Monday , August 10 2026
Breaking News

पटियाला में जिम ट्रेनर की बेरहमी से हत्या, छह दोस्तों पर केस दर्ज, वजह जान पुलिस भी रह गई हैरान, पढ़ें

पटियाला. पंजाब के पटियाला से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। पटियाला के नाभा में 26 साल के एक जिम ट्रेनर की उसी के दोस्तों की ओर से सिर में चोटें मार कर व बुरी तरह से पिटाई करके हत्या कर दी। नाभा थाना कोतवाली पुलिस ने मृतक की मां के बयान पर छह दोस्तों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है। फिलहाल किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। मृतक की पहचान हरप्रीत सिंह के तौर पर हुई है। आरोपियों में बलविंदर धनोआ, सिकंदर, हैरी, सोनी और ठुली शामिल हैं। आरोपी भी जिम में आते थे।

जिम ट्रेनर की पत्नी मनजीत कौर, बहन माही और माता सुरजीत कौर ने बताया कि 10 फरवरी को आरोपी बलविंदर धनोआ अपने साथियों के साथ हरप्रीत सिंह को घर से ले गया था। बाद में नाभा में एक खोखे के नजदीक आरोपियों ने हरप्रीत सिंह के साथ बुरी तरह से मारपीट की। इस दौरान जिम ट्रेनर के सिर में भी चोटें मारी गईं।

सूचना मिलने पर हरप्रीत सिंह को तुरंत नाभा के सिविल अस्पताल ले जाया गया। वहां डाक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए पटियाला के राजिंदरा अस्पताल रेफर कर दिया। राजिंदरा में जिम ट्रेनर की हालत में सुधार न होने पर पटियाला के एक प्राइवेट अस्पताल ले जाया गया। वहां कईं दिन कोमा में रहते हुए जिंदगी की जंग लड़ने के बाद जिम ट्रेनर की सोमवार देर शाम मौत हो गई है। इसके बाद पुलिस ने मामले में आरोपियों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है।

मृतक के परिवार वालों का आरोप है कि हरप्रीत सिंह की अच्छी बॉडी को देखकर दोस्त जलते थे। जिस किसी भी बॉडी बिल्डिंग के प्रोग्राम में वह लोग इकट्ठे होकर जाते थे। वहां हरप्रीत सिंह की बॉडी को काफी सराहा जाता था। लोग उसके साथ आकर सेल्फी लेते थे। जिससे दोस्त काफी चिढ़ते थे। इसी जलन में दोस्तों ने वारदात को अंजाम दिया था। संबंधित थाना कोतवाली नाभा के इंचार्ज गुरप्रीत सिंह समराओ ने कहा कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी जारी है, जल्द उन्हें काबू कर लिया जाएगा। उसके बाद पूछताछ में हत्या के पीछे के कारणों का खुलासा हो सकेगा।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

जालंधर : 95 लाख की लागत से संवरेगी पुलिस लाइन की सड़कें, नितिन कोहली ने किया उद्घाटन

जालंधर, (PNL) : सेंट्रल हलका इंचार्ज नितिन कोहली ने पुलिस लाइन में नई सड़कों के …

पंजाब पुलिस के ‘गैंगस्टरां ते वार’ अभियान ने संगठित अपराध के विरुद्ध निरंतर कार्रवाई के 200 दिन पूरे किए ; 1.09 लाख से अधिक छापेमारियाँ कीं, 1,532 घोषित अपराधी गिरफ़्तार किए

मोहाली, (PNL) : पंजाब पुलिस का प्रमुख एंटी-गैंगस्टर अभियान ‘गैंगस्टरां ते वार’ संगठित अपराध के …

मोहाली से ‘हमारे राम’ नाट्य मंचन का आगाज, पंजाब में 41 शो कराएगी भगवंत मान सरकार

मोहाली, (PNL) : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान शुक्रवार को मोहाली में प्रसिद्ध नाटक …

सरकार बनी तो पंजाब में रेत मिलेगी फ्री, कांग्रेस की पहली गारंटी, वड़िंग ने किया ऐलान, पढ़ें

चंडीगढ़, (PNL): पंजाब कांग्रेस ने 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले आम लोगों के लिए …

बड़ी खबर : पूर्व CM बेअंत सिंह की हत्या के दोषी जगतार सिंह हवारा की रिहाई को लेकर भगवंत मान ने गवर्नर को लिखा पत्र, पढ़ें

चंडीगढ़, (PNL) : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने जगतार सिंह हवारा को पैरोल देने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!