Sunday , October 11 2026
Breaking News

पंजाब पुलिस ने पकड़ी 2023 की सबसे बड़ी हेरोइन, इस जिले से 77.8 किलो हेरोइन और तीन पिस्तौलों सहित चार तस्कर काबू

चंडीगढ़, (PNL) : मुख्यमंत्री भगवंत मान के दिशा-निर्देशों पर नशों के विरुद्ध शुरु की मुहिम के अंतर्गत इस साल की सबसे बड़ी हेरोइन बरामदगी करते हुये पंजाब पुलिस ने 4 नशा तस्करों को 77.8 किलो हेरोइन और तीन पिस्तौलों सहित गिरफ़्तार करके सरहद पार से नशा तस्करी के दो अलग-अलग रैकेटों का पर्दाफाश किया है। यह जानकारी देते हुये डायरैक्टर जनरल आफ पुलिस (डीजीपी) पंजाब गौरव यादव ने रविवार को यहां बताया कि यह दोनों ख़ुफ़िया कार्यवाहियां काउन्टर इंटेलिजेंस फ़िरोज़पुर द्वारा अंजाम दी गईं।

पहली कार्रवाई संबंधी जानकारी देते हुये डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि विश्वसनीय सूत्रों से हेरोइन की बड़ी खेप के बारे मिली सूचना के आधार पर ए. आई. जी. एस. एस. ओ. सी. फिरोजपुर लखबीर सिंह के नेतृत्व में काउन्टर इंटेलिजेंस फ़िरोज़पुर की पुलिस टीमों ने नाकाबंदी की और दो व्यक्तियों को काबू किया, जब वह दोनों खेप प्राप्त करने के उपरांत अपने मोटरसाईकल पर आ रहे थे।

गिरफ़्तार किये गए व्यक्तियों की पहचान गग्गा गिल उर्फ गगन उर्फ काली निवासी गाँव बारे के, फ़िरोज़पुर और वीर सिंह उर्फ वीरू निवासी मुहार सोना ज़िला फाजिल्का के तौर पर हुई है। पुलिस टीमों ने इनके पास से 41.8 किलो हेरोइन और तीन पिस्तौलों- – दो पिस्तौल 9 एम. एम. समेत चार मैगज़ीन और 100 कारतूस और .30 बोर का 1 ज़िगाना समेत दो मैगज़ीन और 15 कारतूस बरामद किये हैं। इस सम्बन्धी थाना एस. एस. ओ. सी. फाजिल्का में ऐनडीपीऐस एक्ट की धारा 21 (सी) और 29 और हथियार एक्ट की धारा 25 के अंतर्गत केस दर्ज किया गया है।

डीजीपी ने बताया कि ख़ुफ़िया जानकारी पर आधारित एक अन्य कार्रवाई के दौरान काउन्टर इंटेलिजेंस फ़िरोज़पुर की पुलिस टीमों ने जसभिन्दर सिंह उर्फ भिन्दा और जगदीप सिंह उर्फ भूच्चऱ, दोनों निवासी गाँव दीप सिंह वाला, फरीदकोट को गिरफ़्तार करके उनके पास से 36 किलो हेरोइन बरामद की। यह गिरफ़्तारी उस समय की गई जब उक्त व्यक्ति खेप बरामद करने के बाद अपने मोटरसाईकल पर आ रहे थे। इस सम्बन्धी थाना एसएसओसी फाजिल्का में ऐनडीपीऐस एक्ट की धारा 21(सी) और 29 के अंतर्गत अलग केस दर्ज किया गया है।

डीजीपी गौरव यादव ने कहा, “यह माड्यूल पंजाब में बड़े स्तर पर सरहद पार से और अंतर-राज्यीय नशा तस्करी में शामिल थे।

स्पैशल डीजीपी (अंदरूनी सुरक्षा) आर. एन. ढोके ने बताया कि पुलिस टीमें इस खेप को भेजने वाले पाकिस्तान आधारित तस्करों सहित तस्करी में शामिल अन्य लोगों की भूमिका का सुराग खोजने के लिए दोनों मामलों की जांच कर रही हैं। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में और गिरफ़्तारियां होने की संभावना है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

जालंधर नॉर्थ में कांग्रेस को लगा झटका, माइक खोसला के भाई राज और भतीजे देवन AAP में शामिल

जालंधर, (PNL) : जालंधर नॉर्थ विधानसभा हलके में कांग्रेस को आम आदमी पार्टी (AAP) ने …

लुधियाना में AAP पार्षद उषा कालिया का निधन:कैंसर का चल रहा था इलाज,अगले महीने थी बेटे की शादी

