Friday , September 11 2026
Breaking News

पंजाब के लोगों को 75 और नए आम आदमी क्लीनिक जल्द समर्पित किये जाएंगे : अनुराग वर्मा

चंडीगढ़, (PNL) : राज्य निवासियों को घर के नज़दीक बेहतर और मानक स्वास्थ्य सेवाएं देने के लिए मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली सरकार द्वारा अब तक राज्य में 583 आम आदमी क्लीनिक बनाऐ गए हैं और 75 और नये आम आदमी क्लीनिक जल्द स्थापित किये जाएंगे।

यह बात पंजाब के मुख्य सचिव श्री अनुराग वर्मा ने आज आम आदमी क्लीनिकों की प्रगति का जायज़ा लेने के लिए सभी डिप्टी कमिशनरों के साथ की वीडियो कान्फ्रेंसिंग मीटिंग के उपरांत जारी प्रैस बयान में कही।

उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य राज्य सरकार का प्राथमिक विषय है और सरकार द्वारा ‘आम आदमी क्लीनिक’ के रूप में राज्य  निवासियों को मानक स्वास्थ्य सेवाएं देने की शुरुआत की गई। आज की मीटिंग में मुख्य सचिव ने डिप्टी कमिशनरों को अगले 10 दिनों तक नये बनाऐ जा रहे 75 आम आदमी क्लीनिकों का काम मुकम्मल करने को कहा।

श्री अनुराग वर्मा ने डिप्टी कमिशनरों को निर्देश दिए कि वह हर महीने अपने जिले के अंदर 10 प्रतिशत आम आदमी क्लीनिकों का निजी तौर पर दौरा करें और एस. डी. ऐमज़ अपनी- अपनी सब डिवीजनों के अंदरूनी सभी क्लीनिकों का दौरा करें। वे मरीज़ों से ज़मीनी हकीकतों, दवाओं की उपलब्धता और डायग्नौस्टिक सेवाओं की फीडबैक लें। इसके इलावा इलाज करवा चुके मरीज़ों से भी पता लगाएं कि वे सेवाओं से संतुष्ट हैं या नहीं। इस सम्बन्धी वह मुख्य सचिव और स्वास्थ्य विभाग को रिपोर्ट भेजें।

मुख्य सचिव ने बताया कि आम आदमी क्लीनिकों में मरीज़ों को 80 तरह की दवाएँ और 41 लैब टैस्ट मुफ़्त किये जाते हैं। हर आम आदमी क्लीनिक में एक मैडीकल अफ़सर, फार्मासिस्ट, क्लीनिक सहायक (मल्टीपर्पज़ महिला वर्कर) और हैल्पर कम स्वीपर तैनात हैं। मीटिंग में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण के प्रमुख सचिव वी. पी. सिंह और सचिव डा. अभिनव त्रिखा भी उपस्थित थे। 

About Punjab News Live -PNL

Check Also

जालंधर में बाइक सवार युवक को बस ने कुचला:बहन को स्कूल छोड़ने गया था, दो बसों के ओवरटेक में हादसा

जालंधर , (PNL) : जालंधर के आदमपुर में आज बहन को स्कूल छोड़ने गया भाई बस …

जालंधर में हाई स्पीड ट्राले ने कैंटर को मारी टक्कर:दोनों वाहन क्षतिग्रस्त, प्रदूषण चेक करवा रहा था ड्राइवर; महज 8 मिनट में पहुंची SSF

जालंधर  , (PNL) : जालंधर में गाड़ी का प्रदूषण चेक करवा रहे एक कैंटर को पीछे …

अमृतसर में ओवरलोड ऑटो में खतरनाक सफर:दरवाजे पर लटका दिखा बच्चा, ड्राइवर बोला- बड़ी गाड़ी खराब थी; CP से कार्रवाई की मांग

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में स्कूल जाने वाले बच्चों से भरे ओवरलोड ऑटो का वीडियो …

जालंधर में हथियार लेकर घर में घुसे हमलावर:जान बचाने के लिए बाथरूम में छिपा युवक, कब्जे और दरवाजे की लकड़ी टूटी

जालंधर , (PNL) : जालंधर में कुछ लोगों ने एक घर में घुसकर तोड़फोड़ की और …

डॉ. भीमराव अंबेडकर प्रतिमा का अपमान, Jalandhar-Hoshiarpur बंद:जाम में एंबुलेंस फंसी, खुले बाजार बंद कराए

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में जूतों की माला से संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!