Sunday , October 11 2026
Breaking News

बीजेपी नफरत की राजनीति करती है, जाखड़ व कैप्टन झूठ बोलने के लिए रखे हैं : सीएम मान

बठिंडा, (PNL) : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आज रविवार को दूसरे दिन भी बठिंडा दौरे पर थे। सीएम ने आज सुबह जिला हाईटेक लाइब्रेरी का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने बीजेपी, कांग्रेस व अकाली दल पर जुबानी हमला बोला। सीएम का कहना था कि बीजेपी धर्म ही नहीं, नफरत की राजनीति करती है।

धर्म के नाम पर पंजाब का माहौल बिगाड़ने में जुटी है। कांग्रेस पार्टी की वजह से ब्लू स्टार ऑपरेशन हुआ। वहीं, ऑपरेशन के बाद तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को बधाई देने वाले सबसे पहले नेता संतोख सिंह रंधावा थे।

सीएम कुर्सी मुद्दे पर भी उन्होंने कांग्रेस को घेरा।

वहीं, उन्होंने कहा कि 328 स्वरूपों के घूम होने के मामले में हाईकोर्ट के आदेश पर एसआईटी जांच कर रही है। उन्हीं 16 लोगों पर एफआईआर दर्ज की गई, जिन्हें एसजीपीसी ने दोषी माना था। लेकिन अब एसजीपीसी मामले को डायवर्ट कर रही है। वहीं, उन्होंने कहा कि दिल्ली की पूर्व सीएम आतिशी के बारे में जो बीजेपी प्रचार कर रही है, ऐसा कुछ नहीं हुआ है। फोरेंसिक जांच में साफ हो चुका है।

आतिशी का माइक नहीं चला

सीएम मान ने आतिशी विवाद पर बोलते हुए कहा कि दिल्ली की विधानसभा में पूर्व सीएम आतिशी, जिनका माइक भी नहीं चलता है, उनकी आवाज में शोर-शराबा पर सबटाइटल अपनी मनमर्जी की आवाज में दिए गए। गुरु साहिब की बेअदबी हुई है। फोरेंसिक जांच में साबित हुआ है कि आतिशी ने ऐसा बोला नहीं है।

बीजेपी पहले से इस पॉलिसी पर चल रही है। सख्त शब्दों में इसकी निंदा करते हैं। असल बेअदबी उन्होंने की है, गुरुओं का नाम सबटाइटल में डालकर। रिकॉर्डिंग में होती है, स्पीकर को पता चल जाता है। आने वाले 8 से 10 महीने पंजाब में इन्होंने यही करना है।

जाखड़ और कैप्टन से झूठ बुलवाते हैं

बीजेपी पंजाब से इतनी नफरत करती है। कभी चंडीगढ़ का मुद्दा, कभी बीबीएमबी, कभी चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी, तो कभी हमारी झांकी रोकती है। जब लोग या संस्थाएं विरोध करते हैं तो फैसले वापस ले लेती है। इस समय मुश्किल में सुनील जाखड़ और कैप्टन अमरेंद्र सिंह को देखता हूं। सुनील जाखड़ से इतना झूठ बुलवाते हैं कि उनके होंठ कांपने लग पड़ते हैं।

पिछले कुछ दिनों से बीजेपी, कांग्रेस और अकाली दल के प्रेस नोट भी एक-एक जारी होते हैं। प्रेस नोट की शब्दावली भी सेम है। लिखने का स्टाइल भी नहीं बदलते हैं। बस भगवंत मान के खिलाफ बोलना उनका लक्ष्य है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

जालंधर नॉर्थ में कांग्रेस को लगा झटका, माइक खोसला के भाई राज और भतीजे देवन AAP में शामिल

जालंधर, (PNL) : जालंधर नॉर्थ विधानसभा हलके में कांग्रेस को आम आदमी पार्टी (AAP) ने …

लुधियाना में AAP पार्षद उषा कालिया का निधन:कैंसर का चल रहा था इलाज,अगले महीने थी बेटे की शादी

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। लुधियाना के वार्ड …

जालंधर में प्राइवेट स्कूल पर परिजनों का आरोप:तीसरी कक्षा की छात्रा की तबीत बिगड़ी, परिवार ने स्कूल पर लगाए गंभीर

