Friday , September 11 2026
Breaking News

पंजाब में चला ‘आपरेशन सतर्क’, राज्य की 25 जेलों में चलाया गया तलाशी अभियान, 21 मोबाइल बरामद

चंडीगढ़, (PNL) : मुख्यमंत्री भगवंत मान के निर्देशों के मुताबिक जेलों में ग़ैर-कानूनी गतिविधियों, नशीले पदार्थों और इलेक्ट्रानिक उपकरणों के विरुद्ध निगरानी रखने के मद्देनज़र पंजाब पुलिस ने बुधवार को जेल विभाग के साथ सांझे तौर पर ‘आपरेशन सतर्क’ नामक विशेष अभ्यान चलाया, जिसके अंतर्गत राज्य की सभी जेलों में एक ही समय पर तलाशी ली गई।

यह कार्यवाही डायरैक्टर जनरल आफ पुलिस ( डीजीपी) पंजाब गौरव यादव के निर्देशों पर की गई, जिसके अंतर्गत राज्य की 25 जेलों, जिसमें केंद्रीय, ज़िला और सब-डिविज़न जेलें शामिल है, की तलाशी ली गई।

विशेष डीजीपी कानून और व्यवस्था अर्पित शुक्ला ने ख़ुद इस राज्य स्तरीय कार्यवाही का नेतृत्व करते हुये ए. डी. जी. पी. जेल अरुण पाल सिंह के साथ केंद्रीय जेल पटियाला पहुँचकर चैकिंग की। इस मौके पर इंस्पेक्टर जनरल आफ पुलिस ( आईजीपी), पटियाला रेंज, मुखविन्दर सिंह छीना और एसएसपी पटियाला वरुण शर्मा भी मौजूद थे।

यह ऑपरेशन, जिसमें 2500 से अधिक पुलिस कर्मियों की मज़बूत संख्या शामिल थी, को राज्य भर में दोपहर 12 बजे के बाद दोपहर 3 बजे तक एक ही समय पर चलाया गया और ऐसऐसपीज़ को अपने सम्बन्धित जिलों में आपरेशन का नेतृत्व करने के लिए कहा गया था। इस दौरान जेलों के अंदर और बाहर पुलिस की भारी तैनाती की गई थी जिससे कोई भी व्यक्ति जेल से बाहर कुछ भी न फैंक सके। अभ्यान में सनिफर डागज़ (सूँघने वाले कुत्ते) भी शामिल किये गए।

स्पैशल डीजीपी अर्पित शुक्ला ने कहा कि इस कार्यवाही का मकसद न सिर्फ़ जेल में ग़ैर- कानूनी गतिविधियों को रोकना है, बल्कि यह यकीनी बनाना भी है कि कैदियों को वह सभी सहूलतें मिल रही हैं जिनके वह कानूनी हकदार हैं। उन्होंने कहा, “ हमारी पुलिस टीमों ने जेल कंपलैक्स में बैरकों, रसोईयों और शौचालयों समेत जेल के चप्पे-चप्पे की अच्छी तरह तलाशी ली।“

अभ्यान के नतीजों के बारे जानकारी सांझी करते हुये उन्होंने बताया कि इस राज्य स्तरीय तलाशी अभ्यान के दौरान अलग- अलग जेलों की बैरकों में से 21 मोबाइल फ़ोन समेत सिम कार्ड और चार्जर, मोडीफाइड चाकू, कीलें और 8.7 ग्राम अफ़ीम बरामद की गई। ज़िक्रयोग्य है कि विशेष डीजीपी ने पटियाला केंद्रीय जेल में किये गए पुख़्ता सुरक्षा प्रबंधों पर संतोष जताया।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

जालंधर में बाइक सवार युवक को बस ने कुचला:बहन को स्कूल छोड़ने गया था, दो बसों के ओवरटेक में हादसा

जालंधर , (PNL) : जालंधर के आदमपुर में आज बहन को स्कूल छोड़ने गया भाई बस …

जालंधर में हाई स्पीड ट्राले ने कैंटर को मारी टक्कर:दोनों वाहन क्षतिग्रस्त, प्रदूषण चेक करवा रहा था ड्राइवर; महज 8 मिनट में पहुंची SSF

जालंधर  , (PNL) : जालंधर में गाड़ी का प्रदूषण चेक करवा रहे एक कैंटर को पीछे …

अमृतसर में ओवरलोड ऑटो में खतरनाक सफर:दरवाजे पर लटका दिखा बच्चा, ड्राइवर बोला- बड़ी गाड़ी खराब थी; CP से कार्रवाई की मांग

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में स्कूल जाने वाले बच्चों से भरे ओवरलोड ऑटो का वीडियो …

जालंधर में हथियार लेकर घर में घुसे हमलावर:जान बचाने के लिए बाथरूम में छिपा युवक, कब्जे और दरवाजे की लकड़ी टूटी

जालंधर , (PNL) : जालंधर में कुछ लोगों ने एक घर में घुसकर तोड़फोड़ की और …

डॉ. भीमराव अंबेडकर प्रतिमा का अपमान, Jalandhar-Hoshiarpur बंद:जाम में एंबुलेंस फंसी, खुले बाजार बंद कराए

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में जूतों की माला से संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!