Monday , July 20 2026
Breaking News

सिद्धू मूसेवाला का डेढ़ करोड़ का पेंडेंट बना चर्चा:अमेरिका के ज्वैलरी शो में प्रदर्शित, 81.92 कैरेट के हीरों से बना; 400 ग्राम वजन

जालंधर  , (PNL) :  अमेरिका के लास वेगास में 5 जून को आयोजित ज्वेलरी ट्रेड शो जेकेसी में दिवंगत पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला को समर्पित पेंडेंट आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। न्यूयॉर्क स्थित ज्वेलरी कंपनी द्वारा प्रदर्शित इस कस्टम पेंडेंट ने प्रदर्शनी में पहुंचे कारोबारियों, डिजाइनरों और दर्शकों का ध्यान खींचा। इस विशेष पेंडेंट की शुरुआती कीमत 2 लाख अमेरिकी डॉलर (करीब 1.7 करोड़ रुपए) रखी गई है। कंपनी के अनुसार इसमें 81.92 कैरेट प्राकृतिक हीरे जड़े गए हैं। इस पेंडेंट के निर्माण में 14 कैरेट सोने का इस्तेमाल किया गया है और इसका कुल वजन लगभग 400 ग्राम है। इसे एक प्रीमियम कस्टम ज्वेलरी पीस के रूप में तैयार किया गया है, जो खास तौर पर सिद्धू मूसेवाला की स्मृति को समर्पित है।

पगड़ीधारी आकृति उकेरी गई है

कंपनी के अनुसार इसे अत्यंत बारीकी से डिजाइन किया गया है। इसमें पगड़ीधारी आकृति उकेरी गई है, जो उनकी पहचान से जुड़ी है। पूरी डिजाइन में बड़ी संख्या में चमकदार रत्न जड़े गए हैं, जिससे इसकी भव्यता और बढ़ जाती है।

शो में पहुंचे इंडियन सिद्धू मूसेवाला के पेंडेंट को लेकर क्रेजी दिखे।

शो में पहुंचे इंडियन सिद्धू मूसेवाला के पेंडेंट को लेकर क्रेजी दिखे।

मौत के बाद भी बढ़ रही सिद्धू की फैन फॉलोइंग

कंपनी ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर इस पेंडेंट का वीडियो साझा करते हुए इसे सिद्धू मूसेवाला की स्मृति को समर्पित बताया है। वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर इसकी चर्चा तेज हो गई है। ज्वेलरी विशेषज्ञों का कहना है कि किसी कलाकार को समर्पित इस तरह की विशेष और भव्य ज्वेलरी उसकी लोकप्रियता और सांस्कृतिक प्रभाव को दर्शाती है। सिद्धू मूसेवाला की मौत के वर्षों बाद भी दुनिया भर में उनके प्रशंसकों की संख्या बनी हुई है। यह पेंडेंट उनकी वैश्विक लोकप्रियता का एक उदाहरण माना जा रहा है।

पेंडेंट और उस पर जड़े हीरों को लेकर जानकारी देता कंपनी का कर्मचारी।

पेंडेंट और उस पर जड़े हीरों को लेकर जानकारी देता कंपनी का कर्मचारी।

भारतीय लोगों ने पेंडेंट खरीदने को लेकर दिखाया क्रेज

प्रदर्शनी में मौजूद भारतीय लोगों से जब पूछा गया कि क्या वे इस शख्स को जानते हैं, तो उन्होंने बताया कि यह पंजाब के मशहूर सिंगर सिद्धू मूसेवाला हैं, जिनका निधन हो चुका है। लोगों ने उनके नाम पर बने पेंडेंट को खरीदने में भी रुचि दिखाई।

इसके बाद कंपनी के एक प्रतिनिधि ने मोबाइल पर सिद्धू मूसेवाला का ट्रैक चलाया और पेंडेंट की कीमत भी बताई। बातचीत के दौरान एक व्यक्ति ने उन्हें भारतीय रैपर बताते हुए कहा कि उनके गाने दुनिया भर के प्रशंसकों के फोन में मौजूद हैं।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

लुधियाना के शिव शक्ति मंदिर में बेअदबी: मूर्तियों में की तोड़फोड़; डमरू ले जाने की कोशिश, पढ़ें

लुधियाना (PNL): लुधियाना में एक मंदिर के अंदर बेअदबी की घटना सामने आने के बाद …

पंजाबी सिंगर करनदीप को आया हार्ट अटैक:खुद VIDEO शेयर किया, बोले- जिम जाता हूं, फिर भी दिल-दिमाग ने काम करना बंद कर दिया

जालंधर , (PNL) : पंजाबी सिंगर, एक्टर, मॉडल और फिटनेस इन्फ्लुएंसर करनदीप को ऑस्ट्रेलिया में हार्ट …

अमृतसर में THAR में मिली युवक की लाश: ड्राइवर के बगल वाली सीट पर थी, पढ़ें हैरान करने वाला मामला

अमृतसर, (PNL) : अमृतसर में सोमवार सुबह सड़क किनारे खड़ी काले रंग की थार गाड़ी …

December में राष्ट्रीय बैडमिंटन Championship…44 साल बाद जालंधर के हंसराज स्टेडियम में भव्य तैयारी, CM भगवंत मान के निर्देश

जालंधर , (PNL) : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने इस साल दिसंबर महीने में जालंधर …

FIFA World Cup Final: स्पेन फिर बना वर्ल्ड चैंपियन, फेरान टॉरेस के गोल से अर्जेंटीना को दी शिकस्त

न्यूज डेस्क, (PNL) : स्पेन एक बार फिर फुटबॉल की दुनिया का बादशाह बन गया …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!