Sunday , October 11 2026
Breaking News

पटियाला में फौजी ने पत्नी को नहर में फेंककर मारा:कार में बैठाकर कुदाई, खुद तैरकर बाहर आया; 2 साल पहले लव-मैरिज की थी

पटियाला , (PNL) : पंजाब के पटियाला में एक फौजी ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी। उसने पहले पत्नी को कार में बैठाया और फिर भाखड़ा नहर में गिरा दी। खुद फौजी होने के कारण पति तैरकर सुरक्षित बाहर निकल आया, जबकि पत्नी की डूबने से मौत हो गई।

23 जून की रात फौजी पत्नी से किसी विवाद के बाद उसे भाखड़ा नहर पर बने पुल पर ले गया था। मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और गोताखोरों को बुलाकर मृतका का शव बरामद किया।

पुलिस ने मृतका के भाई गुरजीत सिंह के बयान पर आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अब पत्नी की हत्या के पीछे की असल वजह का पता लगा रही है।

नहर में से गोताखोर मृतका के शव को निकालते हुए। साथ में परिजन और पुलिस खड़ी हुई।

नहर में से गोताखोर मृतका के शव को निकालते हुए। साथ में परिजन और पुलिस खड़ी हुई।

मानसा का रहने वाला है आरोपी फौजी

जानकारी के अनुसार, आरोपी की पहचान मानसा के गांव बाजेवाला निवासी हैप्पी सिंह (32) के रूप में हुई है। वह भारतीय सेना में कार्यरत है। पुलिस के मुताबिक, मृतका के परिजनों ने शिकायत में आरोप लगाया है कि हैप्पी सिंह और उसकी पत्नी के बीच लंबे समय से घरेलू विवाद चल रहा था। दोनों के रिश्तों में लगातार तनाव बना हुआ था और आए दिन झगड़े होते रहते थे।

2024 में की थी लव-मैरिज, परिवार था खिलाफ

मृतका रमणदीप कौर (30) और हैप्पी सिंह ने वर्ष 2024 में लव-मैरिज की थी। मृतका के भाई गुरजीत सिंह के अनुसार, हैप्पी सिंह के माता-पिता रमणदीप को अपने घर में रखने के लिए तैयार नहीं थे। इसी वजह से पति-पत्नी के बीच अक्सर कहासुनी होती रहती थी। विवाद बढ़ने पर दोनों पिछले कुछ समय से संगरूर में अलग रह रहे थे।

पसियाना पुल के पास ले जाकर नहर में गिराई कार

शिकायत के मुताबिक, 23 जून 2026 को हैप्पी सिंह अपनी पत्नी को कार में बैठाकर पटियाला के पसियाना पुल के पास भाखड़ा नहर पर ले गया। वहां कार को नहर में गिरा दिया गया। कार के पानी में गिरते ही रमणदीप कौर उसमें फंस गई और बाहर नहीं निकल सकी। इस दौरान उसकी डूबने से मौत हो गई, जबकि हैप्पी सिंह नहर से सुरक्षित बाहर निकल आया।

भाई की शिकायत पर हत्या का केस दर्ज

घटना के बाद मृतका के भाई गुरजीत सिंह ने पुलिस को शिकायत दी। उसने आरोप लगाया कि उसकी बहन की मौत कोई हादसा नहीं, बल्कि सुनियोजित हत्या है। शिकायत के आधार पर पसियाना थाना पुलिस ने आरोपी फौजी हैप्पी सिंह के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।

पुलिस बोली- आरोपी गिरफ्तार, जल्द हत्या की वजह पता चलेगी

पटियाला के पसियाना थाने के एसएचओ गुरप्रीत सिंह संगराओ ने बताया कि बुधवार सुबह नहर में कार तैरती देख एक युवक ने उन्हें जानकारी दी। इसके बाद वो अपनी टीम और गोताखोरों के साथ मौके पर पहुंचे और मृतका के शव को कार समेत बाहर निकाला।

उन्होंने कहा कि आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया गया है। पूछताछ के बाद उससे हत्या की असल वजह पता लगाई जाएगी।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

जालंधर नॉर्थ में कांग्रेस को लगा झटका, माइक खोसला के भाई राज और भतीजे देवन AAP में शामिल

जालंधर, (PNL) : जालंधर नॉर्थ विधानसभा हलके में कांग्रेस को आम आदमी पार्टी (AAP) ने …

लुधियाना में AAP पार्षद उषा कालिया का निधन:कैंसर का चल रहा था इलाज,अगले महीने थी बेटे की शादी

