Tuesday , September 8 2026
Breaking News

हरियाणा में हादसे के बाद बस को लगी आग, 9 लोगों की जिंदा जलने से मौत, इनमें सात लोग पंजाब के इस जिले के, पढ़ें

न्यूज डेस्क, (PNL) : हरियाणा के नूंह में शुक्रवार देर रात बड़ा हादसा हो गया है. नूंह में एक टूरिस्ट बस में आग लग गई. हादसे में 9 लोगों की मौत हो गई. वहीं दो दर्जन के करीब लोग घायल हुए हैं. बस में करीब 60 लोग सवार थे. मिली जानकारी के मुताबित बस में सवार लोग धार्मिक स्थलों के दर्शन करने जा रहे थे. बस में लगी अचानक आग को देखकर स्थानीय लोगों ने आग पर काबू पाने की कोशिश करने लगे. वहीं घटना की सूचना मिलने पर आनन-फानन में फायर ब्रिगेड की गाड़ी भी मौके पर पहुंची. बताया जा रहा है कि बस में सवार लोग तीर्थ स्थान मथुरा और वृंदावन में दर्शन कर लौट रहे थे. वहीं हादसे के बाद पुलिस घटना की जांच कर रही है.

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, बस में सवार लोग धार्मिक यात्रा पर थे. सवार लोगों में अधिकांश पंजाब और हरियाणा के रहने वाले थे. मरने वालों में सात लोग पंजाब के होशियारपुर के रहने वाले हैं. ये सभी बनारस और वृंदावन की यात्रा कर लौट रहे थे. इसी दौरान बस में आग लग गई और इतना बड़ा हादसा हो गया. घायल लोगों में महिला और बच्चे भी थे. कई प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बस पीछे से जल रही थी. बस में से लगातार धूआं निकल रहा था. लेकिन ड्राइवर को इसकी जानकारी नहीं था. कुछ लोगों ने बाइक से बस का पीछा किया और ड्राइवर को आग की जानकारी देकर बस रुकवाया. हालांकि इस बीच आग ने पूरी बस को अपनी चपेट में ले लिया था.

नौ लोगों की मौत

सदर ताउरू के थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार ने घटना को लेकर कहा कि दुर्घटना में छह महिलाएं और तीन पुरुष समेत कुल नौ लोगों की मौत हो गई. जबकि हादसे में 15 लोग घायल हो गए हैं. सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. चिकित्सकों ने कहा है कि सभी घायलों की हालत फिलहाल स्थिर है. वहीं पुलिस ने कहा है कि आग लगने के कारण का अभी तक पता नहीं चला है. इसकी जांच की जा रही है.

About Punjab News Live -PNL

Check Also

चंडीगढ़ में युवक ने PCR गाड़ी पर बरसाए डंडे:शीशे तोड़े, अंदर बैठे थे पुलिसकर्मी; पकड़ने पर बोला- भगवान हूं, श्राप दे दूंगा

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ में एक युवक ने पुलिस की PCR पर डंडे बरसा दिए। …

लुधियाना में 3 महीने की गर्भवती महिला की मौत, कबड्डी खिलाड़ी पति पर कत्ल का आरोप, पढ़ें पूरी खबर

लुधियाना, (PNL): लुधियाना के मुल्लांपुर दाखा इलाके में 3 महीने की गर्भवती महिला की संदिग्ध …

अमृतसर में नशे के खिलाफ एक्शन, 2 आरोपी गिरफ्तार:कारतूस और हेरोइन बरामद, पाकिस्तान से आए हथियार; सप्लाई से पहले पकड़े

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर देहात पुलिस ने नशे और अवैध हथियारों के खिलाफ कार्रवाई करते …

अमृतसर में रात 10 बजे के बाद DJ पर रोक:8 नए आदेश जारी, रेस्टोरेंट-क्लब 12 बजे तक करने होंगे बंद; रखनी होगी सावधानियां

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में कानून-व्यवस्था और सार्वजनिक सुरक्षा को लेकर पुलिस ने सख्ती बढ़ा …

अमेरिका में पंजाबी युवक गिरफ्तार:40 किलो कोकीन और पिस्तौल बरामद; पिज्जा रेस्तरां की आड़ में ड्रग सिंडिकेट चलाने का आरोप

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिका के कैलिफोर्निया में एराउंड पिज्जा रेस्तरां की आड़ में अंतरराष्ट्रीय …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!