Sunday , October 11 2026
Breaking News

मोहाली की यूनिवर्सिटी में लेडी प्रोफेसर के अश्लील VIDEO स्टूडेंट ने वायरल किए, तेजाब डालकर चेहरा जलाने की धमकी, सस्पेंड किया

मोहाली की एक निजी यूनिवर्सिटी की महिला असिस्टेंट प्रोफेसर को एक स्टूडेंट ने इतना प्रताड़ित किया कि स्टूडेंट को यूनिवर्सिटी से सस्पेंड करना पड़ा। स्टूडेंट पर आरोप इतने ज्यादा थे कि वह अपनी मां के साथ आकर प्रोफेसर से मांफी मांगता रहा, फिर भी उसे माफी नहीं मिली।

आरोप है कि छात्र ने पहले असिस्टेंट प्रोफेसर को लव लेटर दिया। बाद में तेजाब डालकर चेहरा जला देने की धमकी दी। मामला यहीं नहीं रुका, आरोपी ने कथित तौर पर फर्जी ईमेल भेजे और प्रोफेसर की अश्लील तस्वीरें व वीडियो वायरल कर दिए। पुलिस ने आरोपी छात्र रजित के खिलाफ बुधवार को IT एक्ट की धारा 67A व 66E और धारा 78(1), 75, 351(2) व 304 के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस का कहना है इस मामले में जांच की जा रही है।

इस मामले में थाना सिटी खरड़ में केस दर्ज हुआ है।

इस मामले में थाना सिटी खरड़ में केस दर्ज हुआ है।

महिला प्रोफेसर ने पुलिस को ये जानकारी दी

  • स्टाफ रूम और रास्तों में खड़ा रहता था छात्र: पुलिस को दिए बयान में महिला असिस्टेंट प्रोफेसर ने बताया कि वह करीब 6 वर्षों से यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर कार्यरत हैं। जनवरी से मई 2025 के दौरान वह सेक्शन-105 में BECSE AI/ML की कक्षा पढ़ाती थीं। यहां रजित भी छात्र था। प्रोफेसर के मुताबिक, विभाग बदलने के बाद भी रजित स्टाफ रूम, कक्षाओं और उनके आने-जाने के रास्तों में दिखाई देता था।

  • पूछताछ में रजित ने पत्र लिखने की बात स्वीकारी: 12 फरवरी 2026 को रजित ने स्टाफ रूम में प्रोफेसर की टेबल पर एक लेटर रखा, जिसमें उसने उसके लिए प्यार का इजहार किया था। सीसीटीवी से उसके पत्र रखने की पुष्टि होने के बाद प्रोफेसर ने DSW विभाग में शिकायत की। पूछताछ में रजित ने पत्र लिखने की बात स्वीकार कर माफी मांगी।

  • DSW विभाग में उसके अभिभावकों को बुलाया गया: इसके बाद उसने प्रोफेसर की प्रोफेशनल ईमेल आईडी पर भी संदेश भेजकर शिकायत वापस लेने और बातचीत करने का आग्रह किया। रजित लिखित माफीनामा लेकर प्रोफेसर की कक्षा में पहुंचा, लेकिन उन्होंने हस्ताक्षर करने से इनकार कर दिया। DSW विभाग में उसके अभिभावकों को बुलाया गया।

  • मां के साथ कई बार स्टाफ रूम आया, माफी मांगी: जांच के बाद रजित को 21 फरवरी को सस्पेंड कर दिया गया। इसके बाद भी वह अपनी मां के साथ कई बार स्टाफ रूम आया और माफी मांगता रहा। एक बार बाहर निकाले जाने के दौरान उसने कथित तौर पर अंजाम भुगतने की धमकी दी। उसने कहा कि वह कभी भी उस पर तेजाब डालकर चेहरा खराब कर देगा।

  • प्रोफेसरों से आईडी-पासवर्ड मांगने शुरू किए: शिकायत के मुताबिक, बाद में रजित ने यूनिवर्सिटी के नाम से फर्जी ईमेल बनाकर प्रोफेसरों से आईडी-पासवर्ड मांगने शुरू किए। एक महिला असिस्टेंट प्रोफेसर की ओर से पासवर्ड शेयर किए जाने के बाद उसने पीड़िता की ID से स्टूडेंट्स को पीड़िता के नाम से आपत्तिजनक मैसेज भेजे और अश्लील तस्वीरें व वीडियो अटैच किए।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

जालंधर नॉर्थ में कांग्रेस को लगा झटका, माइक खोसला के भाई राज और भतीजे देवन AAP में शामिल

जालंधर, (PNL) : जालंधर नॉर्थ विधानसभा हलके में कांग्रेस को आम आदमी पार्टी (AAP) ने …

