Sunday , July 12 2026
Breaking News

सीएम भगवंत मान और केजरीवाल का जालंधर दौरा हुआ रद्द, आज नहीं आएंगे, पढ़ें

जालंधर, (PNL) : मुख्यमंत्री भगवंत मान का आज प्रस्तावित जालंधर दौरा अचानक रद्द कर दिया गया। पहले इसकी आधिकारिक सूचना जारी हुई थी, लेकिन बाद में इसे कैंसिल कर दिया गया। अब संभावना जताई जा रही है कि रविवार को सीएम मान और आम आदमी पार्टी के सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल जालंधर आ सकते हैं।

सीएम के दौरे से पहले ही जालंधर बीजेपी ने श्रीराम चौक में जोरदार प्रदर्शन किया और दिल्ली विधानसभा में सिख गुरुओं के अपमान के मुद्दे पर आप सरकार को घेरा। राजनीतिक हलकों में चर्चा है कि आतिशी वीडियो मामले में एफआईआर और बढ़ते विवाद के चलते आप नेताओं ने दौरा रद्द किया है, हालांकि सरकार की ओर से इसकी कोई आधिकारिक वजह सामने नहीं आई है।

बताया जा रहा है कि सीएम मान और अरविंद केजरीवाल को शहर के कुछ विकास प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन करना था। दौरे को लेकर नगर निगम जालंधर ने पहले ही कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द करने का सर्कुलर जारी कर दिया था, लेकिन अचानक दौरा रद्द होने से राजनीतिक हलचल और तेज हो गई है।

परगट सिंह और खैहरा पर भी केस दर्ज, कांग्रेस भड़की

जालंधर कैंट से कांग्रेसी विधायक परगट सिंह और विधायक सुखपाल खैहरा के खिलाफ भी आतिशी मामले में केस दर्ज किया गया है। कांग्रेस ने इसे राजनीतिक बदले की भावना से की गई कार्रवाई बताया।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

‘सतलुज’ फिल्म विवाद को लेकर रवनीत बिट्टू का बड़ा बयान, बोले-इस शर्त पर मांग लूंगा सार्वजनिक रूप से माफी, पढ़ें

चंडीगढ़, (PNL) : रेलवे एवं खाद्य प्रसंस्करण उद्योग राज्य मंत्री सरदार रवनीत सिंह बिट्टू ने आज …

समय बताएगा तेल कितना और धार कितनी… बघेल के साथ बैठक से पहले Charanjit Singh Channi के सख्त तेवर

चंडीगढ़ , (PNL) :  पंजाब में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं. जिसको लेकर तमाम …

T20 सीरीज के बाद बदलेगा टीम इंडिया का कोचिंग स्टाफ? कई सदस्यों के पद छोड़ने की खबर

न्यूज डेस्क, (PNL) : भारत-इंग्लैंड T20 सीरीज के खत्म होने के बाद टीम इंडिया के …

चंडीगढ़ में तेज बारिश, 2 दोस्त घग्गर नदी में बहे:पंजाब के 15 जिलों में बारिश का अलर्ट; किन्नौर में हवा में लटका वैली ब्रिज ढहा

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ में बीती रात से बारिश हो रही है। अंबाला-चंडीगढ़ हाईवे पर …

अमृतसर- दाना मंडी में 100 राउंड फायरिंग:2 गुट भिड़े, गले-पेट में गोली मारकर पंच की हत्या; टाइम तय कर साथी लेकर लड़ने आए थे

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में 2 गुटों में हिंसक झड़प हो गई। दोनों गुटों के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!