Monday , August 10 2026
Breaking News

जालंधर में 23 फरवरी को सरकारी छुट्टी का ऐलान, बंद रहेंगे सरकारी और प्राइवेट स्कूल-कॉलेज, पढ़ें

जालंधर, (PNL) : जालंधर से सांसद सुशील कुमार रिंकू के प्रयासों से गुरु रविदास जी की 647वीं जयंती के अवसर पर 23 फरवरी को जालंधर में सजाई जाने वाली शोभा यात्रा के चलते जालंधर शहर के सरकारी और गैर-सरकारी शिक्षण संस्थानों में पूरे दिन की छुट्टी की घोषणा की गई है।

इस संबंधी सांसद सुशील कुमार रिंकू ने आज डिप्टी कमिश्नर श्री विशेष सारंगल से मुलाकात की और शोभा यात्रा में बडी गिनती में लोगों की भागीदारी और लोगों की भावनाओं को देखते हुए जालंधर शहर में पूरे दिन की छुट्टी की मांग की, ताकि श्रद्धालु गुरु रविदास जी के प्रकाश पर्व पर सजाई जाने वाली शोभा यात्रा में बड़ी गिनती में शामिल हो सके।

सांसद श्री रिंकू ने कहा कि जिला प्रशासन को शोभा यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा, परिवहन के उचित प्रबंध , सुरक्षा प्रबंध तथा शहर की साफ-सफाई सुनिश्चित करने को कहा गया है, जिस संबंधी जिला प्रशासन तेज़ी से काम कर रहा है।
इस दौरान डिप्टी कमिश्नर द्वारा जारी आदेश के अनुसार 23 फरवरी को प्रकाश पर्व को समर्पित जालंधर शहर में भव्य शोभा यात्रा का आयोजन किया जा रहा है, जिसके चलते रूट डाईवर्ट किए गए है ताकि लोगों को किसी तरह की परेशानी न हो और श्रद्धालु भी शोभा यात्रा में शामिल हो सके।  जारी आदेश के अनुसार इस दिन स्कूल/कालेजों के विद्यार्थियों की सुविधा के लिए 23 फरवरी को जालंधर शहर की सीमा में सभी सरकारी/गैर-सरकारी स्कूलों/कालेजों में छुट्टी रहेगी।
यह भी स्पष्ट कहा गया है कि यह आदेश उन शैक्षणिक संस्थानों पर लागू नहीं होंगे जिनमें स्कूल/कालेज/बोर्ड/यूनीर्विसटी की परीक्षाएं उक्त तिथि पर निर्धारित है।

कैप्शन- जालंधर के सांसद सुशील कुमार रिंकू डिप्टी कमिश्नर विशेष सारंगल से मुलाकात करते हुए, साथ ही अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर जसबीर सिंह भी है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

पंजाब में आतंकी साजिश नाकाम, एक आरोपी गिरफ्तार:86-P हैंड ग्रेनेड बरामद, आदमपुर में डेड ड्रॉप लोकेशन से उठाया; विदेशी हैंडलर्स से संपर्क

जालंधर , (PNL) : पंजाब पुलिस की काउंटर इंटेलिजेंस जालंधर और SBS नगर (नवांशहर) पुलिस ने …

जालंधर के होटल में लुधियाना की युवती की लाश मिली:2 दिन पहले आई, युवक मिलने आता था; रूम से लाल रंग का सूटकेस भी मिला

जालंधर  , (PNL) : जालंधर सिटी रेलवे स्टेशन के पास स्थित रॉयल होटल में करीब 38 …

तीन जिंदगियां बचाने वाले तैराकी कोच उमेश शर्मा हुए सम्मानित, सन्नी देओल ने दिया शौर्य पुरस्कार

जालंधर, (PNL) : अपनी जान की परवाह किए बिना पानी में डूब रहे तीन लोगों …

पंजाब में कांवड़ियों पर टूटा कहर! तेज रफ्तार कार ने 4 श्रद्धालुओं को कुचला, तीन की मौत

न्यूज डेस्क, (PNL) : पंजाब के फतेहगढ़ साहिब में सरहिंद-मंडी गोबिंदगढ़ हाईवे पर दर्दनाक सड़क …

जालंधर वेस्ट में बीजेपी को झटका, लाडी अंगुराल और अश्वनी कुमार साथियों सहित आम आदमी पार्टी में शामिल

जालंधर, (PNL) : आम आदमी पार्टी को जालंधर में उस समय और मजबूती मिली जब …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!