Sunday , September 20 2026
Breaking News

दुखद खबर : जालंधर के मेयर वनीत धीर की माता जी निधन, कुछ समय पहले पिता का भी हो गया था देहांत, पढ़ें

जालंधर, (PNL) : जालंधर के मेयर वनीत धीर की माता आशा धीर का निधन हो गया। उनके निधन की खबर से परिवार, रिश्तेदारों और शुभचिंतकों में शोक की लहर दौड़ गई है।

गौरतलब है कि मेयर वनीत धीर के परिवार पर हाल ही में दुखों का पहाड़ टूटा है। कुछ महीनों पहले ही उनके पिता का भी निधन हो गया था। पिता के निधन के बाद परिवार अभी उस सदमे से उबर भी नहीं पाया था कि अब माता आशा धीर के निधन की खबर ने परिवार को एक और गहरा आघात पहुंचाया है।

आशा धीर के निधन की सूचना मिलते ही विभिन्न सामाजिक, धार्मिक और राजनीतिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की। कई गणमान्य लोगों ने मेयर वनीत धीर और उनके परिजनों को इस कठिन समय में धैर्य रखने की बात कहते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

परिवार की ओर से अंतिम संस्कार और श्रद्धांजलि सभा संबंधी जानकारी जल्द साझा किए जाने की संभावना है। शहर के विभिन्न वर्गों के लोगों ने भी आशा धीर के निधन पर गहरा दुख जताते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

पूर्व केंद्रीय मंत्री रवनीत बिट्टू को लुधियाना पुलिस ने हिरासत में लिया, CM मान को गिफ्ट करने जा रहे थे शराब

लुधियाना  , (PNL) : पंजाब में विधानसभा चुनाव होने हैं, जिसको लेकर सूबे की सियासत गरमा …

सऊदी अरब पर हमले बर्दाश्त नहीं… हूती विद्रोहियों को भारत का कड़ा मैसेज, पाकिस्तान भी बोला- खाड़ी देश की रक्षा के लिए किसी भी हद तक जाएंगे

न्यूज डेस्क, (PNL) : हूती विद्रोहियों के सऊदी अरब पर किए हालिया हमलों से दुनिया …

जालंधर- कोठी में महिला को बंधक बनाकर लूटा:हाथ-मुंह बांधे, CCTV में 7 लुटेरे लाठी-डंडे लेकर आते दिखे, ₹5 लाख कैश-22 तोले सोना लूटने का दावा

जालंधर , (PNL) : जालंधर में देर रात लुटेरों ने एक कोठी में घुसकर महिला को …

अमृतसर में पुरानी रंजिश में बुजुर्ग महिला की हत्या:सिर पर ईंटों से हमला,केस में गवाह थी मृतक, पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर के वेरपाल थाना क्षेत्र के पंडोरी गांव में पुरानी रंजिश के …

नकोदर में पिता ने अपने बेटे को किया किडनैप:पुलिस को झूठी कहानी बताई, कार सहित युवक किया बरामद, 3 लोग गिरफ्तार

जालंधर , (PNL) : जालंधर के नकोदर में एक पिता ने अपने ही बेटे को खुद …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!