Friday , November 20 2026
Breaking News

हुंडई लाने वाली है क्रेटा एसयूवी का एडवेंचर एडिशन, जल्द होगी लॉन्च

हुंडई मोटर कथित तौर पर अपनी क्रेटा और अल्काजार जैसे मॉडल्स के लिए एक नया स्पेशल एडिशन लाने की तैयारी कर रही है. इस नए स्पेशल एडिशन का नाम एडवेंचर हो सकता है. इसे क्रेटा के नाइट एडिशन से रिप्लेस किया जाएगा, जिसे लोग खूब पसंद करते हैं. एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि क्रेटा और अल्कज़ार के इस नए एडिशन को इस साल अगस्त के अंत या सितंबर की शुरुआत में लॉन्च किया जा सकता है.

नए एडवेंचर एडिशन में कॉस्मेटिक डिज़ाइन अपग्रेड देखने को मिलेंगे, हालांकि इसमें कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किया जाएगा. नई क्रेटा और अलकज़ार एडवेंचर एडिशन को एक नए ‘रेंजर खाकी’ रंग में बाजार में उतारा जाएगा, जैसा कि हाल ही लॉन्च हुई नई एक्सटर माइक्रो एसयूवी में देखने को मिला है. इस एसयूवी में कॉन्ट्रास्टिंग ब्लैक रूफ के साथ एक डुअल-टोन फिनिश दिया जाएगा

डिजाइन

एडवेंचर एडिशन में बम्पर गार्निश, रूफ रेल्स, ओआरवीएम और अलॉय व्हील्स में ब्लैक-आउट ट्रीटमेंट दिए जाने की संभावना है. इस एसयूवी में नए एडवेंचर एडिशन को बैजिंग भी देखने को मिल सकती है. इन वाहनों में सीट हेडरेस्ट और डोर सिल्स पर एडवेंचर एडिशन बैज के साथ अपहोल्स्ट्री के लिए कॉन्ट्रास्टिंग स्टिचिंग के साथ ऑल-ब्लैक इंटीरियर स्कीम देखने को मिलेगा.

पॉवरट्रेन

दोनों कारों के पावरट्रेन में कोई बदलाव नहीं किया जाएगा. क्रेटा में 1.5-लीटर NA पेट्रोल और 1.5-लीटर टर्बो-डीज़ल इंजन विकल्प मिलने की संभावना है. जबकि अल्काजार में 1.5-लीटर टर्बो-पेट्रोल और डीजल इंजन मिलने की संभावना है. इनमें मैनुअल और ऑटोमैटिक दोनों गियरबॉक्स का विकल्प मिलेगा. हुंडई साल 2024 में क्रेटा एसयूवी को एक बड़े अपडेट के साथ फेसलिफ्ट वर्जन में लाने की तैयारी में है, जिसमें एक नए टर्बो पेट्रोल इंजन के साथ डिजाइन एलिमेंट्स में अपग्रेड और एक नया इंटीरियर देखने को मिलेगा. हुंडई का कहना है कि इस एसयूवी में नए फ्रंट और रियर डिजाइन के साथ कई भारत स्पेक अपग्रेड दिए जाएंगे.

किससे होगा मुकाबला

इस एसयूवी का मुकाबला किआ सेल्टोस और मारुति सुजुकी ग्रैंड विटारा जैसी कारों से होता है. सेल्टोज एसयूवी को हाल में कंपनी ने फेसलिफ्ट एडिशन में लॉन्च किया है, जिसमें एक नए इंजन के साथ कई फीचर्स अपग्रेड देखने को मिले हैं.

