Saturday , October 10 2026
Breaking News

जालंधर में PM मोदी के दौरे को लेकर 31 डायवर्जन:पुलिस ने ट्रैफिक एडवाइजारी जारी की

जालंधर , (PNL) :  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जालंधर दौरे को देखते हुए कमिश्नरेट पुलिस ने सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर तैयारियां तेज कर दी हैं। पुलिस कमिश्नर सतिंदर सिंह (IPS) के नेतृत्व में और एडीसीपी ट्रैफिक गुरबाज सिंह व एसीपी ट्रैफिक अजय सिंह की निगरानी में शहर के प्रवेश, निकास और अंदरूनी मार्गों पर विशेष डायवर्जन प्लान लागू किया गया है। पुलिस का उद्देश्य सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत रखने के साथ-साथ आम लोगों को कम से कम परेशानी पहुंचाना है। इसके लिए प्रमुख मार्गों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है और यातायात को सुचारू रखने के इंतजाम किए गए हैं।

जालंधर में प्रधानमंत्री संतों से भी मुलाकात करेंगे। अलग-अलग डेरों के संतों को प्रधानमंत्री से मिलने के लिए करीब 5 मिनट का समय दिया गया है। इससे पहले न्यूजीलैंड में भी पीएम मोदी का जालंधर स्थित दिव्य ज्योति जागृति संस्थान के संतों ने भव्य स्वागत किया था। संभावना जताई जा रही है कि प्रधानमंत्री संतों से बातचीत के जरिए पंजाब के मौजूदा हालात और मुद्दों की जानकारी लेंगे। साथ ही इस मुलाकात को राजनीतिक दृष्टि से भी अहम माना जा रहा है।

भारी वाहनों के लिए बदले रूट, इन रास्तों से होकर गुजरेंगे ट्रक-कंटेनर

  • वाहनों के लिए नया ट्रैफिक प्लान जारी: लुधियाना से श्री अमृतसर साहिब की ओर जाने वाले कंटेनर, ट्रक और टिप्पर जैसे भारी वाणिज्यिक वाहनों के लिए रूट डायवर्ट किया गया है। इन वाहनों को फगवाड़ा सतनामपुरा, जंडियाला, नकोदर, कपूरथला और सुभानपुर के रास्ते भेजा जाएगा। वहीं, लुधियाना से होशियारपुर या पठानकोट जाने वाले भारी वाहनों को चंडीगढ़ बाईपास (कोनिका रिसॉर्ट के पास), मेहटियाना, होशियारपुर और दसूहा होते हुए जाना होगा। इसके अलावा मोगा से पठानकोट जाने वाले भारी वाहनों को नकोदर, कपूरथला, सुभानपुर, नडाला और टांडा के रास्ते डायवर्ट किया गया है।

  • बसों के संचालन के लिए नए मार्ग: जालंधर से श्री अमृतसर साहिब जाने वाली सभी बसें कपूरथला और सुभानपुर रूट से होकर चलेंगी। वहीं, होशियारपुर रूट की बसों को नकोदर चौक, कपूरथला चौक, वेरका मिल्क प्लांट, पठानकोट चौक, किशनगढ़ और आदमपुर के रास्ते भेजा जाएगा। लुधियाना जाने वाली बसें समरा चौक, 66 फीट रोड जमशेर, जीएनए चौक, हवेली और फगवाड़ा मार्ग से चलेंगी। इसके अलावा पठानकोट से जालंधर आने वाली बसें पठानकोट चौक, मकसूदां चौक, वर्कशॉप चौक, कपूरथला चौक और नकोदर चौक रूट का इस्तेमाल करेंगी।

  • शहर का आंतरिक ट्रैफिक और लोकल डायवर्जन: स्थानीय लोगों की सुविधा और यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए शहर के 31 प्रमुख कट और चौकों पर डायवर्जन लागू किया गया है। मैकडॉनल्ड्स कट और जीएनए चौक से आने वाले ट्रैफिक को दीप नगर, दशहरा ग्राउंड और डिफेंस कॉलोनी की ओर डायवर्ट किया जाएगा।

