Tuesday , July 21 2026
Breaking News

खेल मंत्री मीत हेयर की डॉ. गुरवीन कौर के साथ मेरठ में हुई सगाई, पंजाब के 11 कैबिनेट मंत्री समेत ये हस्तियां पहुंची, देखें तस्वीरें

न्यूज डेस्क, (PNL) : पंजाब के खेल मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर की मेरठ की डॉ. गुरवीन कौर के साथ रविवार को सगाई हुई। गॉडविन होटल में हुई इंगेजमेंट सेरेमनी में दोनों ने एक दूसरे को अंगूठी पहनाई।

सगाई समारोह में पंजाब से लेकर, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की अनेक राजनीतिक हस्तियां शामिल हुईं। दोनों की शादी सात नवंबर को चंडीगढ़ के फॉरेस्ट हिल में होगी। आठ नवंबर को रिसेप्शन होगा।

गुरमीत सिंह मीत हेयर की दुल्हन बनने जा रही डॉ. गुरवीन कौर मेदांता हॉस्पिटल गुरुग्राम में रेडियोलॉजिस्ट हैं। गुरमीत सिंह पंजाब के बरनाला से आम आदमी पार्टी से दूसरी बार विधायक बनकर मौजूदा भगवंत मान सरकार में कैबिनेट मंत्री हैं।

डॉ गुरवीन के पिता भूपेंद्र सिंह बाजवा मेरठ गॉडविन ग्रुप के निदेशक और भारतीय ओलंपिक संघ के पदाधिकारी हैं। गुरमीत और गुरवीन दोनों को रिश्ता एक महीने पहले हुआ था।

तब रोका की रस्म हुई थी। सगाई के लिए होटल गॉडविन में कई दिन से तैयारियां चल रही थी। रविवार रात को सगाई की रस्म हुई।

सगाई समारोह में केंद्रीय पशुधन राज्यमंत्री डॉ संजीव बालियान, प्रदेश के ऊर्जा राज्यमंत्री सोमेंद्र तोमर, मेरठ के सांसद राजेंद्र अग्रवाल, विधायक कैंट अमित अग्रवाल, शहर विधायक रफीक अंसारी, किठौर विधायक पूर्व मंत्री शाहिद मंजूर, सिवाल खास विधायक गुलाम मौहम्मद, एमएलसी धर्मेंद्र भारद्वाज, पूर्व विधायक सत्यप्रकाश अग्रवाल, भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत, भाजपा जिलाध्यक्ष शिवकुमार राणा, महानगर अध्यक्ष सुरेश जैन रितुराज, पंजाब विधानसभा के स्पीकर कुलतार सिंह संधवा, हरजोत सिंह बैंस, बलकार सिंह, हरपाल सिंह चीमा, चेतन सिंह जौड़ामाजरा, डा. बलबीर सिंह, अमन अरोड़ा के अलावा 11 कैबिनेट मंत्री, आप नेता दीपक बाली, उत्तराखंड के डीजीपी अशोक कुमार, पूर्व आईपीएस गुरदर्शन सिंह आदि शामिल हुए।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

‘मुझे एंटी-नेशनलिस्ट कहा जाएगा…’ छात्रों के समर्थन में बोले दिलजीत दोसांझ

न्यूज डेस्क, (PNL) : दिल्ली के जंतर-मंतर पर CJP (कॉकरोच जनता पार्टी) के ‘संसद चलो’ …

जालंधर में ताला तोड़ स्वीट शॉप में चोरी:गल्ला गिराया और कैश ले उड़े चोर, अंदर बिखरा था सामान; दुकानदारों ने पुलिस से मांगी सुरक्षा

जालंधर  , (PNL) : जालंधर की घास मंडी चौक स्थित कुमार स्वीट शॉप में चोरी हो …

पठानकोट में लैंडस्लाइड, कई गांवों का संपर्क टूटा:अमृतसर में भी बारिश, मोहाली में बादल छाए; पंजाब-चंडीगढ़ में 3 दिन का अलर्ट

चंडीगढ़  , (PNL) : पठानकोट के धारकलां क्षेत्र में बारिश के बीच आज लैंडस्लाइड हो गया। …

3 अगस्त से शुरू हो सकता है मानसून सेशन:पंजाब सरकार की कैबिनेट मीटिंग में लगेगी मुहर; सरकारी रिहायश पर आज होगी बैठक

मोहाली , (PNL) : पंजाब विधानसभा का मानसून सत्र 3 अगस्त से शुरू होकर 10 अगस्त …

पंजाब में अश्लील फोटो वाले निहंग का नया VIDEO:कुर्सी से उठाकर जमीन पर बैठाया, कहा- पैरों के बल बैठकर बर्तन धो

अमृतस​र , (PNL) : पंजाब में अश्लील तस्वीरें वायरल होने और विवादित बयानों के बाद …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!