Friday , October 2 2026
Breaking News

सूचना एवं लोक संपर्क मंत्री चेतन सिंह जौड़ामाजरा द्वारा पत्रकारों के लिए ऑनलाइन ऐक्रीडेशन पोर्टल जारी

चंडीगढ़, (PNL) : सुविधाजनक और पारदर्शी प्रक्रिया की दिशा में एक कदम और बढ़ाते हुए पंजाब के सूचना एवं लोक संपर्क मंत्री स. चेतन सिंह जौड़ामाजरा द्वारा आज यहाँ पंजाब सिवल सचिवालय-1 स्थित अपने दफ़्तर में पत्रकारों के लिए ऑनलाइन पोर्टल जारी किया गया। यह पोर्टल पत्रकारों को मान्यता हासिल करने सम्बन्धी प्रक्रिया को आसान बनाऐगा। सूचना एवं लोक संपर्क विभाग के इस पोर्टल को एन.आई.सी. पंजाब द्वारा तैयार किया गया है।

पोर्टल को लांच करने के उपरांत कैबिनेट मंत्री स. चेतन सिंह जौड़ामाजरा ने इस नई पहलकदमी के लिए सूचना एवं लोक संपर्क विभाग और एन.आई.सी. पंजाब की सराहना करते हुए कहा कि यह पहल मुख्यमंत्री स. भगवंत मान के नेतृत्व वाली सरकार की राज्य में पत्रकारिता के लिए अनुकूल माहौल पैदा करने की वचनबद्धता को दर्शाती है। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार प्रैस को आज़ादाना माहौल देने और निष्पक्ष और ज़िम्मेदार प्रैस को हर संभव सहयोग देने के लिए वचनबद्ध है।

उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा अपनाई गई पारदर्शिता की नीति को पत्रकारों को दीं जाने वाली सरकारी सेवाओं में भी लागू करने की दिशा में यह कदम उठाया गया है ताकि पत्रकारों को सूचना एवं लोक संपर्क विभाग की सेवाएं हासिल करते समय पारदर्शिता, जवाबदेही और पहुँच को आसान बनाया जा सके। उन्होंने कहा कि यह पोर्टल सुचारू ढंग से प्रौद्यौगिकी के इस्तेमाल के ज़रिये पत्रकारों को मान्यता जारी करने की प्रक्रिया को और ज्यादा सरल बनाने के इलावा यह भी यकीनी बनाऐगा कि पत्रकारों को कोई ग़ैर-ज़रूरी प्रशासकीय दिक्कत न आए और वह पूरी तरह स्वतंत्र होकर अपने काम पर ध्यान केंद्रित कर सकें।

स. चेतन सिंह जौड़ामाजरा ने कहा कि इस अत्याधुनिक पोर्टल की शुरुआत के साथ मान्यता प्राप्त करने के इच्छुक पत्रकार और ज्यादा सुखद ढंग से अपनी अर्ज़ी दे सकेंगे और साथ ही इस प्लेटफार्म के द्वारा वह अपने दस्तावेज़ जमा करवाते हुए अपने विवरणों की पुष्टि कर सकेंगे और ज्यादा कुशल और पारदर्शी ढंग से निर्धारित समय के अंदर वह मान्यता प्राप्त कर सकेंगे।

इस अवसर पर ओ.एस.डी./मुख्यमंत्री मीडिया पंजाब श्री आदिल आज़मी ने कहा कि मुख्यमंत्री स. भगवंत मान ने अपना पद संभालने के मौके पर सूचना एवं लोक संपर्क विभाग के अधिकारियों को हिदायत की थी कि पत्रकारों से सम्बन्धित सभी मामले पहल के आधार पर हल किए जाएँ जिसके निष्कर्ष के तौर पर पत्रकारों के लिए आज यह नया प्रोजैक्ट लांच किया गया है। उन्होंने कहा कि स. भगवंत मान की सरकार का यह प्रयास पत्रकारों के लिए मील पत्थर साबित होगा।

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग के सचिव श्री मालविन्दर सिंह जग्गी ने बताया कि यह ऑनलाइन ऐक्रीडेशन प्लेटफार्म पत्रकारों को मान्यता लेने सम्बन्धित अपनी अर्ज़ियाँ ऑनलाइन जमा कराने की सुविधा प्रदान करेगा जिससे मान्यता लेने सम्बन्धित लम्बी काग़ज़ी कार्रवाई और देरी की प्रक्रिया अब बीते समय बात हो जायेगी। अब सिर्फ़ कुछ क्लिकों से पत्रकार, मान्यता हासिल करने सम्बन्धी अपनी निजी जानकारी, मीडिया अदारों के विवरण और सम्बन्धित दस्तावेज़ जमा करवा सकेंगे।

