Sunday , August 9 2026
Breaking News

लुधियाना पहुंचे हरियाणा CM नायब सैनी, गुरुद्वारा श्री चरण कंवल साहिब में माथा टेका, फिर रैली को करेंगे संबोधित, पढ़ें

लुधियाना, (PNL) : पंजाब के लुधियाना के कस्बा समराला में आज हरियाणा के CM नायब सिंह सैनी पहुंचे। इससे पहले वह श्री माछीवाड़ा साहिब में ऐतिहासिक गुरुद्वारा चरण कंवल साहिब में नत्मस्तक हुए। उन्होंने माथा टेक प्रसाद ग्रहण किया। इसके बाद गुरुद्वारा साहिब की परिक्रमा की।

CM सैनी ने गुरुद्वारा साहिब के इतिहास के बारे जानकारी ली। उनकी गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की तरफ से सम्मान भी किया गया। उनके स्वागत के लिए देहात लीडरशिप भी मौजूद रही।

CM नायब सैनी ने कहा कि आज मैं खुद को खुशकिस्मत समझता हूं कि मैं गुरु गोबिंद सिंह जी की उस धरती में माथा टेकने पहुंचा हूं जहां उन्होंने तपस्या की है। गुरुओं ने इस देश, समाज और धर्म के लिए बड़ी कुर्बानियां दी है। इतिहास हमेशा उन्हें स्मरण करता रहेगा। ये हमारे लिए गर्व की बात है कि गुरुओं की शिक्षाओं और बलिदान के कारण हम आज आजादी की सांस ले रहे है।

CM सैनी ने कहा कि ये माछीवाड़ा साहिब का ऐतिहासिक स्थल है जहां गुरु महाराज के चरण पड़े है। यहां के इतिहास को जानने का भी मुझे आज मौका मिला है। जिस पेड़ के नीचे बैठ कर गुरु जी ने समाज को शिक्षा दी है आज उस स्थान के नजदीक जाने का मुझे अवसर मिला है।

हमारी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने यहां प्रोग्राम आयोजित किया था। मैं आज सौभाग्यशाली खुद को समझता हूं। सैनी ने आतिशी मामले में कहा कि कुछ लोग इस तरह की बातें करके अपनी राजनीति को चमकाना चाहते है। गुरुओं ने जो हमें शिक्षा दी है, जो संघर्ष किए है उसके लिए गलत बोलना तो दूर की बात गलत सोचना भी पाप है।

CM सैनी आज न्यू अनाज मंडी, चावा रोड पर भाजपा वर्करों के साथ रैली करेंगे। सूचना यह भी है कि भाजपा पंजाब नेता सुनील जाखड़, कार्यकारी प्रधान अश्वनी शर्मा भी मौजूद रहेंगे।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

जालंधर : 95 लाख की लागत से संवरेगी पुलिस लाइन की सड़कें, नितिन कोहली ने किया उद्घाटन

जालंधर, (PNL) : सेंट्रल हलका इंचार्ज नितिन कोहली ने पुलिस लाइन में नई सड़कों के …

पंजाब पुलिस के ‘गैंगस्टरां ते वार’ अभियान ने संगठित अपराध के विरुद्ध निरंतर कार्रवाई के 200 दिन पूरे किए ; 1.09 लाख से अधिक छापेमारियाँ कीं, 1,532 घोषित अपराधी गिरफ़्तार किए

मोहाली, (PNL) : पंजाब पुलिस का प्रमुख एंटी-गैंगस्टर अभियान ‘गैंगस्टरां ते वार’ संगठित अपराध के …

मोहाली से ‘हमारे राम’ नाट्य मंचन का आगाज, पंजाब में 41 शो कराएगी भगवंत मान सरकार

मोहाली, (PNL) : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान शुक्रवार को मोहाली में प्रसिद्ध नाटक …

सरकार बनी तो पंजाब में रेत मिलेगी फ्री, कांग्रेस की पहली गारंटी, वड़िंग ने किया ऐलान, पढ़ें

चंडीगढ़, (PNL): पंजाब कांग्रेस ने 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले आम लोगों के लिए …

बड़ी खबर : पूर्व CM बेअंत सिंह की हत्या के दोषी जगतार सिंह हवारा की रिहाई को लेकर भगवंत मान ने गवर्नर को लिखा पत्र, पढ़ें

चंडीगढ़, (PNL) : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने जगतार सिंह हवारा को पैरोल देने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!