Monday , August 31 2026
Breaking News

लुधियाना में दूसरी मंजिल की रेलिंग से लटका मिला युवक:पेशे से प्लंबर, एक बेटे का पिता; किराए के मकान में रहता था

लुधियाना  , (PNL) : लुधियाना-जालंधर बाईपास के अमन नगर इलाके में ग्रीन लैंड स्कूल के पिछली तरफ (बैक साइड) स्थित किराए के मकान से एक युवक का शव मिला। शव दूसरी मंजिल की सीढ़ियों की रेलिंग से लटका हुआ था।जानकारी के अनुसार, मृतक युवक परमिंदर सिंह (25) बचपन से ही लुधियाना में रहता था। वह पेशे से प्लंबर का काम करता था। हाल ही में अपने परिवार के साथ यहां किराए पर रहने आया था। मृतक अपने पीछे पत्नी सिमरन और एक 4 साल के बेटे को छोड़ गया है।

जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस।

जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस।

पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल

जैसे ही लोगों ने युवक का शव दूसरी मंजिल की रेलिंग से लटकता देखा, इलाके में हड़कंप मच गया और मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। घटना के बाद से पत्नी सिमरन का रो-रोकर बुरा हाल है।

फॉरेंसिक टीम भी पहुंची।

फॉरेंसिक टीम भी पहुंची।

आत्महत्या या कुछ और?

युवक दूसरी मंजिल की सीढ़ियों की रेलिंग से कैसे लटका और उसने यह खौफनाक कदम किन परिस्थितियों में उठाया फिलहाल कारणों का पता नहीं चल पाया है। घटना की जानकारी मिलते ही संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई है और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। शव को सिविल अस्पताल मोर्चरी में रखवाया गया है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

जालंधर के थाना बस्ती बाबा खेल प्रभारी लाइन हाजिर:SHO जय इंद्र की जगह गुरदीप सिंह को सौंपा कार्यभार, बच्ची कत्ल मामले-फतेह गैंग पर लापरवाह रहे

जालंधर , (PNL) : जालंधर के थाना बस्ती बावा खेल के SHO जय इंद्र को लाइन …

मोहाली में युवक-युवती पर चली गोलियां:एक की हालत गंभीर, जन्मदिन पार्टी मना रहे थे; मौके से मिले खाली खोल

मोहाली , (PNL) : मोहाली में एक युवक और युवती फायरिंग हुई। सूचना मिलते ही पुलिस …

BJP ने शेयर किया पंजाब CM मान को थप्पड़ मारने वाला AI वीडियो, AAP भड़की, सियासी घमासान तेज

चंडीगढ़ , (PNL) : पंजाब में BJP ने सीएम भगवंत मान का एक AI जेनरेटेड वीडियो …

चंडीगढ़ PU में चुनाव, छात्रों और पुलिस में झड़प:नारेबाजी करने वालों को उठाया; स्टूडेंट्स ने लात मारकर लॉ डिपार्टमेंट का दरवाजा खोला

चंडीगढ़ , (PNL) : पंजाब यूनिवर्सिटी (PU) और उससे जुड़े चंडीगढ़ के 8 कॉलेजों में सुबह …

जालंधर में हुक्का बार पर पुलिस की रेड:₹10.71 लाख कैश और अवैध शराब मिली, गहने भी जब्त; तस्कर गिरफ्तार

जालंधर , (PNL) : जालंधर कमिश्नरेट पुलिस ने अवैध गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!