Sunday , October 11 2026
Breaking News

पंजाब के 6 जिलों में बारिश-तूफान का अलर्ट:कल से पांच दिन लू का असर, पहाड़ों की ठंडी हवा रुकने से चढ़ रहा पारा

पंजाब के छह जिलों व चंडीगढ़ में आज (15 मई) आंधी और बारिश का ऑरेंज अलर्ट है। वहीं 16 से लेकर 20 मई तक पांच दिन कई स्थानों पर हीट वेव चलने का यलो अलर्ट है। मौसम विज्ञान केंद्र चंडीगढ़ के मुताबिक वीरवार की तुलना में तापमान में 0.2 डिग्री की वृद्धि हुई है। यह सामान्य के करीब बना हुआ है। बठिंडा में 42.7 डिग्री तापमान दर्ज किया गया है। पहाड़ों की ठंडी हवा रुकने से पारा लगातार चढ़ रहा है। मौसम विज्ञान केंद्र चंडीगढ़ के मुताबिक पठानकोट, गुरदासपुर, फाजिल्का, अमृतसर, होशियारपुर और मुक्तसर में अलग-अलग स्थानों पर गरज-चमक के साथ तेज आंधी चलने की संभावना है। हवा की रफ्तार 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा तक रह सकती है।

पश्चिमी विक्षोभ कमजोर पड़ा

16 मई 2026 के आसपास दक्षिण-पश्चिम मानसून के दक्षिण बंगाल की खाड़ी, अंडमान सागर और अंडमान-निकोबार द्वीप समूह के कुछ हिस्सों में पहुंचने के लिए मौसम अनुकूल हो रहा है। एक नया पश्चिमी विक्षोभ उत्तर-पश्चिम भारत में असर दिखा सकता है। लद्दाख और आसपास के इलाकों में ऊपरी हवा में बना पश्चिमी विक्षोभ अब कमजोर पड़ गया है। दक्षिण हरियाणा और आसपास के क्षेत्रों में बना ऊपरी हवा का चक्रवाती सिस्टम भी कमजोर हो गया है।

5 जिलों का तापमान 40 डिग्री से अधिक

14 मई 2026 को पंजाब में 5 जिलों का तापमान 40 डिग्री से अधिक दर्ज किया गया। सबसे ज्यादा तापमान बठिंडा में 42.7 डिग्री रहा। इसके अलावा फाजिल्का में 40.9 डिग्री, पटियाला में 40.4 डिग्री और फरीदकोट में 40.0 डिग्री तापमान दर्ज हुआ। चंडीगढ़ में 38.1 डिग्री, अमृतसर में 38.0 डिग्री, लुधियाना में 38.4 डिग्री, पठानकोट में 37.6 डिग्री, गुरदासपुर में 36.0 डिग्री, होशियारपुर में 36.8 डिग्री, फिरोजपुर में 38.8 डिग्री, मोहाली में 37.4 डिग्री, रोपड़ में 37.9 डिग्री और रूपनगर में 38.5 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया। पटियाला में तापमान 1.4 डिग्री, एसबीएस नगर में 1.0 डिग्री और रूपनगर में 1.1 डिग्री बढ़ा। चंडीगढ़, अमृतसर, लुधियाना, बठिंडा, फाजिल्का और फिरोजपुर में तापमान में गिरावट दर्ज की गई।

तीन से चार डिग्री तापमान बढ़ेगा

मौसम विज्ञान केंद्र चंडीगढ़ के डायरेक्टर सुरेंद्र पाल के मुताबिक 15 मई को राज्य में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। इसके बाद मौसम शुष्क रहने की उम्मीद है। अगले 7 दिनों के दौरान राज्य में अधिकतम तापमान में धीरे-धीरे 3 से 4 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी हो सकती है। राज्य में कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। 16 से 20 मई के दौरान राज्य के कुछ इलाकों में लू चलने की संभावना है।

पांच जिलों का तापमान 40 डिग्री से अधिक।

पांच जिलों का तापमान 40 डिग्री से अधिक।

तीन दिन इस तरह का मौसम रहेगा

16 मई – बठिंडा और मानसा में कुछ स्थानों पर लू चलने की संभावना है। मौसम शुष्क रहने की पूरी संभावना है।

17 मई – बठिंडा और मानसा में कुछ जगहों पर लू चलने की संभावना है। राज्य में मौसम शुष्क रहने की संभावना है।

18 मई – फिरोजपुर, फाजिल्का, फरीदकोट, मुक्तसर, मोगा, बठिंडा, बरनाला और मानसा में कुछ स्थानों पर लू चलने की संभावना है। मौसम शुष्क रहने की पूरी संभावना है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

अमृतसर में तस्करी के 2 नेटवर्क का पर्दाफाश, 4 गिरफ्तार; M-16 समेत 10 हथियार और 15 किलो अफीम बरामद