जालंधर , (PNL) : जालंधर के टैगोर इंटरनेशनल स्कूल में शिक्षिका पर तीसरी कक्षा की छात्रा …

लुधियाना में ATM ठग को पब्लिक ने दबोचा:जूतों से की पिटाई, पर्स से मिले दर्जनों कार्ड; मोबाइल से बना रहा था PIN का वीडियो

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में एटीएम कार्ड बदलकर ठगी करने वाले गिरोह के एक सदस्य …

धीरेंद्र शास्त्री की टिप्पणी पर भड़के पंजाब के शाही इमाम:बोले- अपने घर पहुंचकर गीदड़ भभकियों दे रहे; बागेश्वरधाम पीठाधीश्वर ने कहा था- हमें थैंक्यू बोलो

लुधियाना , (PNL) : बागेश्वरधाम के पीठाधीश्वर कथावाचक पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की ओर से कथा …

चंडीगढ़ से भागे लूटेरों का पलवल में एनकाउंटर:पुलिस ने 20KM तक दौड़ाया, 2 को गोली लगी; कारोबारी से गनपॉइंट पर कार लूटी थी

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ के सेक्टर-46 में पुलिस बीट बॉक्स के सामने दुकानदार से गन …

परगट सिंह बोले- CM पद का मैं भी दावेदार:पंजाब कांग्रेस में इतने चेहरे कि हर कोई मुख्यमंत्री बन सकता; राहुल के नेतृत्व में लड़ेंगे चुनाव

चंडीगढ़ , (PNL) : पंजाब कांग्रेस के नए प्रधान परगट सिंह ने मुख्यमंत्री पद के लिए …

जालंधर में खुलेआम शराब पीने वालों पर एक्शन:10 राउंड अप, रेहड़ियों-ठेकों पर गिलास देकर पिलाई जा रही थी; चेकिंग में खुलासा

जालंधर , (PNL) : जालंधर में कमिश्नर सतिंदर सिंह की देखरेख में पुलिस प्रशासन लगातार आम …

कनाडा में पंजाबी की टारगेट किलिंग:रेंज रोवर में बैठे युवक को गोलियों से भूना, ब्रदर्स कीपर्स गैंग से जुड़ा था; पहले मिली थी धमकियां

 जालंधर , (PNL) : कनाडा में पंजाबी युवक की टारगेट किलिंग का मामला सामने आया है। …

सरकारी स्कूलों को बेहतर बनाना और विद्यार्थियों को विश्वस्तरीय शिक्षा उपलब्ध करवाना मान सरकार की प्राथमिकता : वनीत धीर

जालंधर, (PNL) : जालंधर नॉर्थ के हलका इंचार्ज एवं मेयर वनीत धीर ने स्कूल की ओर …

पंजाब DA बकाया केस मामले में हाईकोर्ट पेश हुए चीफ सैक्रेटेरी केएपी सिन्हा, पढ़ें क्या हुई सुनवाई

चंडीगढ़, (PNL) : पंजाब के सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (DA) के बकाये मामले में …

बड़ी खबर : नाना पाटेकर की मौत मामले में बड़ा अपडेट, पुलिस ने दर्ज किया केस

मुंबई, (PNL) : बॉलीवुड अभिनेता नाना पाटेकर की मौत से जुड़ी खबर को लेकर बड़ा …

चंडीगढ़ में 3 साल में पहुंची 252 किलो हेरोइन:चौकी-थाना पुलिस बेखबर, अंतरराज्यीय नेटवर्क के 4 आरोपी दबोचे; फरार 3 डीलरों की तलाश

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ में पिछले करीब 3 साल से बड़े स्तर पर हेरोइन की …

IND vs WI: बस ड्राइवर के बेटे ने टीम इंडिया के नेट्स में मचाई सनसनी, स्टार बल्लेबाजों को छकाया, संजू से मिली शाबाशी

स्पोर्ट्स , (PNL) :  भारत और वेस्टइंडीज के बीच दूसरे टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला रांची …

अमेरिका में भारतीय IT प्रोफेशनल्स के भविष्य पर मंडराया संकट! समझें ट्रंप के एक्शन से क्या पड़ेगा असर?

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिका में काम करने वाले भारतीय IT कर्मचारियों के लिए ग्रीन …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!