Saturday , September 12 2026
Breaking News

जालंधर पुलिस ने बदमाश का एनकाउंटर किया:3 राउंड गोलियां चलीं, एक टांग में लगी; डोनी बल गैंग का सदस्य आरोपी

जालंधर  , (PNL) : जालंधर पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान टांग में गोली मारकर बदमाश को पकड़ा है। आरोपी को किसी वारदात में शिनाख्त के लिए लाया गया था, जिस दौरान उसने भागने की कोशिश की। मुठभेड़ के दौरान कुल 3 गोलियां चलीं। मौके से गोली का खोल भी बरामद हुआ है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से पिस्तौल भी बरामद की है।

आरोपी की पहचान सुखजिंदर उर्फ प्रिंस निवासी तरनतारन के रूप में बताई है। आरोपी गैंगस्टर डोनी बल गैंग का सदस्य है। जांच में सामने आया है कि आरोपी किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में था। उसे कैमरों की फुटेज के आधार पर गिरफ्तार किया गया था।

मौके पर जांच करते हुए पुलिस।

मौके पर जांच करते हुए पुलिस।

रिकवरी के लिए लेकर आई थी पुलिस आरोपी से पूछताछ के बाद शनिवार सुबह करीब 8 बजे पुलिस उसे हथियार की रिकवरी के लिए जमशेरपुर स्थित डेयरी कॉम्प्लेक्स के पास लेकर आई थी। इसी दौरान आरोपी ने पुलिस को चकमा देकर भागने की कोशिश की। पुलिस ने दावा किया कि आरोपी ने पुलिस पार्टी पर फायरिंग कर दी, जिसके बाद पुलिस की ओर से भी जवाबी फायरिंग की गई। मुठभेड़ में आरोपी की टांग में गोली लगी, जिससे वह घायल हो गया। उसे इलाज के लिए सिविल अस्पताल जालंधर में भर्ती करवाया गया।

सीपी सतिंदर सिंह ने क्या बताया 3 पाइंट में जाने

  • दो आरोपी गिरफ्तार किए हैं- जालंधर सीपी सतिंदर सिंह ने बताया कि एक इलाके में पिछले शनिवार हुई वारदात के प्रयास के मामले को टीम ने सुलझा लिया है। इस मामले में काका कंडियाला गांव के दो आरोपियों सहजदीप और सुखजिंदर सिंह को गिरफ्तार किया गया है। अधिकारियों की सूझबूझ और त्वरित कार्रवाई से इस पूरी योजना को बेनकाब किया गया।

  • आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली- वारदात के बाद आरोपी सुखजिंदर सिंह ने अपना हथियार एक स्थान पर छिपा दिया था। जब पुलिस टीम उसे हथियार बरामदगी के लिए मौके पर लेकर गई, तो उसने पुलिस पर फायरिंग कर भागने की कोशिश की। पुलिस की ओर से आत्मरक्षा में चलाई गई गोली लगने से आरोपी सुखजिंदर घायल हो गया।

  • एक आरोपी की मां को भी किया अरेस्ट- इस पूरी साजिश की योजना में जशनप्रीत नामक तीसरा आरोपी भी शामिल था, जो मौके पर नहीं आया था। पुलिस जांच और तकनीकी साक्ष्यों से स्पष्ट हुआ है कि जशनप्रीत की मां को भी इस अपराध की पूरी जानकारी थी। इसके आधार पर पुलिस ने उसकी मां को भी गिरफ्तार कर लिया है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

Jalandhar में 75 किलो संदिग्ध पनीर सीज:सेहत विभाग की मिठाई की दुकानों पर रेड; खोया-पनीर के सैंपल जांच को भेजे

जालंधर  , (PNL) : जालंधर में खाद्य पदार्थों में मिलावट रोकने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने …

Halwara Airport पर फिर रद्द हुई उड़ान:102 यात्री परेशान, 65 को पकड़नी थी इंटरनेशनल फ्लाइट; सामान समेत वापस लौटे

लुधियाना , (PNL) : हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से हवाई सफर का सपना अब यात्रियों के लिए …

जालंधर में 5 किलो हेरोइन सहित दो तस्कर गिरफ्तार:सप्लाई से पहले गुप्त सूचना से सीआईए ने दबोचे, 1.50 लाख ड्रग मनी बरामद

जालंधर  , (PNL) : जालंधर कमिश्नरेट पुलिस ने 5 किलोग्राम हेरोइन बरामद कर दो नशा तस्करों …

लुधियाना कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी:ईमेल में लिखा- 1:11 बजे धमाका होगा, डॉग स्क्वायड ने की सर्च; राष्ट्रीय लोक अदालत लगी थी

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में डिस्ट्रिक्ट और सेशन जज को आज ईमेल के जरिए कोर्ट …

बघेल के बाद पायलट की चन्नी गुट को दो टूक:कहा- पंजाब कांग्रेस का नेतृत्व नहीं बदलेगा; खुद को CM चेहरा भी न समझें

लुधियाना  , (PNL) : पंजाब कांग्रेस में गुटबाजी खत्म करने के लिए हाईकमान ने प्रदेश प्रभारी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!