Sunday , September 20 2026
Breaking News

जालंधर में तेज रफ्तार कार ने मजदूरों को रौंदा:3 घायल, ड्राइवर बोला- टायर फटा और गाड़ी बेकाबू हुई, लोगों ने कहा- नशे में था

जालंधर , (PNL) : जालंधर में तेज रफ्तार कार ने सड़क किनारे काम कर रहे और बैठे मजदूरों को टक्कर मार दी। हादसे में दो से तीन मजदूर घायल हो गए। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के एयरबैग तक खुल गए। घटना के बाद मौके पर बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए और हंगामा शुरू कर दिया। ड्राइवर का कहना कि सड़क पर टूटे हुए गटर या बाहर निकले लोहे के सरिए से टकराने के कारण कार का टायर अचानक फट गया। जबकि लोगों का कहना है कि ड्राइवर नशे में था। वहीं हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और स्थिति को संभालने में जुट गई।

जानकारी के अनुसार, हादसा आज (शनिवार को) कपूरथला रोड पर हुआ। एक तेज रफ्तार कार आ रही थी। अचानक ड्राइवर कार से नियंत्रण खो बैठा और वाहन सड़क किनारे बने गटर व पेड़ की ओर जा चढ़ा। इस दौरान वहां मौजूद मजदूर, जो आसपास के घरों में काम करते हैं, कार की चपेट में आ गए। टक्कर की आवाज दूर तक सुनाई दी और कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और कार ड्राइवर से पूछताछ की। ड्राइवर ने दावा किया कि वह वाहन सामान्य गति से चला रहा था। उसके अनुसार, सड़क पर टूटे हुए गटर या बाहर निकले लोहे के सरिए से टकराने के कारण कार का टायर अचानक फट गया। ड्राइवर का कहना है कि टायर फटने के बाद कार अनियंत्रित हो गई और मजदूरों की ओर जा चढ़ी। उसने इसे अचानक हुई दुर्घटना बताया, जो टायर फटने के कारण हुई।

हादसे के समय मौके पर मौजूद लोगों व मजदूरों के साथियों का कहना है कि घटना की वजह कुछ और थी। चश्मदीदों ने ड्राइवर के दावों को खारिज करते हुए आरोप लगाया कि कार की रफ्तार काफी तेज थी। स्थानीय लोगों का यह भी आरोप है कि चालक नशे की हालत में वाहन चला रहा था और शहर के भीतर तेज गति से गाड़ी चला रहा था। लोगों ने प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि शहर में वाहनों की रफ्तार को नियंत्रित करने के लिए प्रभावी व्यवस्था नहीं है, जिसके कारण ऐसे हादसे सामने आ रहे हैं।

हादसे में घायल हुए दो से तीन मजदूरों की हालत गंभीर बताई जा रही है। उन्हें तत्काल इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने क्षतिग्रस्त कार को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है और स्थिति को शांत कराया।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

पूर्व केंद्रीय मंत्री रवनीत बिट्टू को लुधियाना पुलिस ने हिरासत में लिया, CM मान को गिफ्ट करने जा रहे थे शराब

लुधियाना  , (PNL) : पंजाब में विधानसभा चुनाव होने हैं, जिसको लेकर सूबे की सियासत गरमा …

सऊदी अरब पर हमले बर्दाश्त नहीं… हूती विद्रोहियों को भारत का कड़ा मैसेज, पाकिस्तान भी बोला- खाड़ी देश की रक्षा के लिए किसी भी हद तक जाएंगे

न्यूज डेस्क, (PNL) : हूती विद्रोहियों के सऊदी अरब पर किए हालिया हमलों से दुनिया …

जालंधर- कोठी में महिला को बंधक बनाकर लूटा:हाथ-मुंह बांधे, CCTV में 7 लुटेरे लाठी-डंडे लेकर आते दिखे, ₹5 लाख कैश-22 तोले सोना लूटने का दावा

जालंधर , (PNL) : जालंधर में देर रात लुटेरों ने एक कोठी में घुसकर महिला को …

अमृतसर में पुरानी रंजिश में बुजुर्ग महिला की हत्या:सिर पर ईंटों से हमला,केस में गवाह थी मृतक, पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर के वेरपाल थाना क्षेत्र के पंडोरी गांव में पुरानी रंजिश के …

नकोदर में पिता ने अपने बेटे को किया किडनैप:पुलिस को झूठी कहानी बताई, कार सहित युवक किया बरामद, 3 लोग गिरफ्तार

जालंधर , (PNL) : जालंधर के नकोदर में एक पिता ने अपने ही बेटे को खुद …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!