स. जग्गी ने कहा कि मान्यता प्राप्त करने की प्रक्रिया को और ज्यादा कारगर और आसान बनाने के लिए नई प्रणाली में विभिन्न विशेषताएं शामिल हैं जैसे कि इस प्लेटफार्म के ज़रिये पत्रकार अपने काम करने वाली जगह (चाहे वह ज़िला या राज्य स्तर पर हो) से ही अर्ज़ी जमा करवा सकते हैं। उन्होंने कहा कि इस अहम पहलकदमी का मकसद मान्यता जारी करने की प्रक्रिया को और ज्यादा सुचारू बनाना, ग़ैर-ज़रूरी दखलअन्दाज़ी और मंज़ूरी जारी करने में लगते समय को घटाना है।

विभाग के डायरैक्टर श्री भूपिन्दर सिंह ने कहा कि पत्रकारों को अब मान्यता लेने के लिए दफ़्तरों के चक्कर लगाने की ज़रूरत नहीं पड़ेगी और वह किसी भी जगह से अपनी अर्ज़ी जमा करवा सकेंगे। उन्होंने कहा कि यह नई पहल विभिन्न क्षेत्रों में काम करते पत्रकारों के समय और स्रोतों की बचत करेगी।

इस अवसर पर डिप्टी डायरैक्टर (प्रैस) स. इशविन्दर सिंह ग्रेवाल, डिप्टी डायरैक्टर श्री गुरमीत सिंह खैहरा, डी.डी.जी व एस.आई.ओ पंजाब श्री विवेक वर्मा, सीनियर डायरैक्टर और ए.एस.आई.ओ (डी) श्रीमती उषा राय और डायरैक्टर (आई. टी.) श्री पंकज जैन भी मौजूद थे।

आनलाइन ऐकरीडेशन पोर्टल कैसे काम करेगा

विभाग के पोर्टल  https://eservices.punjab.gov.in पर एक बार अर्ज़ियाँ जमा होने के बाद, सिस्टम स्वतः उनको मंजूरी के लिए राज्य स्तर पर अथॉरिटी के पास भेजेगा। दस्ती दखलअन्दाज़ी ख़त्म होने से अर्ज़ियाँ विचारने की प्रक्रिया में तेज़ी आयेगी, जो निर्धारित समय के अंदर मान्यता जारी करने को यकीनी बनाऐगा।

इसके साथ ही आवेदक को अपनी अर्ज़ी की स्थिति और इसकी मंजूरी में लगने वाले संभावित समय के बारे एस.एम.एस. और ई.मेल प्राप्त होगी, जो पत्रकारों को अपनी कवरेज समय-सारणी तैयार करने में और ज्यादा सहायक होगा।

यह पोर्टल अर्ज़ी सम्बन्धी किसी भी तरह के ऐतराज़ को ऑनलाइन निपटारे की सुविधा भी मुहैया करवाता है। आवेदकों को दफ्तरों के ग़ैर-ज़रूरी चक्कर लगाने की ज़रूरत नहीं पड़ेगी और वह ऐतराज़ों को आनलाइन ही निपटाने के लिए उचित कार्रवाई कर सकेंगे।

सरकारी अथॉरिटी, मीडिया संस्थाओं और एन.आई.सी. के दरमियान नज़दीकी तालमेल के द्वारा तैयार यह पोर्टल पत्रकारों को विभिन्न सहूलतें प्रदान करेगा ताकि वह अपनी ड्यूटियां बिना किसी मुश्किल के प्रभावी ढंग से निभा सकें। ऑनलाइन सहूलतों के ज़रिये यह प्लेटफार्म मान्यता जारी करने की प्रक्रिया को और ज्यादा आसान, पारदर्शी और सुचारू बनाऐगा।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

LPU चांसलर अशोक मित्तल बोले- पंजाब में डर लग रहा:यहां गैंगस्टरवाद, बिजनेसमैन डरा हुआ; चितकारा-लवली में हिंसा का सेम पैटर्न

जालंधर , (PNL) : पंजाब के फगवाड़ा स्थित लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) के मालिक व चांसलर …

पंजाब CM को जापान जाने की नहीं मिली परमिशन:केंद्र ने सुरक्षा का हवाला दिया, एशियन गेम्स का हॉकी मैच देखने जाने वाले थे मान