लुधियाना में AAP पार्षद उषा कालिया का निधन:कैंसर का चल रहा था इलाज,अगले महीने थी बेटे की शादी

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। लुधियाना के वार्ड …

जालंधर में प्राइवेट स्कूल पर परिजनों का आरोप:तीसरी कक्षा की छात्रा की तबीत बिगड़ी, परिवार ने स्कूल पर लगाए गंभीर

जालंधर , (PNL) : जालंधर के टैगोर इंटरनेशनल स्कूल में शिक्षिका पर तीसरी कक्षा की छात्रा …

लुधियाना में ATM ठग को पब्लिक ने दबोचा:जूतों से की पिटाई, पर्स से मिले दर्जनों कार्ड; मोबाइल से बना रहा था PIN का वीडियो

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में एटीएम कार्ड बदलकर ठगी करने वाले गिरोह के एक सदस्य …

धीरेंद्र शास्त्री की टिप्पणी पर भड़के पंजाब के शाही इमाम:बोले- अपने घर पहुंचकर गीदड़ भभकियों दे रहे; बागेश्वरधाम पीठाधीश्वर ने कहा था- हमें थैंक्यू बोलो

लुधियाना , (PNL) : बागेश्वरधाम के पीठाधीश्वर कथावाचक पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की ओर से कथा …

चंडीगढ़ से भागे लूटेरों का पलवल में एनकाउंटर:पुलिस ने 20KM तक दौड़ाया, 2 को गोली लगी; कारोबारी से गनपॉइंट पर कार लूटी थी

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ के सेक्टर-46 में पुलिस बीट बॉक्स के सामने दुकानदार से गन …

परगट सिंह बोले- CM पद का मैं भी दावेदार:पंजाब कांग्रेस में इतने चेहरे कि हर कोई मुख्यमंत्री बन सकता; राहुल के नेतृत्व में लड़ेंगे चुनाव

चंडीगढ़ , (PNL) : पंजाब कांग्रेस के नए प्रधान परगट सिंह ने मुख्यमंत्री पद के लिए …

जालंधर में खुलेआम शराब पीने वालों पर एक्शन:10 राउंड अप, रेहड़ियों-ठेकों पर गिलास देकर पिलाई जा रही थी; चेकिंग में खुलासा

जालंधर , (PNL) : जालंधर में कमिश्नर सतिंदर सिंह की देखरेख में पुलिस प्रशासन लगातार आम …

कनाडा में पंजाबी की टारगेट किलिंग:रेंज रोवर में बैठे युवक को गोलियों से भूना, ब्रदर्स कीपर्स गैंग से जुड़ा था; पहले मिली थी धमकियां

 जालंधर , (PNL) : कनाडा में पंजाबी युवक की टारगेट किलिंग का मामला सामने आया है। …

सरकारी स्कूलों को बेहतर बनाना और विद्यार्थियों को विश्वस्तरीय शिक्षा उपलब्ध करवाना मान सरकार की प्राथमिकता : वनीत धीर

जालंधर, (PNL) : जालंधर नॉर्थ के हलका इंचार्ज एवं मेयर वनीत धीर ने स्कूल की ओर …

पंजाब DA बकाया केस मामले में हाईकोर्ट पेश हुए चीफ सैक्रेटेरी केएपी सिन्हा, पढ़ें क्या हुई सुनवाई

चंडीगढ़, (PNL) : पंजाब के सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (DA) के बकाये मामले में …

बड़ी खबर : नाना पाटेकर की मौत मामले में बड़ा अपडेट, पुलिस ने दर्ज किया केस

मुंबई, (PNL) : बॉलीवुड अभिनेता नाना पाटेकर की मौत से जुड़ी खबर को लेकर बड़ा …

चंडीगढ़ में 3 साल में पहुंची 252 किलो हेरोइन:चौकी-थाना पुलिस बेखबर, अंतरराज्यीय नेटवर्क के 4 आरोपी दबोचे; फरार 3 डीलरों की तलाश

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ में पिछले करीब 3 साल से बड़े स्तर पर हेरोइन की …

IND vs WI: बस ड्राइवर के बेटे ने टीम इंडिया के नेट्स में मचाई सनसनी, स्टार बल्लेबाजों को छकाया, संजू से मिली शाबाशी

स्पोर्ट्स , (PNL) :  भारत और वेस्टइंडीज के बीच दूसरे टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला रांची …

अमेरिका में भारतीय IT प्रोफेशनल्स के भविष्य पर मंडराया संकट! समझें ट्रंप के एक्शन से क्या पड़ेगा असर?

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिका में काम करने वाले भारतीय IT कर्मचारियों के लिए ग्रीन …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!