Saturday , November 21 2026
Breaking News

जूनियर एशिया कप जीतकर स्वदेश लौटी हॉकी टीम:अमृतसर एयरपोर्ट पर हुआ स्वागत, फूल माला पहनाई; छठी बार चैंपियन बनी टीम

अमृतसर , (PNL) : एशिया कप का खिताब जीतने के बाद भारतीय जूनियर पुरुष हॉकी टीम गोल्ड मेडल और ट्रॉफी के साथ आज भारत लौटी। अमृतसर एयरपोर्ट पहुंचने पर खिलाड़ियों का स्वागत किया गया। पंजाब और अमृतसर से जुड़े खिलाड़ियों के एयरपोर्ट पहुंचने पर खास उत्साह देखने को मिला।

चीन में आयोजित जूनियर एशिया कप में भारतीय जूनियर पुरुष हॉकी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम किया। फाइनल मुकाबले में भारत ने दक्षिण कोरिया को 4-1 से हराकर ट्रॉफी पर कब्जा किया। इस जीत के साथ भारतीय टीम ने जूनियर एशिया कप का छठा खिताब अपने नाम किया है।

फाइनल मुकाबले में भारत की ओर से अजीत यादव ने पहला गोल किया। इसके बाद कप्तान अनमोल एक्का ने पेनल्टी कॉर्नर को गोल में बदलकर भारत की बढ़त को मजबूत किया। प्रभदीप सिंह ने तीसरा गोल किया, जबकि आशू मौर्या ने चौथा गोल कर टीम की जीत लगभग पक्की कर दी। दक्षिण कोरिया की टीम सिर्फ एक गोल कर सकी और भारत ने मुकाबला 4-1 से अपने नाम कर लिया।

परिवार, खेल प्रेमी और समर्थक चैंपियन खिलाड़ियों का स्वागत करते हुए।

परिवार, खेल प्रेमी और समर्थक चैंपियन खिलाड़ियों का स्वागत करते हुए।

कप्तान अनमोल एक्का का प्रदर्शन खास पूरे टूर्नामेंट में भारतीय टीम के कप्तान अनमोल एक्का का प्रदर्शन खास रहा। चीनी ताइपे के खिलाफ मुकाबले में उन्होंने एक ही मैच में छह गोल कर शानदार प्रदर्शन किया था। फाइनल मुकाबले में भी अनमोल एक्का ने गोल कर टीम की जीत में अहम योगदान दिया।

अमृतसर से जुड़े खिलाड़ियों का भी अहम योगदान इस चैंपियन टीम में पंजाब और अमृतसर से जुड़े खिलाड़ियों का भी अहम योगदान रहा। मनमीत सिंह राय, जो भारतीय हॉकी खिलाड़ी हार्दिक सिंह के भाई हैं, प्रभदीप सिंह, लवनूर सिंह और गुरसेवक सिंह भी विजेता टीम का हिस्सा रहे।

परिवारों और समर्थकों में खुशी का माहौल इन खिलाड़ियों की उपलब्धि से उनके परिवारों और समर्थकों में खुशी का माहौल है। इस जीत के साथ भारतीय टीम ने जूनियर विश्व कप के लिए भी अपनी जगह पक्की कर ली है। अब एशिया की चैंपियन भारतीय जूनियर हॉकी टीम विश्व स्तर पर भारत का प्रतिनिधित्व करेगी।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

Punjab: चुनाव से पहले CM भगवंत मान का मास्टर स्ट्रोक, 10 लाख जरूरतमंदों तक पहुंचेगा राशन

न्यूज डेस्क, (PNL) : Punjab में 2027 के विधानसभा चुनावों से पहले मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान …

IND vs NZ 1st Test Day 2: राहुल-जायसवाल के अर्धशतकों से भारत का पलटवार, 10 साल बाद न्यूजीलैंड ने देखा ऐसा दिन

स्पोर्ट्स , (PNL) : वेलिंगटन में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारतीय …

मोगा के रहने वाले 23 वर्षीय युवक अर्श क्लेर ने कनाडा में इतिहास रच दिया है। वे एबॉट्सफोर्ड स्कूल बोर्ड के उपाध्यक्ष बन गए

मोगा , (PNL) : पंजाब के मोगा निवासी 23 वर्षीय अर्शवीर सिंह उर्फ ​​अर्श क्लेर ने …

ईरान पर नए हमले का फैसला जनवरी के बाद करेंगे ट्रंप, बोले- अभी कोई जल्दबाजी नहीं

 देश विदेश , (PNL) : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर फिर से बड़े …

चंडीगढ़ में 17 सिंगल यूज प्रोडक्ट बैन, नियम तोड़ने पर सील होगी दुकान… कटेगा बिजली-पानी कनेक्शन

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ में सिंगल यूज प्लास्टिक और थर्मोकोल से बने उत्पादों पर पूरी …

परगट सिंह के घर पहुंचे डेरा ब्यास प्रमुख, संगत में उत्साह

जालंधर , (PNL) : डेरा ब्यास के प्रमुख बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों आज जालंधर दौरे के …

सोने की कीमत में सबसे बड़ी गिरावट, चांदी भी हुई सस्ती; क्या है आज का रेट

 देश विदेश , (PNL) : सोने और चांदी के दामों में गिरावट सिलसिला जारी है. चांदी …

कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत ने आप में शामिल हुए नवनियुक्त पदाधिकारियों को किया सम्मानित

जालंधर, (PNL) : पंजाब के कैबिनेट मंत्री श्री मोहिंदर भगत ने जालंधर वेस्ट के आम …

अमृतपाल सिंह को लाने असम पहुंची पंजाब पुलिस की टीम, इस दिन आएंगे अमृतसर; दादी के अंतिम संस्कार में होंगे शामिल

न्यूज डेस्क (PNL): खडूर साहिब से सांसद अमृतपाल सिंह को उनकी दादी के अंतिम संस्कार …

चन्नी के कार्यक्रम में पहुंचे राजा वड़िंग, मंच पर सचिन पायलट-परगट सिंह भी रहे मौजूद, बोले-फूट दिखाना हमारी स्ट्रेटर्जी

खन्ना, (PNL) : पंजाब कांग्रेस में नेताओं के बीच चल रही सियासी गतिविधियों के बीच …

राधा स्वामी डेरे के प्रमुख बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों से नितिन कोहली और विनीत धीर ने की मुलाकात

जालंधर, (PNL) : आम आदमी पार्टी के जनरल सेक्रेटरी एवं हलका इंचार्ज नितिन कोहली और …

होर्मुज से तेल की सप्लाई नहीं रुकनी चाहिए, ट्रंप बोले- इस मुद्दे पर अमेरिका और चीन की सोच एक

देश विदेश , (PNL) : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और चीन …

IND vs NZ: मोहम्मद सिराज को बाहर करना गलत नहीं, टीम इंडिया के कोच ने Playing XI पर दिया ऐसा गजब बयान

स्पोर्ट्स , (PNL) : वेलिंगटन टेस्ट में भारत का प्रदर्शन कैसा रहा इससे ज्यादा सुर्खियां उसकी …

CM भगवंत मान बोले- दिल्ली के प्रदूषण में पंजाब का हाथ नहीं, बस बदनाम किया गया

न्यूज डेस्क, (PNL) : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने दिल्ली प्रदूषण के सवाल पर …

हाईकाेर्ट ने पंजाब PCS मेन्स रिजल्ट पर लगाई रोक, कैंडिडेट्स की याचिका पर कोर्ट का फैसला

चंडीगढ़ , (PNL) : पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट ने कैंडिडेट्स की तरफ से दायर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!