Sunday , September 20 2026
Breaking News

अमृतसर में 29 अगस्त को MTB साइकिलिंग प्रतियोगिता:4 जिलों के साइकिलिस्ट लेंगे हिस्सा, रजिस्ट्रेशन जरूरी; फेसबुक से डाउनलोड करें फॉर्म

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में 29 अगस्त को जिला स्तरीय माउंटेन टेरेन बाइक (MTB) साइक्लिंग प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। प्रतियोगिता अमृतसर-अटारी रोड पर खासा स्थित डी-मार्ट के नजदीक होगी। इसमें अमृतसर के अलावा तरनतारन, गुरदासपुर और पठानकोट के साइकिलिस्ट भी हिस्सा लेंगे। साइक्लिंग एसोसिएशन ऑफ पंजाब की ओर से राज्य के सभी 23 जिलों में जिला स्तरीय MTB प्रतियोगिताएं करवाई जा रही हैं। इनमें सीनियर, जूनियर, सब-जूनियर और यूथ वर्ग के लड़के और लड़कियां भाग ले सकेंगे।

साइकिलिस्टों के लिए पंजीकरण अनिवार्य

साइक्लिंग एसोसिएशन ऑफ पंजाब के महासचिव जगदीप सिंह ने बताया कि अमृतसर में होने वाली प्रतियोगिता के लिए बावा सिंह कोऑर्डिनेटर की जिम्मेदारी संभालेंगे। प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाले साइकिलिस्टों के लिए पंजीकरण अनिवार्य होगा। पंजीकरण मौके पर किया जाएगा।

दस्तावेजों के साथ फॉर्म जमा करवाना होगा

पंजीकरण फॉर्म साइक्लिंग एसोसिएशन ऑफ पंजाब के आधिकारिक फेसबुक पेज से डाउनलोड कर पहले से भरा जा सकता है। प्रतिभागियों को प्रतियोगिता स्थल पर आवश्यक जानकारी और दस्तावेजों के साथ फॉर्म जमा करवाना होगा। केवल विधिवत पंजीकृत साइकिलिस्टों को ही प्रतियोगिता में भाग लेने की अनुमति दी जाएगी।

प्रतियोगिता में सीनियर, जूनियर, सब-जूनियर और यूथ वर्ग के लड़के और लड़कियां भाग ले सकेंगे।

प्रतियोगिता में सीनियर, जूनियर, सब-जूनियर और यूथ वर्ग के लड़के और लड़कियां भाग ले सकेंगे।

अनुभवी तकनीकी अधिकारियों की ड्यूटी लगाई

एसोसिएशन की ओर से प्रतियोगिताओं के निष्पक्ष और पारदर्शी संचालन के लिए अनुभवी तकनीकी अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है। इन प्रतियोगिताओं का उद्देश्य पंजाब में उभर रही साइक्लिंग प्रतिभाओं को मंच देना और खिलाड़ियों की प्रतिस्पर्धी क्षमता, सहनशक्ति तथा खेल भावना को परखना है।

राज्य स्तर पर पहचान बनाने का स्थानीय खिलाड़ियों को मौका

अमृतसर सहित चार जिलों के अधिक से अधिक साइकिलिस्टों से प्रतियोगिता में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की गई है। अमृतसर में होने वाली इस प्रतियोगिता को स्थानीय साइकिलिस्टों के लिए अपनी प्रतिभा दिखाने और आगे राज्य स्तर पर पहचान बनाने का महत्वपूर्ण अवसर माना जा रहा है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

जालंधर- कोठी में महिला को बंधक बनाकर लूटा:हाथ-मुंह बांधे, CCTV में 7 लुटेरे लाठी-डंडे लेकर आते दिखे, ₹5 लाख कैश-22 तोले सोना लूटने का दावा

जालंधर , (PNL) : जालंधर में देर रात लुटेरों ने एक कोठी में घुसकर महिला को …

अमृतसर में पुरानी रंजिश में बुजुर्ग महिला की हत्या:सिर पर ईंटों से हमला,केस में गवाह थी मृतक, पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर के वेरपाल थाना क्षेत्र के पंडोरी गांव में पुरानी रंजिश के …

नकोदर में पिता ने अपने बेटे को किया किडनैप:पुलिस को झूठी कहानी बताई, कार सहित युवक किया बरामद, 3 लोग गिरफ्तार

जालंधर , (PNL) : जालंधर के नकोदर में एक पिता ने अपने ही बेटे को खुद …

चंडीगढ़ में टैक्सी ड्राइवर का मर्डर:सड़क किनारे लाश मिली, शरीर पर चाकू के निशान; सेक्टर-56 से कार बरामद

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ में एक टैक्सी ड्राइवर का मर्डर कर दिया गया। शनिवार …

अमृतसर में ड्रोन से आई हथियारों की खेप पकड़ी:5 पिस्टल, 35 कारतूस और 2 ड्रोन बरामद; अटारी स्टेडियम के पास खेतों में पड़ी मिली

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर के घरिंडा थाना पुलिस ने पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए हथियारों …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!