Friday , September 11 2026
Breaking News

पंजाब में आज भी होगी भीषण गर्मी, 45 डिग्री तक जा सकता है पारा, मौसम विभाग की तरफ से ओरेंज अलर्ट जारी, पढ़ें

मौसम अपडेट, (PNL) : पंजाब में आज भीषण गर्मी का सामना करना पड़ सकता है। मौसम विभाग ने हीट-वेव को लेकर ओरेंज अलर्ट जारी किया है। आने वाले कुछ दिनों में भी गर्मी से कोई राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। यूरोपियन मौसम एजेंसियों के अनुसार अल-नीनो का प्रभाव खत्म हो गया है, गर्मी पिछले सारे रिकॉर्ड तोड़ने जा रही है। पंजाब के कुछ इलाकों में पारा आने वाले दिनों में 47 पार होने की संभावना जताई जा रही है।

मौसम विभाग की तरफ से जारी आंकड़ों के अनुसार बीती शाम पंजाब के लुधियाना में समराला का तापमान पंजाब में सबसे अधिक रहा है। यहां पारा 46.3 डिग्री तक पहुंच गया है। वहीं, पठानकोट में तापमान 45.1 डिग्री दर्ज किया गया। हीट-वेव के चलते आज अधिकतर शहरों का तापमान 45 पार कर जाएगा।

हीट-वेव के चलते आज आरेंज अलर्ट जारी कर दिया गया है। आने वाले 5 दिनों में तापमान अधिक रहने का अनुमान है।

पंजाब के मुख्य शहरों का तापमान

अमृतसर – शहर का तापमान 45 डिग्री से अधिक रहने का अनुमान है। आसमान साफ रहेगा और हीट-वेव के चलते ओरेंज अलर्ट दिया गया है।

जालंधर- शहर का तापमान 44 डिग्री के करीब रहने का अनुमान है। आसमान साफ रहेगा और हीट-वेव के चलते येलो अलर्ट जारी किया गया है।

लुधियाना- शहर का तापमान 44 डिग्री के करीब रहने का अनुमान है। आसमान साफ रहेगा और हीट-वे के चलते येलो अलर्ट जारी किया गया है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

जालंधर में बाइक सवार युवक को बस ने कुचला:बहन को स्कूल छोड़ने गया था, दो बसों के ओवरटेक में हादसा

जालंधर , (PNL) : जालंधर के आदमपुर में आज बहन को स्कूल छोड़ने गया भाई बस …

जालंधर में हाई स्पीड ट्राले ने कैंटर को मारी टक्कर:दोनों वाहन क्षतिग्रस्त, प्रदूषण चेक करवा रहा था ड्राइवर; महज 8 मिनट में पहुंची SSF

जालंधर  , (PNL) : जालंधर में गाड़ी का प्रदूषण चेक करवा रहे एक कैंटर को पीछे …

अमृतसर में ओवरलोड ऑटो में खतरनाक सफर:दरवाजे पर लटका दिखा बच्चा, ड्राइवर बोला- बड़ी गाड़ी खराब थी; CP से कार्रवाई की मांग

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में स्कूल जाने वाले बच्चों से भरे ओवरलोड ऑटो का वीडियो …

जालंधर में हथियार लेकर घर में घुसे हमलावर:जान बचाने के लिए बाथरूम में छिपा युवक, कब्जे और दरवाजे की लकड़ी टूटी

जालंधर , (PNL) : जालंधर में कुछ लोगों ने एक घर में घुसकर तोड़फोड़ की और …

डॉ. भीमराव अंबेडकर प्रतिमा का अपमान, Jalandhar-Hoshiarpur बंद:जाम में एंबुलेंस फंसी, खुले बाजार बंद कराए

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में जूतों की माला से संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!