Tuesday , September 8 2026
Breaking News

पंजाब में प्रचार करेंगे यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ, बीजेपी ने बनाई ये रणनीति, पढ़ें

चंडीगढ़, (PNL) : पंजाब में भाजपा राम नाम के सहारे नैया पार लगाने की उम्मीद से आगे बढ़ रही है। पंजाब भाजपा अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से संपर्क कर पंजाब में चुनाव प्रचार के लिए समय मांगा है। भाजपा हाई कमान के अनुसार, योगी आदित्यनाथ पंजाब में भी चुनावी रैली करते नजर आएंगे।

प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने बताया कि उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ से पंजाब में बटाला, जालंधर और लुधियाना में तीन बड़ी चुनावी रैलियां को संबोधित करेंगे। लुधियाना और जालंधर में सीएम योगी आदित्यनाथ के चुनावी रैली के पीछे का एक कारण यह भी है कि यहां बड़ी संख्या में पूर्वांचल के लोग रहते हैं। लुधियाना और जालंधर पंजाब का इंडस्ट्रियल हब है।

20 मई को चंडीगढ़ आएंगे योगी आदित्यनाथ, टंडन के पक्ष में करेंगे प्रचार

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 20 मई को चंडीगढ़ में प्रचार करने आ रहे हैं। भाजपा की तरफ से बड़े नेताओं की यह दूसरी जनसभा होगी। इससे पहले पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने सेक्टर-27 के रामलीला मैदान में जनसभा की थी।

योगी आदित्यनाथ मलोया के स्मॉल फ्लैट्स में सरकारी स्कूल के पास मौजूद खाली मैदान में बड़ी जनसभा करेंगे। भाजपा ने इस एरिया में यह कार्यक्रम इसलिए रखा है क्योंकि स्मॉल फ्लैट्स में उत्तर प्रदेश और बिहार के हजारों लोग रहते हैं। ऐसे भाजपा को उम्मीद है कि योगी आदित्यनाथ को देखने के लिए काफी संख्या में लोग पहुंचेंगे। योगी आदित्यनाथ टंडन के पक्ष में प्रचार करेंगे।

बताया जा रहा है कि 25 और 26 मई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी चंडीगढ़ में एक बड़ी जनसभा को संबोधित कर सकते हैं। इसके अलावा केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर और मनोज तिवारी की भी चंडीगढ़ में एक जनसभा हो सकती है। हालांकि अभी इनके कार्यक्रम की तिथि तय नहीं हुई है। योगी आदित्यनाथ के माध्यम से भाजपा की कोशिश है कि उत्तर प्रदेश और बिहार के लोगों को लुभाया जाए।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

चंडीगढ़ में युवक ने PCR गाड़ी पर बरसाए डंडे:शीशे तोड़े, अंदर बैठे थे पुलिसकर्मी; पकड़ने पर बोला- भगवान हूं, श्राप दे दूंगा

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ में एक युवक ने पुलिस की PCR पर डंडे बरसा दिए। …

लुधियाना में 3 महीने की गर्भवती महिला की मौत, कबड्डी खिलाड़ी पति पर कत्ल का आरोप, पढ़ें पूरी खबर

लुधियाना, (PNL): लुधियाना के मुल्लांपुर दाखा इलाके में 3 महीने की गर्भवती महिला की संदिग्ध …

अमृतसर में नशे के खिलाफ एक्शन, 2 आरोपी गिरफ्तार:कारतूस और हेरोइन बरामद, पाकिस्तान से आए हथियार; सप्लाई से पहले पकड़े

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर देहात पुलिस ने नशे और अवैध हथियारों के खिलाफ कार्रवाई करते …

अमृतसर में रात 10 बजे के बाद DJ पर रोक:8 नए आदेश जारी, रेस्टोरेंट-क्लब 12 बजे तक करने होंगे बंद; रखनी होगी सावधानियां

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में कानून-व्यवस्था और सार्वजनिक सुरक्षा को लेकर पुलिस ने सख्ती बढ़ा …

अमेरिका में पंजाबी युवक गिरफ्तार:40 किलो कोकीन और पिस्तौल बरामद; पिज्जा रेस्तरां की आड़ में ड्रग सिंडिकेट चलाने का आरोप

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिका के कैलिफोर्निया में एराउंड पिज्जा रेस्तरां की आड़ में अंतरराष्ट्रीय …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!