Monday , August 31 2026
Breaking News

तीन जिंदगियां बचाने वाले तैराकी कोच उमेश शर्मा हुए सम्मानित, सन्नी देओल ने दिया शौर्य पुरस्कार

जालंधर, (PNL) : अपनी जान की परवाह किए बिना पानी में डूब रहे तीन लोगों की जिंदगी बचाने वाले तैराकी कोच उमेश शर्मा को उनकी बहादुरी और शानदार सेवाओं के लिए शौर्य अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। वर्ष 2009 में उमेश शर्मा ने पानी में डूब रहे तीन व्यक्तियों को सुरक्षित बाहर निकालकर उनकी जान बचाई थी।

Lovely Professional University (LPU) में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम के दौरान फिल्म ‘बटवारा’ की पूरी स्टारकास्ट ने उमेश शर्मा को सम्मानित किया। इस मौके पर अभिनेता सनी देओल, अभिनेत्री प्रीति जिंटा, राज्यसभा सदस्य अशोक मित्तल, LPU की वाइस चांसलर रश्मि मित्तल सहित फिल्म की पूरी टीम मौजूद रही।

उमेश शर्मा को शौर्य अवॉर्ड दिए जाने के दौरान उनकी बहादुरी और समाज के प्रति समर्पण की सराहना की गई। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने उनकी इस साहसिक पहल को प्रेरणादायक बताया।

सम्मान मिलने के बाद उमेश शर्मा ने कहा कि यह उनके लिए बेहद गर्व और खुशी का पल है। उन्होंने कहा कि इस सम्मान से उन्हें आगे भी समाज के लिए बेहतर कार्य करने की प्रेरणा मिलेगी। उमेश शर्मा ने LPU प्रबंधन और फिल्म की पूरी टीम का प्यार, सम्मान और हौसला-अफजाई के लिए दिल से आभार जताया।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

मोहाली में युवक-युवती पर चली गोलियां:एक की हालत गंभीर, जन्मदिन पार्टी मना रहे थे; मौके से मिले खाली खोल

मोहाली , (PNL) : मोहाली में एक युवक और युवती फायरिंग हुई। सूचना मिलते ही पुलिस …

BJP ने शेयर किया पंजाब CM मान को थप्पड़ मारने वाला AI वीडियो, AAP भड़की, सियासी घमासान तेज

चंडीगढ़ , (PNL) : पंजाब में BJP ने सीएम भगवंत मान का एक AI जेनरेटेड वीडियो …

चंडीगढ़ PU में चुनाव, छात्रों और पुलिस में झड़प:नारेबाजी करने वालों को उठाया; स्टूडेंट्स ने लात मारकर लॉ डिपार्टमेंट का दरवाजा खोला

चंडीगढ़ , (PNL) : पंजाब यूनिवर्सिटी (PU) और उससे जुड़े चंडीगढ़ के 8 कॉलेजों में सुबह …

जालंधर में हुक्का बार पर पुलिस की रेड:₹10.71 लाख कैश और अवैध शराब मिली, गहने भी जब्त; तस्कर गिरफ्तार

जालंधर , (PNL) : जालंधर कमिश्नरेट पुलिस ने अवैध गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष …

जालंधर कंपनी की बस फगवाड़ा से चोरी:स्टैंड के अंदर से ले गया चोर, नंगे पैर पीछे दौड़ा ड्राइवर; CCTV खंगाल रही पुलिस

जालंधर , (PNL) : जालंधर से सटे कपूरथला के फगवाड़ा में स्टैंड से एक चोर बस …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!