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। लुधियाना के वार्ड …

जालंधर में प्राइवेट स्कूल पर परिजनों का आरोप:तीसरी कक्षा की छात्रा की तबीत बिगड़ी, परिवार ने स्कूल पर लगाए गंभीर

जालंधर , (PNL) : जालंधर के टैगोर इंटरनेशनल स्कूल में शिक्षिका पर तीसरी कक्षा की छात्रा …

लुधियाना में ATM ठग को पब्लिक ने दबोचा:जूतों से की पिटाई, पर्स से मिले दर्जनों कार्ड; मोबाइल से बना रहा था PIN का वीडियो

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में एटीएम कार्ड बदलकर ठगी करने वाले गिरोह के एक सदस्य …

धीरेंद्र शास्त्री की टिप्पणी पर भड़के पंजाब के शाही इमाम:बोले- अपने घर पहुंचकर गीदड़ भभकियों दे रहे; बागेश्वरधाम पीठाधीश्वर ने कहा था- हमें थैंक्यू बोलो

लुधियाना , (PNL) : बागेश्वरधाम के पीठाधीश्वर कथावाचक पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की ओर से कथा …

चंडीगढ़ से भागे लूटेरों का पलवल में एनकाउंटर:पुलिस ने 20KM तक दौड़ाया, 2 को गोली लगी; कारोबारी से गनपॉइंट पर कार लूटी थी

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ के सेक्टर-46 में पुलिस बीट बॉक्स के सामने दुकानदार से गन …

परगट सिंह बोले- CM पद का मैं भी दावेदार:पंजाब कांग्रेस में इतने चेहरे कि हर कोई मुख्यमंत्री बन सकता; राहुल के नेतृत्व में लड़ेंगे चुनाव

चंडीगढ़ , (PNL) : पंजाब कांग्रेस के नए प्रधान परगट सिंह ने मुख्यमंत्री पद के लिए …

जालंधर में खुलेआम शराब पीने वालों पर एक्शन:10 राउंड अप, रेहड़ियों-ठेकों पर गिलास देकर पिलाई जा रही थी; चेकिंग में खुलासा

जालंधर , (PNL) : जालंधर में कमिश्नर सतिंदर सिंह की देखरेख में पुलिस प्रशासन लगातार आम …

कनाडा में पंजाबी की टारगेट किलिंग:रेंज रोवर में बैठे युवक को गोलियों से भूना, ब्रदर्स कीपर्स गैंग से जुड़ा था; पहले मिली थी धमकियां

 जालंधर , (PNL) : कनाडा में पंजाबी युवक की टारगेट किलिंग का मामला सामने आया है। …

सरकारी स्कूलों को बेहतर बनाना और विद्यार्थियों को विश्वस्तरीय शिक्षा उपलब्ध करवाना मान सरकार की प्राथमिकता : वनीत धीर

जालंधर, (PNL) : जालंधर नॉर्थ के हलका इंचार्ज एवं मेयर वनीत धीर ने स्कूल की ओर …

पंजाब DA बकाया केस मामले में हाईकोर्ट पेश हुए चीफ सैक्रेटेरी केएपी सिन्हा, पढ़ें क्या हुई सुनवाई

चंडीगढ़, (PNL) : पंजाब के सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (DA) के बकाये मामले में …

बड़ी खबर : नाना पाटेकर की मौत मामले में बड़ा अपडेट, पुलिस ने दर्ज किया केस

मुंबई, (PNL) : बॉलीवुड अभिनेता नाना पाटेकर की मौत से जुड़ी खबर को लेकर बड़ा …

चंडीगढ़ में 3 साल में पहुंची 252 किलो हेरोइन:चौकी-थाना पुलिस बेखबर, अंतरराज्यीय नेटवर्क के 4 आरोपी दबोचे; फरार 3 डीलरों की तलाश

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ में पिछले करीब 3 साल से बड़े स्तर पर हेरोइन की …

IND vs WI: बस ड्राइवर के बेटे ने टीम इंडिया के नेट्स में मचाई सनसनी, स्टार बल्लेबाजों को छकाया, संजू से मिली शाबाशी

स्पोर्ट्स , (PNL) :  भारत और वेस्टइंडीज के बीच दूसरे टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला रांची …

अमेरिका में भारतीय IT प्रोफेशनल्स के भविष्य पर मंडराया संकट! समझें ट्रंप के एक्शन से क्या पड़ेगा असर?

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिका में काम करने वाले भारतीय IT कर्मचारियों के लिए ग्रीन …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!