Sunday , November 1 2026
Breaking News

गैंगस्टर नीतीश कौशल अमेरिका में गिरफ्तार, FBI की मोस्ट वांटेड लिस्ट में था शामिल

न्यूज डेस्क, (PNL) : भारतीय गैंगस्टर नीतीश कौशल को अमेरिका में गिरफ्तार कर लिया गया है.हाल ही में उसे अमेरिकी सुरक्षा एजेंसी फेडरल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (FBI) ने अपने वान्टेड लिस्ट में डाला था.कौशल पर एक अंतरराष्ट्रीय आपराधिक संगठन का हिस्सा होने, अपहरण और मारपीट की घटनाओं के साथ-साथ अमेरिका में मादक पदार्थों की तस्करी का आरोप है. गिरफ्तारी के बारे में जानकारी देते हुए FBI ने बताया कि नीतिश कौशल को वरमोंट में गिरफ्तार किया गया है.

FBI के मुताबिक नीतीश कौशल को ‘लाला’ के नाम से भी जाना जाता है. वह तकरीबन 26 साल का है और जग्गू भगवानपुरिया ग्रुप का अहम सदस्य बताया जाता है। इस गिरोह ने पंजाब से होते हुए अमेरिका में भी आपराधिक घटनाओं को अंजाम दिया. एफबीआई का कहना है कि यह गिरोह हत्या, अपहरण, मादक पदार्थों की तस्करी, रंगदारी, हथियारों की तस्करी, मनी लॉन्ड्रिंग और मानव तस्करी जैसी गंभीर आपराधिक गतिविधियों में शामिल रहा है.

नीतीश कौशल के खिलाफ 25 जून को जारी हुआ था गिरफ्तारी वारंट

एजेंसी के मुताबिक, नितिश कौशल पर भी इस गिरोह की ओर से हिंसक वारदातों, खासकर अपहरण और हमलों को अंजाम देने के आरोप हैं. 25 जून 2026 को अमेरिका के कैलिफोर्निया स्थित सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट की संघीय अदालत ने नितिश कौशल के खिलाफ रैकेटियर इन्फ्लुएंस्ड एंड करप्ट ऑर्गेनाइजेशंस (RICO) साजिश के मामले में गिरफ्तारी वारंट जारी किया था. एफबीआई ने पहले उसे हथियारबंद, बेहद खतरनाक और फरार होने की आशंका वाला आरोपी बताया था.

ऑपरेशन हार्ड बॉल के तहत नीतीश कौशल पर हुई कार्रवाई

FBI ने नीतीश कौशल पर ये कार्रवाई ऑपरेशन हार्ड बॉल के तहत की है. यह अमेरिकी FBI, DEA, HSI और अन्य एजेंसियों का संयुक्त अभियान है. ये एजेंसियां अमेरिका में भारत और कनाडा से संचालित उन संगठित अपराध नेटवर्कों पर कार्रवाई कर रही हैं, जिनपर अमेरिका में ड्रग्स तस्करी और हिंसक अपराधों से जुड़े होने के आरोप लगे हैं.

इस पूरे ऑपरेशन के दौरान जांच एजेंसियों ने तकरीबन 1,000 किलो कोकीन, 1 किलो हेरोइन, 40 हजार डॉलर नकद और 12 हथियार की जब्ती की है.कैलिफोर्निया के सैक्रामेंटो इलाके में 23 और लॉस एंजिलिस इलाके में 11 स्थानों पर एक साथ तलाशी अभियान चला है.

FBI की चार्जशीट में लॉरेंस बिश्नोई, जग्गू भगवानपुरिया जैसे नाम भी शामिल

FBI ने इन ऑपरेशन हार्ड बॉल के तहत लॉरेंस बिश्नोई, जग्गू भगवानपुरिया और रविंदर सिंह ढांडा, गोल्डी बराड़ और रोहित गोदारा समेत 37 अपराधियों को अपने चार्जशीट में शामिल किया है. इन अपराधियों पर यह कार्रवाई अंतरराष्ट्रीय संगठित अपराध, नशा तस्करी, हवाला कारोबार, हथियारों की खरीद फरोख्त, जबरन वसूली, मर्डर और हरदीप सिंह निज्जर के कत्ल समेत कई मामलों से जुड़ी जांच के तहत की गई है.

