Tuesday , August 11 2026
Breaking News

जालंधर में नाबालिग बच्ची से दुष्कर्म:घर पर बुलाकर बनाया हवस का शिकार, पॉक्सो एक्ट में केस; आरोपी की तलाश में पुलिस की रेड

जालंधर  , (PNL) : जालंधर के वेस्ट हल्के के भार्गव कैंप इलाके में इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक पड़ोसी प्रवासी युवक द्वारा 14 वर्षीय नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म करने का गंभीर मामला दर्ज हुआ है।

पीड़ित परिवार घटना से महज 2 दिन पहले ही जालंधर के भार्गव कैंप क्षेत्र में रहने के लिए आया था। इसी दौरान नाबालिग बच्ची की जान-पहचान और दोस्ती पड़ोस में ही रहने वाले एक प्रवासी युवक से हो गई। दोनों आपस में बातचीत करने लगे और साथ घूमते-फिरते थे।

एसीपी आतिश भाटिया (ACP) ने बताया कि घटना वाली रात आरोपी युवक ने नाबालिग को 12 बजे घर पर बुलाया। नाबालिग अपने घर में परिजनों को बिना बताए और बिना कुछ कहे पड़ोसी युवक के घर चली गई। वहां पहुंचने पर आरोपी ने बच्ची के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया।

मां को सुनाई आपबीती, पुलिस में दर्ज कराई शिकायत घटना के बाद सहमी हुई बच्ची जब वापस आई, तो उसने अपनी मां को इस घिनौनी हरकत के बारे में पूरी आपबीती सुनाई। इसके तुरंत बाद मां अपनी बेटी को साथ लेकर नजदीकी पुलिस थाने पहुंची और आपबीती बताते हुए लिखित शिकायत दर्ज करवाई।

पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज, आरोपी की तलाश जारी पुलिस ने पीड़िता और उसकी मां के बयानों के आधार पर आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट और दुष्कर्म की धाराओं के तहत केस दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि बच्ची का मेडिकल परीक्षण करवाया गया है।

रिपोर्ट आने व कोर्ट में दर्ज होने वाले बयानों के आधार पर आगे की कड़ी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने आरोपी को पकड़ने के लिए कई टीमों का गठन किया है और संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

चंडीगढ़ समेत ट्राईसिटी में 2 बजे तक बारिश का अलर्ट:पठानकोट में बरसे बादल, तापमान 1.3 डिग्री गिरा; अमृतसर में सबसे अधिक बारिश

 चंडीगढ़ , (PNL) : पंजाब के साथ चंडीगढ़ में भी मौसम का मिजाज बदल गया है। …

जालंधर : फगवाड़ा गेट इलेक्ट्रिक मार्केट एसोसिएशन के पूर्व प्रधान जॉय मलिक की माता जी की रस्म किरया कल

जालंधर, (PNL) : फगवाड़ा गेट इलेक्ट्रिक मार्केट एसोसिएशन के पूर्व प्रधान जॉय मलिक की माता …

चंडीगढ़ के 4 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी:खालिस्तान की मांग के समर्थन में नारे लिखे; 15 अगस्त के कार्यक्रमों से दूर रहने की चेतावनी

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ के स्कूलों और पंजाब यूनिवर्सिटी को बम धमाके की धमकी वाला …

अमृतसर के दुर्ग्याणा मंदिर में युवती ने रील बनाई:बैकग्राउंड में चूड़ी मजा ना देगी..गाना लगाया; अशनील महाराज ने जताया ऐतराज

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर के प्राचीन और ऐतिहासिक दुर्ग्याणा मंदिर में हिंदी गाने पर वीडियो …

चंडीगढ़ में गैंगस्टर नंदल के 3 गुर्गों समेत 4 अरेस्ट:पाकिस्तानी ड्रोन से हथियार मंगवा वारदात की तैयारी; 3 विदेशी पिस्टल-19 कारतूस बरामद

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ ऑपरेशन सेल ने विदेशी गैंगस्टर दीपक नंदल के नेटवर्क से जुड़े …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!