Sunday , September 20 2026
Breaking News

किसान आंदोलन 2.0 : खराब मौसम में भी डटे रहे किसान, मोबाइल-नेट बंद, वॉकी-टॉकी से दिए जा रहे हैं जरूरी दिशा निर्देश

न्यूज डेस्क, (PNL) : किसान आंदोलन 2.0 लगातार जारी है। शंभू और खनौरी बॉर्डर पर किसान खराब मौसम के बीच भी डटे रहे। कुछ महिलाएं छोटे-छोटे बच्चों को भी साथ लेकर आईं हैं। वहीं, बॉर्डर पर मोबाइल व नेट बंद होने का भी किसानों ने समाधान निकाल लिया है। किसान नेताओं को अपने जत्थेबंदियों के लोगों से बात करने व उन्हें ढूंढ़ने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, जिसके चलते सभी युवा जत्थेबंदियों के नेताओं को वॉकी-टॉकी से लैस किया गया है।

यह वॉकी-टॉकी जत्थेबंदी नेताओं के अलावा वहां पर हर प्रकार की सेवा में लगे प्रबंधकों के पास उपलब्ध हैं। इससे वहां पर हर प्रकार की मदद पहुंच रही है। नाम न बताने की शर्त पर वॉकी-टॉकी इस्तेमाल कर रहे जत्थेबंदी के किसान नेता ने बताया कि कुछ लोगों को जरूरी समस्याओं व मीटिंग आदि में इकट्ठा होने के लिए वॉकी-टॉकी दिए गए हैं, क्योंकि सरकार की तरफ से यहां मोबाइल व नेट की सेवाएं ठप कर रखी हैं, जिसके चलते काफी परेशानी का सामना करना पड़ता था।

वॉकी-टॉकी से सभी संगठनों के प्रबंधक आपस में जुड़े रहते हैं और जरूरी कार्यों में सहायता करने में आसानी होती है। किसान नेता ने बताया कि वॉकी टॉकी बांटने से पहले हमारे युवा किसान भाइयों ने अच्छे से प्रशिक्षण दिया। वरिष्ठ किसान नेताओं की निगरानी में होने के कारण सभी समस्याओं का जल्द निस्तारण हो जाता है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

जालंधर- कोठी में महिला को बंधक बनाकर लूटा:हाथ-मुंह बांधे, CCTV में 7 लुटेरे लाठी-डंडे लेकर आते दिखे, ₹5 लाख कैश-22 तोले सोना लूटने का दावा

जालंधर , (PNL) : जालंधर में देर रात लुटेरों ने एक कोठी में घुसकर महिला को …

अमृतसर में पुरानी रंजिश में बुजुर्ग महिला की हत्या:सिर पर ईंटों से हमला,केस में गवाह थी मृतक, पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर के वेरपाल थाना क्षेत्र के पंडोरी गांव में पुरानी रंजिश के …

नकोदर में पिता ने अपने बेटे को किया किडनैप:पुलिस को झूठी कहानी बताई, कार सहित युवक किया बरामद, 3 लोग गिरफ्तार

जालंधर , (PNL) : जालंधर के नकोदर में एक पिता ने अपने ही बेटे को खुद …

चंडीगढ़ में टैक्सी ड्राइवर का मर्डर:सड़क किनारे लाश मिली, शरीर पर चाकू के निशान; सेक्टर-56 से कार बरामद

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ में एक टैक्सी ड्राइवर का मर्डर कर दिया गया। शनिवार …

अमृतसर में ड्रोन से आई हथियारों की खेप पकड़ी:5 पिस्टल, 35 कारतूस और 2 ड्रोन बरामद; अटारी स्टेडियम के पास खेतों में पड़ी मिली

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर के घरिंडा थाना पुलिस ने पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए हथियारों …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!