  • ट्रैफिक पुलिस कर्मियों का सहयोग करने की अपील: वहीं, चौगिट्टी अंडरब्रिज और चूगिट्टी बीबीएमबी कॉलोनी के पास से गुजरने वाले वाहनों को गुरु नानकपुरा क्रॉसिंग और लाडोवाली रोड होते हुए बस स्टैंड की ओर भेजा जाएगा। लामा पिंड चौक से आने वाले वाहनों को मकसूदां और सुभानपुर की तरफ डायवर्ट किया जाएगा। पुलिस प्रशासन ने वाहन चालकों से धैर्य बनाए रखने और ट्रैफिक पुलिस कर्मियों का सहयोग करने की अपील की है।

  • स्थानों पर डायवर्जन प्वाइंट निर्धारित: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जालंधर दौरे को देखते हुए जालंधर ग्रामीण पुलिस ने शुक्रवार, 17 जुलाई 2026 को सुबह 8:00 बजे से शाम 8:00 बजे तक विशेष ट्रैफिक डायवर्जन योजना लागू की है। सुरक्षा व्यवस्था मजबूत रखने, यातायात सुचारु बनाए रखने और आम जनता की सुविधा को ध्यान में रखते हुए विभिन्न स्थानों पर डायवर्जन प्वाइंट निर्धारित किए गए हैं।

मानचित्र में दिख रही लाल रंग से चिन्हित सड़कें आम यातायात के लिए पूर्णतः बंद रहेंगी। इसके अलावा हरे रंग से चिन्हित सड़कें आम यातायात के लिए निर्धारित वैकल्पिक (डायवर्जन) मार्ग के रूप में उपयोग की जाएंगी।

मानचित्र में दिख रही लाल रंग से चिन्हित सड़कें आम यातायात के लिए पूर्णतः बंद रहेंगी। इसके अलावा हरे रंग से चिन्हित सड़कें आम यातायात के लिए निर्धारित वैकल्पिक (डायवर्जन) मार्ग के रूप में उपयोग की जाएंगी। दसूहा, टांडा, होशियारपुर, फगवाड़ा, नकोदर, कला संघियां, कपूरथला और सुभानपुर से जालंधर आने वाले सामान्य यातायात को ट्रैफिक डायवर्जन प्लान में दर्शाए गए हरे रंग के वैकल्पिक मार्गों से भेजा जाएगा।आम जनता से अनुरोध किया गया है कि वे ट्रैफिक पुलिस के निर्देशों का पालन करें और निर्धारित डायवर्जन मार्गों का ही उपयोग करें। यह ट्रैफिक रूट शुक्रवार, 17 जुलाई 2026 को सुबह 8:00 बजे से शाम 8:00 बजे तक लागू रहेगा, ताकि लोगों को अनावश्यक देरी से बचाया जा सके।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

जालंधर नॉर्थ में कांग्रेस को लगा झटका, माइक खोसला के भाई राज और भतीजे देवन AAP में शामिल

जालंधर, (PNL) : जालंधर नॉर्थ विधानसभा हलके में कांग्रेस को आम आदमी पार्टी (AAP) ने …

लुधियाना में AAP पार्षद उषा कालिया का निधन:कैंसर का चल रहा था इलाज,अगले महीने थी बेटे की शादी

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। लुधियाना के वार्ड …

जालंधर में प्राइवेट स्कूल पर परिजनों का आरोप:तीसरी कक्षा की छात्रा की तबीत बिगड़ी, परिवार ने स्कूल पर लगाए गंभीर

जालंधर , (PNL) : जालंधर के टैगोर इंटरनेशनल स्कूल में शिक्षिका पर तीसरी कक्षा की छात्रा …

लुधियाना में ATM ठग को पब्लिक ने दबोचा:जूतों से की पिटाई, पर्स से मिले दर्जनों कार्ड; मोबाइल से बना रहा था PIN का वीडियो