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर रूरल पुलिस ने अवैध हथियारों और नशीले पदार्थों की तस्करी के …

जालंधर नॉर्थ में कांग्रेस को लगा झटका, माइक खोसला के भाई राज और भतीजे देवन AAP में शामिल

जालंधर, (PNL) : जालंधर नॉर्थ विधानसभा हलके में कांग्रेस को आम आदमी पार्टी (AAP) ने …

लुधियाना में AAP पार्षद उषा कालिया का निधन:कैंसर का चल रहा था इलाज,अगले महीने थी बेटे की शादी

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। लुधियाना के वार्ड …

जालंधर में प्राइवेट स्कूल पर परिजनों का आरोप:तीसरी कक्षा की छात्रा की तबीत बिगड़ी, परिवार ने स्कूल पर लगाए गंभीर

जालंधर , (PNL) : जालंधर के टैगोर इंटरनेशनल स्कूल में शिक्षिका पर तीसरी कक्षा की छात्रा …

लुधियाना में ATM ठग को पब्लिक ने दबोचा:जूतों से की पिटाई, पर्स से मिले दर्जनों कार्ड; मोबाइल से बना रहा था PIN का वीडियो

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में एटीएम कार्ड बदलकर ठगी करने वाले गिरोह के एक सदस्य …

धीरेंद्र शास्त्री की टिप्पणी पर भड़के पंजाब के शाही इमाम:बोले- अपने घर पहुंचकर गीदड़ भभकियों दे रहे; बागेश्वरधाम पीठाधीश्वर ने कहा था- हमें थैंक्यू बोलो

लुधियाना , (PNL) : बागेश्वरधाम के पीठाधीश्वर कथावाचक पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की ओर से कथा …

चंडीगढ़ से भागे लूटेरों का पलवल में एनकाउंटर:पुलिस ने 20KM तक दौड़ाया, 2 को गोली लगी; कारोबारी से गनपॉइंट पर कार लूटी थी

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ के सेक्टर-46 में पुलिस बीट बॉक्स के सामने दुकानदार से गन …

परगट सिंह बोले- CM पद का मैं भी दावेदार:पंजाब कांग्रेस में इतने चेहरे कि हर कोई मुख्यमंत्री बन सकता; राहुल के नेतृत्व में लड़ेंगे चुनाव

चंडीगढ़ , (PNL) : पंजाब कांग्रेस के नए प्रधान परगट सिंह ने मुख्यमंत्री पद के लिए …

जालंधर में खुलेआम शराब पीने वालों पर एक्शन:10 राउंड अप, रेहड़ियों-ठेकों पर गिलास देकर पिलाई जा रही थी; चेकिंग में खुलासा

जालंधर , (PNL) : जालंधर में कमिश्नर सतिंदर सिंह की देखरेख में पुलिस प्रशासन लगातार आम …

कनाडा में पंजाबी की टारगेट किलिंग:रेंज रोवर में बैठे युवक को गोलियों से भूना, ब्रदर्स कीपर्स गैंग से जुड़ा था; पहले मिली थी धमकियां

 जालंधर , (PNL) : कनाडा में पंजाबी युवक की टारगेट किलिंग का मामला सामने आया है। …

सरकारी स्कूलों को बेहतर बनाना और विद्यार्थियों को विश्वस्तरीय शिक्षा उपलब्ध करवाना मान सरकार की प्राथमिकता : वनीत धीर

जालंधर, (PNL) : जालंधर नॉर्थ के हलका इंचार्ज एवं मेयर वनीत धीर ने स्कूल की ओर …

पंजाब DA बकाया केस मामले में हाईकोर्ट पेश हुए चीफ सैक्रेटेरी केएपी सिन्हा, पढ़ें क्या हुई सुनवाई

चंडीगढ़, (PNL) : पंजाब के सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (DA) के बकाये मामले में …

बड़ी खबर : नाना पाटेकर की मौत मामले में बड़ा अपडेट, पुलिस ने दर्ज किया केस

मुंबई, (PNL) : बॉलीवुड अभिनेता नाना पाटेकर की मौत से जुड़ी खबर को लेकर बड़ा …

चंडीगढ़ में 3 साल में पहुंची 252 किलो हेरोइन:चौकी-थाना पुलिस बेखबर, अंतरराज्यीय नेटवर्क के 4 आरोपी दबोचे; फरार 3 डीलरों की तलाश

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ में पिछले करीब 3 साल से बड़े स्तर पर हेरोइन की …

IND vs WI: बस ड्राइवर के बेटे ने टीम इंडिया के नेट्स में मचाई सनसनी, स्टार बल्लेबाजों को छकाया, संजू से मिली शाबाशी

स्पोर्ट्स , (PNL) :  भारत और वेस्टइंडीज के बीच दूसरे टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला रांची …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!