About Punjab News Live -PNL

Check Also

ईरान पर नए हमले का फैसला जनवरी के बाद करेंगे ट्रंप, बोले- अभी कोई जल्दबाजी नहीं

 देश विदेश , (PNL) : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर फिर से बड़े …

सोने की कीमत में सबसे बड़ी गिरावट, चांदी भी हुई सस्ती; क्या है आज का रेट

 देश विदेश , (PNL) : सोने और चांदी के दामों में गिरावट सिलसिला जारी है. चांदी …

कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत ने आप में शामिल हुए नवनियुक्त पदाधिकारियों को किया सम्मानित

जालंधर, (PNL) : पंजाब के कैबिनेट मंत्री श्री मोहिंदर भगत ने जालंधर वेस्ट के आम …

अमृतपाल सिंह को लाने असम पहुंची पंजाब पुलिस की टीम, इस दिन आएंगे अमृतसर; दादी के अंतिम संस्कार में होंगे शामिल

न्यूज डेस्क (PNL): खडूर साहिब से सांसद अमृतपाल सिंह को उनकी दादी के अंतिम संस्कार …

चन्नी के कार्यक्रम में पहुंचे राजा वड़िंग, मंच पर सचिन पायलट-परगट सिंह भी रहे मौजूद, बोले-फूट दिखाना हमारी स्ट्रेटर्जी

खन्ना, (PNL) : पंजाब कांग्रेस में नेताओं के बीच चल रही सियासी गतिविधियों के बीच …

राधा स्वामी डेरे के प्रमुख बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों से नितिन कोहली और विनीत धीर ने की मुलाकात

जालंधर, (PNL) : आम आदमी पार्टी के जनरल सेक्रेटरी एवं हलका इंचार्ज नितिन कोहली और …

होर्मुज से तेल की सप्लाई नहीं रुकनी चाहिए, ट्रंप बोले- इस मुद्दे पर अमेरिका और चीन की सोच एक

देश विदेश , (PNL) : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और चीन …

CM भगवंत मान बोले- दिल्ली के प्रदूषण में पंजाब का हाथ नहीं, बस बदनाम किया गया

न्यूज डेस्क, (PNL) : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने दिल्ली प्रदूषण के सवाल पर …

8वां वेतन आयोग: सेना में बड़े बदलाव की तैयारी… खत्म होगी ब्रिगेडियर रैंक, रिटायरमेंट उम्र भी बढ़ाने का प्रस्ताव!

न्यूज डेस्क, (PNL) : सेना में अधिकारियों के प्रमोशन सिस्टम और कैडर स्ट्रक्चर में बड़े बदलाव …

अमृतसर में अब निजी गाड़ियों पर नहीं लगेंगी फ्लैशर लाइटें, हूटर और सायरन बजाने पर भी रोक : DCP संधू

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमृतसर में अब निजी वाहनों पर लाल, नीली और मल्टीकलर फ्लैशर …

लुधियाना : ठग बाबा ने 10 मिनट में गहनों की दुकान लूटी, आशीर्वाद का नाटक करके मौके से हो गया फरार

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में एक ठग ने महज 10 मिनट में एक आभूषण दुकान …

बड़ी खबर : भारत ने बनाई बर्ड फ्लू की पहली स्वदेशी वैक्सीन, 20 नवंबर को राष्ट्र को होगी समर्पित

न्यूज डेस्क, (PNL) : बर्ड फ्लू के खतरे से निपटने के लिए भारत ने बड़ी …

अमृतपाल सिंह को मिली एक दिन की कस्टोडियल पैरोल, डिब्रूगढ़ जेल से लाया जाएगा अमृतसर

न्यूज डेस्क, (PNL) : असम की डिब्रूगढ़ जेल में बंद खडूर साहिब से सांसद अमृतपाल …

पंजाब पुलिस के पूर्व DSP सुरिंदर धोगरी और जालंधर नार्थ से भाजपा नेता प्रशांत गंभीर AAP में शामिल

चंडीगढ़, (PNL) : पंजाब की राजनीति में आज एक बड़ा राजनीतिक घटनाक्रम देखने को मिला, जहां …

नितिन कोहली ने मुख्यमंत्री भगवंत मान से की मुलाकात, भरोसा जताने के लिए आम आदमी पार्टी नेतृत्व का किया धन्यवाद

चंडीगढ़, (PNL) : आम आदमी पार्टी की ओर से जालंधर सेंट्रल विधानसभा क्षेत्र के घोषित …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!