतरराज्यीय नेटवर्क के 4 आरोपी दबोचे; फरार 3 डीलरों की तलाश

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ में पिछले करीब 3 साल से बड़े स्तर पर हेरोइन की …

IND vs WI: बस ड्राइवर के बेटे ने टीम इंडिया के नेट्स में मचाई सनसनी, स्टार बल्लेबाजों को छकाया, संजू से मिली शाबाशी

स्पोर्ट्स , (PNL) :  भारत और वेस्टइंडीज के बीच दूसरे टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला रांची …

अमेरिका में भारतीय IT प्रोफेशनल्स के भविष्य पर मंडराया संकट! समझें ट्रंप के एक्शन से क्या पड़ेगा असर?

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिका में काम करने वाले भारतीय IT कर्मचारियों के लिए ग्रीन …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!