Saturday , December 13 2025
Breaking News

पंजाब में आज भी होगी भीषण गर्मी, 45 डिग्री तक जा सकता है पारा, मौसम विभाग की तरफ से ओरेंज अलर्ट जारी, पढ़ें

मौसम अपडेट, (PNL) : पंजाब में आज भीषण गर्मी का सामना करना पड़ सकता है। मौसम विभाग ने हीट-वेव को लेकर ओरेंज अलर्ट जारी किया है। आने वाले कुछ दिनों में भी गर्मी से कोई राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। यूरोपियन मौसम एजेंसियों के अनुसार अल-नीनो का प्रभाव खत्म हो गया है, गर्मी पिछले सारे रिकॉर्ड तोड़ने जा रही है। पंजाब के कुछ इलाकों में पारा आने वाले दिनों में 47 पार होने की संभावना जताई जा रही है।

मौसम विभाग की तरफ से जारी आंकड़ों के अनुसार बीती शाम पंजाब के लुधियाना में समराला का तापमान पंजाब में सबसे अधिक रहा है। यहां पारा 46.3 डिग्री तक पहुंच गया है। वहीं, पठानकोट में तापमान 45.1 डिग्री दर्ज किया गया। हीट-वेव के चलते आज अधिकतर शहरों का तापमान 45 पार कर जाएगा।

हीट-वेव के चलते आज आरेंज अलर्ट जारी कर दिया गया है। आने वाले 5 दिनों में तापमान अधिक रहने का अनुमान है।

पंजाब के मुख्य शहरों का तापमान

अमृतसर – शहर का तापमान 45 डिग्री से अधिक रहने का अनुमान है। आसमान साफ रहेगा और हीट-वेव के चलते ओरेंज अलर्ट दिया गया है।

जालंधर- शहर का तापमान 44 डिग्री के करीब रहने का अनुमान है। आसमान साफ रहेगा और हीट-वेव के चलते येलो अलर्ट जारी किया गया है।

लुधियाना- शहर का तापमान 44 डिग्री के करीब रहने का अनुमान है। आसमान साफ रहेगा और हीट-वे के चलते येलो अलर्ट जारी किया गया है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

कांग्रेस के सीनियर नेता और पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री शिवराज पाटिल का निधन, 7 बार सांसद रह चुके, पढ़ें

लातूर, (PNL) : कांग्रेस के सीनियर नेता और पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री शिवराज पाटिल चाकुरकर का …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!