Monday , July 20 2026
Breaking News

अमृतसर में 2 डेयरियों पर फूड सेफ्टी टीम की रेड:दूध-पनीर की जांच, सफाई में मिलीं खामियां; संचालकों को दिए सुधार के निर्देश

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर के अजनाला में फूड सेफ्टी विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो डेयरियों पर आज छापेमारी की। विभाग की टीम ने चोगावां रोड स्थित मटिया डेयरी और सहारा डेयरी का निरीक्षण किया। इस दौरान डेयरियों में बिक्री के लिए रखे गए दूध, दही और पनीर के सैंपल जांच के लिए भरे गए।

छापेमारी के दौरान अधिकारियों ने डेयरियों में साफ-सफाई के इंतजाम, खाद्य पदार्थों के रख-रखाव और तैयार करने की प्रक्रिया की भी जांच की। निरीक्षण में कुछ जगहों पर स्वच्छता संबंधी कमियां सामने आईं, जिसके बाद विभाग ने डेयरी संचालकों को आवश्यक सुधार करने के निर्देश दिए।

सरकारी मानकों का सख्ती से पालन करने की हिदायत

फूड सेफ्टी विभाग की टीम ने डेयरी मालिकों को खाद्य सुरक्षा नियमों और सरकारी मानकों का सख्ती से पालन करने की हिदायत दी। अधिकारियों ने कहा कि लोगों तक सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य पदार्थ पहुंचाना विभाग की प्राथमिकता है।

मिलावटखोरी किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं

फूड सेफ्टी विभाग के असिस्टेंट कमिश्नर डॉ. रजिंदर ने कहा कि मिलावटखोरी और गैर-मानक खाद्य पदार्थों की बिक्री किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि जो लोग खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता से समझौता कर जनता की सेहत के साथ खिलवाड़ करेंगे, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

सैंपल लैब जांच में भेजे गए, रिपोर्ट का इंतजार

विभाग की ओर से लिए गए दूध, दही और पनीर के सैंपलों को जांच के लिए लैब भेजा जाएगा। रिपोर्ट आने के बाद यदि किसी प्रकार की गड़बड़ी सामने आती है तो संबंधित डेयरी संचालकों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

आकर मुझे ढूंढ लो…मैसेज भेजकर नहर में कूदे युवक का शव हुआ बरामद, बार-बार लोकेशन बदल रहा था, पढ़ें

न्यूज डेस्क, (PNL) : लुधियाना के खन्ना से कुछ दिन पहले लापता हुए 29 वर्षीय …

भाजपा ने पंजाब में 16 नए जिला प्रधानों का किया ऐलान, अशोक सरीन हिक्की बने जालंधर के नए प्रधान, देखें लिस्ट

Kangana Ranaut मानहानि केस में सुनवाई टली:हड़ताल बनी अड़चन; बीबी महिंदर कौर-पोते को बुलाया था; 3 अगस्त को होगी बठिंडा कोर्ट में बहस

बठिंडा , (PNL) :  बठिंडा में बॉलीवुड अभिनेत्री और सांसद कंगना रनोट के खिलाफ चल …

आमिर खान को Lawrence Bishnoi गैंग की धमकी, तीसरी शादी को बताया लव जिहाद

न्यूज डेस्क, (PNL) : हाल ही में तीसरी शादी करने वाले बॉलीवुड एक्टर आमिर खान …

अमृतसर में अंतरराष्ट्रीय तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़:4 आरोपी गिरफ्तार, 5.5 किलो हेरोइन और पिस्तौल बरामद

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स और हथियार तस्करी नेटवर्क …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!