Wednesday , August 26 2026
Breaking News

चंडीगढ़ में चीनी का लंगर:कांग्रेस नेता बांटकर विरोध जताएंगे; अध्यक्ष बोले- BJP सरकार आने के बाद लगातार महंगाई बढ़ रही

चंडीगढ़ , (PNL) : देश में चीनी के दाम अचानक बढ़ने के विरोध में चंडीगढ़ कांग्रेस आज लोगों को चीनी बांटेगी। चंडीगढ़ कांग्रेस की ओर से यह कार्यक्रम सेक्टर-35 स्थित कांग्रेस भवन में दोपहर करीब साढ़े 12 बजे आयोजित किया जाएगा।कांग्रेस नेताओं का कहना है कि पिछले कुछ समय में चीनी के दाम में कई जगह 15 से 20 रुपए तक की बढ़ोतरी हुई है। महंगाई को नियंत्रित करने के लिए सरकार की ओर से पर्याप्त कदम नहीं उठाए जा रहे हैं। इससे आम परिवारों के घरेलू बजट पर सीधा असर पड़ रहा है।

चंडीगढ़ कांग्रेस अध्यक्ष हरमोहिंदर सिंह लकी उर्फ एचएस लकी ने कहा कि भाजपा के सत्ता में आने के बाद से लगातार महंगाई बढ़ रही है। पेट्रोल से लेकर खाने-पीने की जरूरी चीजों तक के दाम बढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार की नीतियों का बोझ लगातार आम लोगों पर पड़ रहा है।

चंडीगढ़ कांग्रेस अध्यक्ष हरमोहिंदर सिंह लकी ने चीनी का लंगर लगाने की घोषणा की है। - फाइल फोटो

चंडीगढ़ कांग्रेस अध्यक्ष हरमोहिंदर सिंह लकी ने चीनी का लंगर लगाने की घोषणा की है।

कांग्रेस नेताओं के अनुसार, चीनी ऐसी रोजमर्रा की जरूरत की वस्तु है, जिसका इस्तेमाल लगभग हर घर में होता है। इसके दाम अचानक बढ़ने से आम लोगों की परेशानी बढ़ गई है। इसी के विरोध में कांग्रेस की ओर से लोगों को चीनी बांटकर सरकार के खिलाफ विरोध दर्ज कराया जाएगा।

चंडीगढ़ कांग्रेस अध्यक्ष एचएस लकी ने कहा कि भाजपा के सत्ता में आने के बाद महंगाई लगातार बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि पेट्रोल और खाने-पीने की चीजों के दाम में लगातार बदलाव हो रहा है।

लकी ने कहा कि पेट्रोल के दाम पहले बढ़ाए जाते हैं और फिर कुछ रुपए कम कर दिए जाते हैं। इसके बाद दोबारा कीमतें बढ़ जाती हैं। इसका सीधा असर आम आदमी की जेब पर पड़ता है। उन्होंने कहा कि रसोई का खर्च, आने-जाने का खर्च और रोजमर्रा की जरूरतों पर होने वाला खर्च लगातार बढ़ रहा है।

सेक्टर-35 स्थित कांग्रेस भवन में दोपहर करीब साढ़े 12 बजे से चीनी वितरण कार्यक्रम आयोजित होगा।

सेक्टर-35 स्थित कांग्रेस भवन में दोपहर करीब साढ़े 12 बजे से चीनी वितरण कार्यक्रम आयोजित होगा।

राजा दी किंग ने पेट्रोल का लंगर लगाने का ऐलान किया था

चंडीगढ़ में इससे पहले कारोबारी राकेश त्रेहान उर्फ राजा दी किंग की ओर से लोगों को मुफ्त पेट्रोल देने के लिए पेट्रोल लंगर लगाने का ऐलान किया गया था। कार्यक्रम को लेकर बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की बात सामने आई थी।कार्यक्रम वाले दिन चंडीगढ़ में तेज बारिश भी हुई थी। बारिश के बावजूद बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने से मौके पर भीड़ बढ़ गई थी। स्थिति को देखते हुए पुलिस ने कार्यक्रम के आयोजक को हिरासत में ले लिया था, जिसके बाद पेट्रोल लंगर का कार्यक्रम रद्द कर दिया गया था।

पंजाब में त्योहारों के सीजन से ठीक पहले चीनी ने महंगाई का झटका दिया है। 10 दिनों के अंदर चीनी के रेट 20 रुपए तक बढ़ गए। जालंधर में दाम 45 रुपए प्रति किलो से सीधे 65 रुपए हो गए। वहीं, लुधियाना, मोहाली समेत बाकी जगह 15 रुपए तक की बढ़ोतरी देखी गई। चंडीगढ़ के सेक्टर-10 और 7 में पेट्रोल का फ्री लंगर नहीं लगेगा। कारोबारी राकेश त्रेहन उर्फ ‘राजा दी किंग’ ने कहा है कि जब तक पुलिस और प्रशासन से कार्यक्रम की अनुमति नहीं मिलती, तब तक फ्री पेट्रोल का लंगर नहीं लगाया जाएगा। उन्होंने लोगों से भी अपील की है कि फिलहाल पेट्रोल लेने के लिए कहीं भी भीड़ एकत्र न करें।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

फिरोजपुर: सीमा पार नशीले पदार्थों की तस्करी का बड़ा प्रयास विफल, 44.5 किलोग्राम हेरोइन और 3 किलोग्राम आईईसी नशीले पदार्थ बरामद

फिरोजपुर , (PNL) : सुरक्षा एजेंसियों ने फिरोजपुर में सीमा पार से नशीले पदार्थों की तस्करी …

सांसद धर्मवीर गांधी के खिलाफ धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के आरोप में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई है

पटियाला , (PNL) : सनातन सेवा समिति (मालवा जोन) ने पटियाला से कांग्रेस के लोकसभा सांसद …

मोहाली की यूनिवर्सिटी में लेडी प्रोफेसर के अश्लील VIDEO स्टूडेंट ने वायरल किए, तेजाब डालकर चेहरा जलाने की धमकी, सस्पेंड किया

चंडीगढ़, (PNL) : मोहाली की एक निजी यूनिवर्सिटी की महिला असिस्टेंट प्रोफेसर को एक स्टूडेंट …

अमृतसर में 29 अगस्त को MTB साइकिलिंग प्रतियोगिता:4 जिलों के साइकिलिस्ट लेंगे हिस्सा, रजिस्ट्रेशन जरूरी; फेसबुक से डाउनलोड करें फॉर्म

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में 29 अगस्त को जिला स्तरीय माउंटेन टेरेन बाइक (MTB) साइक्लिंग …

लुधियाना से लापता 3 युवक राजस्थान में मिले:फ्री फायर की दीवानगी में घर से निकले, गेम से बने दोस्तों से मिलने की योजना बनाई

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना और माछीवाड़ा साहिब के तीन युवक अपराध, अपहरण या बंधक बनाए …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!