About Punjab News Live -PNL

Check Also

जालंधर : उद्योगपतियों की समस्याओं का प्राथमिकता से होगा समाधान, औद्योगिक विकास को मिलेगी गति: मेयर विनीत धीर

जालंधर, (PNL) : शहर के मेयर एवं हलका नॉर्थ के इंचार्ज विनीत धीर ने रबर फुटवियर …

भगवंत मान और मोहिंदर भगत की कार्यशैली से प्रभावित होकर बस्ती दानिशमंदा के सैकड़ों परिवार आम आदमी पार्टी में शामिल

जालंधर, (PNL) : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान एवं कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत की जनहितैषी …

‘भाभी चुम्मेवाली’ के पति-बेटी की पिटाई का मामला:लुधियाना में लड़की ने चाचा-चाची और चचेरे भाई पर कराई FIR, बोलीं-मुझे थप्पड़ मारे, बाल खीचें

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना की सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर रंजीत कौर उर्फ भाभी चुम्मेवाली के पति …

न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले 3 वनडे में भी दिखेगा आकिब नबी का एक्शन, प्रसिद्ध कृष्णा की ली जगह

 स्पोर्ट्स , (PNL) : आकिब नबी, न्यूजीलैंड के खिलाफ आखिरी 2 वनडे में तो टीम इंडिया …

जालंधर के करतारपुर में नशा तस्करों का तांडव:कारपेंटर से 15 हजार लूटे, पुलिस शिकायत पर घर पर बरसाए पत्थर, चाचा की तोड़ी बांह

जालंधर , (PNL) : जालंधर के करतारपुर में नशा तस्करों युवकों ने कारपेंटर (बढ़ई) युवक को …

संत निरंजन दास के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट का आरोप:जालंधर में थाने के बाहर प्रदर्शन, पुलिस बोली- अभी तक नहीं मिले ठोस सबूत

जालंधर , (PNL) : जालंधर में डेरा सचखंड बल्लां से जुड़े मामले में बीती रात आदमपुर …

गृह मंत्री अमित शाह आज शाम चंडीगढ़ पहुंचेंगे:कल 258 करोड़ की परियोजनाओं का करेंगे उद्घाटन-शिलान्यास; ट्रैफिक रूट बदले

 चंडीगढ़ , (PNL) : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शनिवार शाम चंडीगढ़ पहुंचेंगे। उनके दौरे को …

अमृतसर में ट्रक ने 2 साल की बच्ची को कुचला:मां के साथ स्कूटी पर जा रही थी, बैक करते वक्त मारी टक्कर

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में एक दर्दनाक सड़क हादसे में 2 साल की बच्ची की …

अमृतसर एयरपोर्ट पर 1 नवंबर से डिजीयात्रा का लाइव ट्रायल:ई-चिप पासपोर्ट धारकों को मिलेगी फेस स्कैन एंट्री, बार-बार नहीं दिखाने होंगे दस्तावेज

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में स्थित श्री गुरु राम दास जी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर …

पंजाबियों को ना सिखाओ… Diljit Dosanjh ने दिल्ली कॉन्सर्ट में कहा, अभिजीत दिपके भी थे शो का हिस्सा

न्यूज डेस्क, (PNL) : दिग्गज पंजाबी सिंगर और इंटरनेशनल स्टार दिलजीत दोसांझ का 30 अक्टूबर 2026 …

जालंधर में टेंट हाउस के गोदाम में लगी आग:1300 कुर्सियां समेत सामान जला, 20 लाख का नुकसान; मालिक ने जताई रंजिश की आशंका

जालंधर , (PNL) : जालंधर जिले में शाहकोट के नजदीकी गांव नंगल अंबियां में बीती रात …

Lovely Professional University कैंपस में रेप की खबर महज अफवाह…’, SIT जांच में नहीं मिला कोई सबूत, दाखिल होगी क्लोजर रिपोर्ट

 जालंधर , (PNL) : लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) कैम्पस में 26 सितंबर को हुए भारी बवाल …

पंजाब विधानसभा चुनाव : AAP ने जारी की 40 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, धूरी से लड़ेंगे सीएम भगवंत मान, देखें लिस्ट

 

भारत की टी-20 में न्यूजीलैंड के खिलाफ सबसे बड़ी हार, 260 चेज कर रही टीम 87 रन से हारी

स्पोर्ट्स डेस, (PNL) : टीम इंडिया को न्यूजीलैंड के खिलाफ 87 रन की हार झेलनी …

लुधियाना में AAP नेता के पटाखा गोदाम में भीषण आग, हादसे में चाचा के जवान बेटे की मौत, पढ़ें

लुधियाना, (PNL) : पंजाब के लुधियाना में शुक्रवार को आम आदमी पार्टी (AAP) नेता गोल्डी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!