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में एटीएम कार्ड बदलकर ठगी करने वाले गिरोह के एक सदस्य …

धीरेंद्र शास्त्री की टिप्पणी पर भड़के पंजाब के शाही इमाम:बोले- अपने घर पहुंचकर गीदड़ भभकियों दे रहे; बागेश्वरधाम पीठाधीश्वर ने कहा था- हमें थैंक्यू बोलो

लुधियाना , (PNL) : बागेश्वरधाम के पीठाधीश्वर कथावाचक पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की ओर से कथा …

चंडीगढ़ से भागे लूटेरों का पलवल में एनकाउंटर:पुलिस ने 20KM तक दौड़ाया, 2 को गोली लगी; कारोबारी से गनपॉइंट पर कार लूटी थी

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ के सेक्टर-46 में पुलिस बीट बॉक्स के सामने दुकानदार से गन …

परगट सिंह बोले- CM पद का मैं भी दावेदार:पंजाब कांग्रेस में इतने चेहरे कि हर कोई मुख्यमंत्री बन सकता; राहुल के नेतृत्व में लड़ेंगे चुनाव

चंडीगढ़ , (PNL) : पंजाब कांग्रेस के नए प्रधान परगट सिंह ने मुख्यमंत्री पद के लिए …

जालंधर में खुलेआम शराब पीने वालों पर एक्शन:10 राउंड अप, रेहड़ियों-ठेकों पर गिलास देकर पिलाई जा रही थी; चेकिंग में खुलासा

जालंधर , (PNL) : जालंधर में कमिश्नर सतिंदर सिंह की देखरेख में पुलिस प्रशासन लगातार आम …

कनाडा में पंजाबी की टारगेट किलिंग:रेंज रोवर में बैठे युवक को गोलियों से भूना, ब्रदर्स कीपर्स गैंग से जुड़ा था; पहले मिली थी धमकियां

 जालंधर , (PNL) : कनाडा में पंजाबी युवक की टारगेट किलिंग का मामला सामने आया है। …

सरकारी स्कूलों को बेहतर बनाना और विद्यार्थियों को विश्वस्तरीय शिक्षा उपलब्ध करवाना मान सरकार की प्राथमिकता : वनीत धीर

जालंधर, (PNL) : जालंधर नॉर्थ के हलका इंचार्ज एवं मेयर वनीत धीर ने स्कूल की ओर …

पंजाब DA बकाया केस मामले में हाईकोर्ट पेश हुए चीफ सैक्रेटेरी केएपी सिन्हा, पढ़ें क्या हुई सुनवाई

चंडीगढ़, (PNL) : पंजाब के सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (DA) के बकाये मामले में …

बड़ी खबर : नाना पाटेकर की मौत मामले में बड़ा अपडेट, पुलिस ने दर्ज किया केस

मुंबई, (PNL) : बॉलीवुड अभिनेता नाना पाटेकर की मौत से जुड़ी खबर को लेकर बड़ा …

चंडीगढ़ में 3 साल में पहुंची 252 किलो हेरोइन:चौकी-थाना पुलिस बेखबर, अंतरराज्यीय नेटवर्क के 4 आरोपी दबोचे; फरार 3 डीलरों की तलाश

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ में पिछले करीब 3 साल से बड़े स्तर पर हेरोइन की …

IND vs WI: बस ड्राइवर के बेटे ने टीम इंडिया के नेट्स में मचाई सनसनी, स्टार बल्लेबाजों को छकाया, संजू से मिली शाबाशी

स्पोर्ट्स , (PNL) :  भारत और वेस्टइंडीज के बीच दूसरे टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला रांची …

अमेरिका में भारतीय IT प्रोफेशनल्स के भविष्य पर मंडराया संकट! समझें ट्रंप के एक्शन से क्या पड़ेगा असर?

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिका में काम करने वाले भारतीय IT कर्मचारियों के लिए ग्रीन …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!