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। लुधियाना के वार्ड …

जालंधर में प्राइवेट स्कूल पर परिजनों का आरोप:तीसरी कक्षा की छात्रा की तबीत बिगड़ी, परिवार ने स्कूल पर लगाए गंभीर

जालंधर , (PNL) : जालंधर के टैगोर इंटरनेशनल स्कूल में शिक्षिका पर तीसरी कक्षा की छात्रा …

लुधियाना में ATM ठग को पब्लिक ने दबोचा:जूतों से की पिटाई, पर्स से मिले दर्जनों कार्ड; मोबाइल से बना रहा था PIN का वीडियो

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में एटीएम कार्ड बदलकर ठगी करने वाले गिरोह के एक सदस्य …

धीरेंद्र शास्त्री की टिप्पणी पर भड़के पंजाब के शाही इमाम:बोले- अपने घर पहुंचकर गीदड़ भभकियों दे रहे; बागेश्वरधाम पीठाधीश्वर ने कहा था- हमें थैंक्यू बोलो

लुधियाना , (PNL) : बागेश्वरधाम के पीठाधीश्वर कथावाचक पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की ओर से कथा …

चंडीगढ़ से भागे लूटेरों का पलवल में एनकाउंटर:पुलिस ने 20KM तक दौड़ाया, 2 को गोली लगी; कारोबारी से गनपॉइंट पर कार लूटी थी

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ के सेक्टर-46 में पुलिस बीट बॉक्स के सामने दुकानदार से गन …

परगट सिंह बोले- CM पद का मैं भी दावेदार:पंजाब कांग्रेस में इतने चेहरे कि हर कोई मुख्यमंत्री बन सकता; राहुल के नेतृत्व में लड़ेंगे चुनाव

चंडीगढ़ , (PNL) : पंजाब कांग्रेस के नए प्रधान परगट सिंह ने मुख्यमंत्री पद के लिए …

जालंधर में खुलेआम शराब पीने वालों पर एक्शन:10 राउंड अप, रेहड़ियों-ठेकों पर गिलास देकर पिलाई जा रही थी; चेकिंग में खुलासा

जालंधर , (PNL) : जालंधर में कमिश्नर सतिंदर सिंह की देखरेख में पुलिस प्रशासन लगातार आम …

कनाडा में पंजाबी की टारगेट किलिंग:रेंज रोवर में बैठे युवक को गोलियों से भूना, ब्रदर्स कीपर्स गैंग से जुड़ा था; पहले मिली थी धमकियां

 जालंधर , (PNL) : कनाडा में पंजाबी युवक की टारगेट किलिंग का मामला सामने आया है। …

सरकारी स्कूलों को बेहतर बनाना और विद्यार्थियों को विश्वस्तरीय शिक्षा उपलब्ध करवाना मान सरकार की प्राथमिकता : वनीत धीर

जालंधर, (PNL) : जालंधर नॉर्थ के हलका इंचार्ज एवं मेयर वनीत धीर ने स्कूल की ओर …

पंजाब DA बकाया केस मामले में हाईकोर्ट पेश हुए चीफ सैक्रेटेरी केएपी सिन्हा, पढ़ें क्या हुई सुनवाई

चंडीगढ़, (PNL) : पंजाब के सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (DA) के बकाये मामले में …

बड़ी खबर : नाना पाटेकर की मौत मामले में बड़ा अपडेट, पुलिस ने दर्ज किया केस

मुंबई, (PNL) : बॉलीवुड अभिनेता नाना पाटेकर की मौत से जुड़ी खबर को लेकर बड़ा …

चंडीगढ़ में 3 साल में पहुंची 252 किलो हेरोइन:चौकी-थाना पुलिस बेखबर, अंतरराज्यीय नेटवर्क के 4 आरोपी दबोचे; फरार 3 डीलरों की तलाश

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ में पिछले करीब 3 साल से बड़े स्तर पर हेरोइन की …

पंजाब के सरकारी स्कूलों में मेगा PTM:अभिभावकों को मिलेगी बच्चों की रिपोर्ट, वीडियो के जरिए दिखाएंगे उपलब्धियां

लुधियाना , (PNL) : पंजाब के सरकारी स्कूलों में आज मेगा पेरेंट्स-टीचर मीटिंग (मेगा पीटीएम) आयोजित …

सुखबीर बादल का रॉक स्टार अंदाज:पैंट-शर्ट, पिज्जा-कोक और युवाओं के साथ सेल्फी; विधानसभा चुनाव से पहले Gen-Z पर फोकस

 जालंधर , (PNL) : 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले शिरोमणि अकाली दल ने युवाओं से …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!