Tuesday , July 21 2026
Breaking News

‘आदिपुरुष’ फिल्म को लेकर देशभर में जबरदस्त विरोध, राइटर मनोज मुंतशिर ने सुरक्षा मांगी, इन डायलॉग के कारण हो रहा विरोध, पढ़ें

नई दिल्ली, (PNL) : साउथ के सुपरस्टार प्रभास की फिल्म ‘आदिपुरुष’ पर अभी भी बवाल जारी है. फिल्म की कहानी से लेकर इसमें दिखाए गए संवादों को लेकर देशभर में विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है. इस बवाल को देखते हुए अब फिल्म के राइटर मनोज मुंतशिर ने मुंबई पुलिस से अपने लिए सुरक्षा की मांग की है. मनोज ने इस वक्त उनकी जान को खतरे का अंदेशा जताया है. वहीं मुंबई पुलिस मनोज मुंतशिर की अर्जी पर विचार करने के बाद सुरक्षा मुहैया करवाने पर फैसला लेगी.

फिल्म के संवादों पर देशभर में मचा बवाल

प्रभास, कृति सेनन और सैफ अली खान स्टारर फिल्म ‘आदिपुरुष’ बीते शुक्रवार यानि 16 जून को बड़े पर्दे पर रिलीज हुई है. एक तरफ जहां फिल्म बॉक्स ऑफिस पर तगड़ी कमाई कर रही है. वहीं दूसरी तरफ दर्शक इसकी जमकर आलोचना भी कर रहे हैं. हुई थी. फिल्म में दिखाए गए संवादों को लेकर पूरे देश में बवाल मचा हुआ है. साथ ही फिल्म निर्माताओं पर हिंदू भावनाओं को ठेस पहुंचाने का भी आरोप लग रहा है. इसलिए फिल्म पर बैन लगाने की मांग भी की जा रही है. बता दें कि ये फिल्म डायरेक्टर ओम राउत ने बनाई हैं.

जानिए किन संवादों पर मचा बवाल

1, फिल्म में जब हनुमान सीता मां से मिलने लंका जाते हैं, तो एक राक्षस उन्हें देख बोलता है कि, ”ये लंका क्या तेरी बुआ का बगीचा है, जो हवा खाने चला आया.”

2. इसके अलावा जब एक सीन में हनुमान जी लंका में आते हैं तो उनकी पूंछ में आग लगाने के बाद मेघनाथ उनसे पूछता है कि, जली. जिसका जवाब देते हुए हनुमान कहते हैं, ”तेल तेरे बाप का..कपड़ा तेरे बाप का..और जलेगी भी तेरे बाप की.”

3. इसके बाद जब हनुमान से लौटते हैं तो राम उनसे वहां का हाल जानते हैं. जिसके जवाब में हनुमान कहते हैं कि – उन्हें बोल दिया है कि जो हमारी बहनों को हाथ लगाएंगे, उनकी लंका लगा देंगे.

About Punjab News Live -PNL

Check Also

ब्रेकिंग : सांसद अमृतपाल सिंह होंगे पंजाब विधानसभा चुनाव का CM चेहरा, 2027 में लड़ेंगे चुनाव, पढ़ें

न्यूज डेस्क, (PNL) : असम की डिब्रूगढ़ जेल में बंद खडूर साहिब से सांसद अमृतपाल …

लुधियाना के शिव शक्ति मंदिर में बेअदबी: मूर्तियों में की तोड़फोड़; डमरू ले जाने की कोशिश, पढ़ें

लुधियाना (PNL): लुधियाना में एक मंदिर के अंदर बेअदबी की घटना सामने आने के बाद …

अमृतसर में THAR में मिली युवक की लाश: ड्राइवर के बगल वाली सीट पर थी, पढ़ें हैरान करने वाला मामला

अमृतसर, (PNL) : अमृतसर में सोमवार सुबह सड़क किनारे खड़ी काले रंग की थार गाड़ी …

FIFA World Cup Final: स्पेन फिर बना वर्ल्ड चैंपियन, फेरान टॉरेस के गोल से अर्जेंटीना को दी शिकस्त

न्यूज डेस्क, (PNL) : स्पेन एक बार फिर फुटबॉल की दुनिया का बादशाह बन गया …

अमेरिका के हमले से दहला ईरान, हवाई हमले तेज, जंग के मुहाने पर मिडिल ईस्ट?

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिकी सेना ने आज तड़के कहा कि उसने ईरान को निशाना …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!