मोहाली , (PNL) ; पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को एशियन खेलों में भारतीय पुरुष हॉकी …

अमृतसर मेडिकल कॉलेज में रैगिंग की कोशिश, 8 स्टूडेंट सस्पेंड:2025 बैच के सभी छात्र, CCTV जांच का हिस्सा; प्रबंधन ने 5 अक्टूबर को बुलाई मीटिंग

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर के सरकारी मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल में जूनियर एमबीबीएस छात्रों के …

पंजाब में आज महिलाओं के खातों में आएंगे ₹1000:तरनतारन में CM मान तीसरी किस्त करेंगे जारी, ₹9,300 करोड़ के बजट का प्रावधान

अमृतस​र , (PNL) : तरनतारन में पंजाब सरकार की ओर से आज ‘मुख्यमंत्री मावां धीयां सत्कार …

खन्ना में कपड़ों के शोरूम में आग, दो मंजिलें जलीं:लाखों का कपड़ा जला, फायर सेफ्टी इंतजाम नहीं; संकरी गली में फंसी फायर ब्रिगेड

लुधियाना , (PNL) : खन्ना के मुख्य बाजार में धोबियों वाली गली स्थित देव कलेक्शन कपड़ों …

राहुल की कॉल के बाद पंजाब अध्यक्ष वड़िंग का इस्तीफा:नए कांग्रेस प्रधान पर खींचतान शुरू, सिंगला फ्रंटरनर, चन्नी-रंधावा दिल्ली पहुंचे

लुधियाना , (PNL) : पंजाब कांग्रेस में चुनाव से पहले नए अध्यक्ष को लेकर खींचतान शुरू …

जालंधर में घर पर ईंट-पत्थरों से हमला:छत पर कुत्तों को लेकर गया था परिवार, पड़ोसी ने की गाली-गलौज; दरवाजा बंद कर बचाई जान

जालंधर , (PNL) : जालंधर के कांशी नगर इलाके में एक घर पर जानलेवा हमला कर …

‘बाप-बेटे ने मिलकर जालंधर नार्थ हलके को ‘नर्क’ बना दिया है’, वनीत धीर का अवतार हैनरी और बावा हैनरी पर बड़ा आरोप, पढ़ें

जालंधर, (PNL) : जालंधर नॉर्थ विधानसभा हलके में विकास कार्यों को लेकर कांग्रेस की ओर …

बड़ी खबर : पंजाब कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, राजा वड़िंग ने की इस्तीफे की पेशकश, नए नाम का ऐलान जल्द

चंडीगढ़, (PNL) : पंजाब कांग्रेस से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। …

लुधियाना में ₹1.48 करोड़ के लेन-देन में धोखाधड़ी:50 कोरे कागजों पर साइन करवाए, 8000 गज का प्लॉट हड़पा; 6 पर FIR

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में ब्याज पर लिए 1 करोड़ 48 लाख के लेन-देन को …

चंडीगढ़ PGI में स्वाइन फ्लू के 170 केस:H3N2 और इन्फ्लूएंजा-B के मरीज, इनमें 36 बच्चे; सबसे ज्यादा 68 संक्रमित पंजाब से

चंडीगढ़ , (PNL) : बदलते मौसम के बीच चंडीगढ़ PGI में स्वाइन फ्लू, H3N2 और इन्फ्लूएंजा-B …

पंजाब कांग्रेस में 48 घंटे में बड़े बदलाव के आसार:प्रधान राजा वड़िंग को बदला जा सकता है, पायलट की रिपोर्ट पर फैसला लेगा हाईकमान

लुधियाना , (PNL) : पंजाब कांग्रेस में अगले 48 घंटे के बीच बड़ा बदलाव हो सकता …

अमृतसर में ड्रग्स-हथियार तस्करी का भंडाफोड़:5 आरोपी गिरफ्तार, 13 पिस्तौल और 3.267 किलो हेरोइन बरामद; 22 कारतूस भी मिले

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने नशा तस्करी और अवैध हथियारों की सप्लाई के …

अमृतसर के 3 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी:चीफ खालसा दीवान से जुड़ा स्कूल भी शामिल; बच्चों को वापस घर भेजा

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर के 3 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। …

अकाली नेता बिक्रम मजीठिया को SIT का समन:5 अक्टूबर को पेश होना होगा, ₹6 हजार करोड़ के ड्रग्स मामले में होगी पूछताछ

अमृतसर , (PNL) : अकाली दल के वरिष्ठ नेता बिक्रम सिंह मजीठिया को 6 हजार करोड़ …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!