Tuesday , July 21 2026
Breaking News

जालंधर से बीजेपी के उम्मीदवार सुशील रिंकू और बसपा उम्मीदवार बलविंदर कुमार ने दाखिल किया नामांकन, पढ़ें 2019 में कैसे बलविंदर ने सबको हैरान कर दिया था

जालंधर, (PNL) : लोकसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है। पंजाब में तकरीबन सभी पार्टियां अपने उम्मीदवारों का ऐलान कर चुकी हैं। शुक्रवार को जालंधर से भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार सुशील कुमार रिंकू और बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी बलविंदर कुमार ने अपना-अपना नामांकन दाखिल किया। उन्होंने डीसी कम चुनाव अधिकारी डा. हिमांशु अग्रवाल को अपने नामांकन सौंपे। बता दें कि रिंकू ने नामांकन दाखिल करते समय काफी भीड़ जुटा रखी थी।

जालंधर की सीट पर मुकाबला काफी रोमांचक होगा, क्योंकि इस सीट पर कांग्रेस ने पूर्व सीएम चरणजीत सिंह चन्नी को टिकट दी है जबकि आम आदमी पार्टी ने पूर्व विधायक पवन कुमार टीनू को मैदान में उतारा है। इतना ही नहीं शिरोमणि अकाली दल ने पूर्व कैबिनेट मंत्री महिंदर सिंह केपी को टिकट दी है। वहीं बसपा ने बलविंदर कुमार को प्रत्याशी बनाया है। बलविंदर ने इससे पहले 2019 में सबको तब हैरान कर दिया था, जब उन्होंने 2 लाख, 4783 वोट हासिल किए थे। बलविंदर के इन आंकड़ों के कारण ही संतोख सिंह चौधरी महज 19 हजार वोट से जीते थे। चौधरी ने 385,712 तो अकाली दल के चरणजीत सिंह अटवाल ने 366,221 वोट प्राप्त किए थे। वहीं आप के जस्टिस जोरा सिंह को महज 25 हजार, 467 वोट पड़े थे। बसपा की तरफ से बलविंदर एक मजबूत उम्मीदवार है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

राघव चड्ढा और तरुण चुघ को मोदी कैबिनेट में शामिल करने की तैयारी! पंजाब विधानसभा चुनावों को लेकर बड़ा फैसला, पढ़ें

नई दिल्ली, (PNL) : केंद्र की मोदी सरकार में बड़े कैबिनेट फेरबदल की चर्चाएं तेज …

पटियाला में फौजी ने पत्नी को नहर में फेंककर मारा:कार में बैठाकर कुदाई, खुद तैरकर बाहर आया; 2 साल पहले लव-मैरिज की थी

पटियाला , (PNL) : पंजाब के पटियाला में एक फौजी ने अपनी पत्नी की हत्या कर …

दुखद खबर : पति की मौत बर्दाश्त ना कर सकी, 12 घंटे बाद पत्नी ने भी जहर खाकर जान दी, पढ़ें पंजाब की ये हैरान करने वाली खबर

न्यूज डेस्क, (PNL) : इस समय की बड़ी खबर पंजाब से आ रही है। पति …

नामधारी संप्रदाय के प्रमुख सतगुरु उदय सिंह जी ने पंजाब के CM भगवंत सिंह मान से की मुलाकात, नितिन कोहली रहे साथ

जालंधर, (PNL) : आम आदमी पार्टी के जालंधर सेंट्रल हलका इंचार्ज नितिन कोहली विशेष रूप …

ब्रेकिंग : अब घरेलू सिलेंडर भी हो गया महंगा, इतने रुपए बढ़ गया रेट, पढ़ें

नई दिल्ली, (PNL) : देशभर में घरेलू LPG गैस सिलेंडर की कीमतों बढ़ोतरी की गई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!