Monday , July 20 2026
Breaking News

पंजाब के कारोबारी से एडिशनल SHO ने लूटे 1 करोड़ रुपए, एसएसपी ने किया नौकरी से बर्खास्त, पढ़ें पूरा मामला

चंडीगढ़, (PNL) : इस समय की बड़ी खबर चंडीगढ़ से आ रही है। चंडीगढ़ पुलिस के सब-इंस्पेक्टर और उसके साथी पुलिसकर्मियों द्वारा कारोबारी से एक करोड़ रुपए लूट के मामले में पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है। मुख्य आरोपी सब-इंस्पेक्टर नवीन फोगाट को दूसरी बार नौकरी से बर्खास्त कर दिया गया है।

रविवार को चंडीगढ़ की SSP कंवरदीप कौर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि मामले में 75 लाख रुपए की बरामदगी कर ली गई है। लेकिन कोई आरोपी फिलहाल गिरफ्तार नहीं किया जा सका है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए चंडीगढ़ पुलिस छापामारी में जुटी है।

आरोपी SI नवीन फोगाट और उसके साथी पुलिसकर्मियों ने बठिंडा के कारोबारी संजय गोयल से 2 हजार रुपए के नोट बदलने के नाम पर 1 करोड़ रुपए की लूट की। उन्होंने संजय गोयल को किडनैप कर सुनसान जगह ले जाकर मारने और नशे के केस में फंसाकर जिंदगी बर्बाद करने की धमकी दी थी।

एडिशनल SHO की जिम्मेदारी पर था SI नवीन

मामला सेक्टर-39 पुलिस थाने से जुड़ा है, जहां के एडिशनल SHO की जिम्मेदारी नवीन फोगाट संभाल रहा था। नवीन और उसके साथी पुलिसकर्मियों पर सुनियोजित तरीके से ये वारदात करने के आरोप हैं। नवीन फोगाट को पहले भी एक केस में नौकरी से बर्खास्त कर दिया गया था। हाल में उसकी दोबारा बहाली हुई थी।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

लुधियाना के शिव शक्ति मंदिर में बेअदबी: मूर्तियों में की तोड़फोड़; डमरू ले जाने की कोशिश, पढ़ें

लुधियाना (PNL): लुधियाना में एक मंदिर के अंदर बेअदबी की घटना सामने आने के बाद …

पंजाबी सिंगर करनदीप को आया हार्ट अटैक:खुद VIDEO शेयर किया, बोले- जिम जाता हूं, फिर भी दिल-दिमाग ने काम करना बंद कर दिया

जालंधर , (PNL) : पंजाबी सिंगर, एक्टर, मॉडल और फिटनेस इन्फ्लुएंसर करनदीप को ऑस्ट्रेलिया में हार्ट …

अमृतसर में THAR में मिली युवक की लाश: ड्राइवर के बगल वाली सीट पर थी, पढ़ें हैरान करने वाला मामला

अमृतसर, (PNL) : अमृतसर में सोमवार सुबह सड़क किनारे खड़ी काले रंग की थार गाड़ी …

December में राष्ट्रीय बैडमिंटन Championship…44 साल बाद जालंधर के हंसराज स्टेडियम में भव्य तैयारी, CM भगवंत मान के निर्देश

जालंधर , (PNL) : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने इस साल दिसंबर महीने में जालंधर …

पंजाब कांग्रेस में बगावत पर सख्ती:पूर्व CM चन्नी ने कई नेताओं को किया बाहर, अनुशासनहीनता के आरोप; बोले- गुटबाजी बर्दाश्त नहीं

लुधियाना , (PNL) : पंजाब कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!