Monday , September 21 2026
Breaking News

पंजाब में पराली प्रबंधन में बड़ा घोटाला, मशीनें खरीदे बिना ही डकार गए लाखों की सब्सिडी, सरकार ने बैठाई जांच

चंडीगढ़, (PNL) : पंजाब में पराली प्रबंधन के लिए राज्य सरकार किसानों को सब्सिडी पर मशीनें मुहैया करवा रही है, लेकिन इसमें बड़ा घोटाला सामने आया है। पराली निस्तारण के लिए मशीनें खरीदे बिना ही लाखों की सब्सिडी डकार ली गई। फरीदकोट और फाजिल्का में इस तरह के 1800 मामले सामने आने के बाद सरकार ने सभी जिलों में इसकी जांच शुरू कर दी है। इसमें किसानों, कंपनियों के साथ अधिकारियों की भी मिलीभगत की आशंका है।

राज्य सरकार को मिली रिपोर्ट में बताया गया है कि फरीदकोट और फाजिल्का में कृषि मशीनें बनाने वाली कंपनियों, किसानों और अधिकारियों ने मिलीभगत कर कागजों में मशीनों की फर्जी खरीद-फरोख्त दिखाकर सब्सिडी की मोटी रकम हड़प ली। अब तक ऐसे 1800 किसानों के बारे में पता चला है। अब सरकार ने सभी जिलों में जांच टीमें भेजी हैं, जिन्हें सब्सिडी पर खरीदी गई मशीनों की तसदीक करने के लिए कहा है।

कृषि विभाग ने मुख्य कृषि अधिकारी को खरीदी गई मशीनरी के संबंध में रिपोर्ट तैयार कर भेजने को कहा था। इस पर अधिकारी ने अपने अधीन फाजिल्का और फरीदकोट में करीब 2000 किसानों के खेतों और घरों में कृषि मशीनरी की तस्दीक कराई, तो केवल 200 किसान ही खरीदी गई मशीनरी दिखा सके। उनके पास खरीद संबंधी पूरे कागजात भी थे। बाकी 1800 किसानों के खेतों व घरों में मशीनें नहीं मिलीं और न ही वह ऐसी खरीद का कोई दस्तावेज प्रस्तुत कर सके।



इस रिपोर्ट के आधार पर मुख्य कृषि अधिकारी ने अपनी रिपोर्ट सरकार को भेज दी है। इस बीच, कृषि विभाग से यह भी पता चला है कि फाजिल्का और फरीदकोट में गड़बड़ी की सूचनाएं मिलने पर जालंधर से विभाग की टीमों को जांच के लिए भेजा गया था।

शुरुआती तौर पर उन्हें केवल 425 किसानों की जांच करने को कहा गया था, लेकिन विभाग की टीम को किसानों और मशीनरी बेचने वाली कंपनियों के बीच मिलीभगत का पता चलने पर इस जांच का दायरा बढ़ाते हुए उक्त दोनों स्थानों पर कृषि मशीनरी खरीदने वाले दो हजार किसानों के पास मशीनों की तस्दीक की गई, तो खरीद के 1800 फर्जी मामले उजागर हुए।

50 फीसदी सब्सिडी दे रही सरकार

कृषि मशीनरी और पराली प्रबंधन से संबंधित मशीनों की खरीद पर राज्य सरकार की तरफ से किसानों को 50 फीसदी सब्सिडी दी जा रही है। जांच अधिकारियों ने पाया कि कई कंपनियों ने मिलीभगत करके, मशीनें तो नहीं बेची, लेकिन कागजों पर मशीनों की खरीद दिखाकर सब्सिडी की रकम हड़प ली।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

पूर्व केंद्रीय मंत्री रवनीत बिट्टू को लुधियाना पुलिस ने हिरासत में लिया, CM मान को गिफ्ट करने जा रहे थे शराब

लुधियाना  , (PNL) : पंजाब में विधानसभा चुनाव होने हैं, जिसको लेकर सूबे की सियासत गरमा …

सऊदी अरब पर हमले बर्दाश्त नहीं… हूती विद्रोहियों को भारत का कड़ा मैसेज, पाकिस्तान भी बोला- खाड़ी देश की रक्षा के लिए किसी भी हद तक जाएंगे

न्यूज डेस्क, (PNL) : हूती विद्रोहियों के सऊदी अरब पर किए हालिया हमलों से दुनिया …

जालंधर- कोठी में महिला को बंधक बनाकर लूटा:हाथ-मुंह बांधे, CCTV में 7 लुटेरे लाठी-डंडे लेकर आते दिखे, ₹5 लाख कैश-22 तोले सोना लूटने का दावा

जालंधर , (PNL) : जालंधर में देर रात लुटेरों ने एक कोठी में घुसकर महिला को …

अमृतसर में पुरानी रंजिश में बुजुर्ग महिला की हत्या:सिर पर ईंटों से हमला,केस में गवाह थी मृतक, पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर के वेरपाल थाना क्षेत्र के पंडोरी गांव में पुरानी रंजिश के …

नकोदर में पिता ने अपने बेटे को किया किडनैप:पुलिस को झूठी कहानी बताई, कार सहित युवक किया बरामद, 3 लोग गिरफ्तार

जालंधर , (PNL) : जालंधर के नकोदर में एक पिता ने अपने ही बेटे को खुद …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!