Thursday , August 6 2026
Breaking News

जालंधर में तेज बारिश, पंजाब-चंडीगढ़ में 2 दिन अलर्ट:तापमान में आई गिरावट; पटियाला में सबसे ज्यादा 143 मिमी बरसात

जालंधर , (PNL) : पंजाब और चंडीगढ़ में मानसून पूरी तरह सक्रिय हो गया है। जालंधर में दोपहर बाद तेज बारिश शुरू हो गई। मौसम विज्ञान केंद्र, चंडीगढ़ (IMD) ने 5 और 6 अगस्त के लिए दोनों क्षेत्रों के अलग-अलग हिस्सों में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। लगातार बारिश के चलते तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है।लुधियाना और पठानकोट में बुधवार सुबह हल्के बादल छाए रहे। मौसम विभाग के अनुसार 7 अगस्त से बारिश से राहत मिलने की संभावना है। इसके बाद केवल कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है।

पठानकोट के डाकखाना चौक में जलभराव।

पिछले 24 घंटे के दौरान पंजाब के कई जिलों में अच्छी बारिश दर्ज की गई। सबसे अधिक 143 मिमी वर्षा पटियाला में हुई। श्री आनंदपुर साहिब में 58 मिमी, होशियारपुर के सालेरन में 53.5 मिमी, शहीद भगत सिंह नगर के बल्लोवाल सौंखड़ी में 43.3 मिमी और बरनाला में 38.5 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। बठिंडा 36.8 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे गर्म शहर रहा।

चंडीगढ़ में मंगलवार को अधिकतम तापमान 31.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2.1 डिग्री कम रहा। न्यूनतम तापमान 23.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। शाम 5:30 बजे तक शहर में 16.5 मिमी बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को भी गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है।

6 अगस्त तक बारिश, फिर मिलेगी राहत

मौसम विभाग के अनुसार 5 और 6 अगस्त को पंजाब और चंडीगढ़ के अधिकांश हिस्सों में बारिश जारी रहेगी। इस दौरान कुछ स्थानों पर भारी बारिश की भी संभावना है। 7 अगस्त से भारी बारिश का दौर कमजोर पड़ने लगेगा। वहीं, 8 से 10 अगस्त के बीच केवल छिटपुट स्थानों पर हल्की बारिश होने का अनुमान है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

मोगा में चरणजीत चन्नी के समर्थन में लगे पोस्टर:लिखा- राजा-बघेल हटाओ, पंजाब कांग्रेस बचाओ; इलेक्शन से पहले खींचतान तेज

 मोगा , (PNL) : पंजाब में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनावों से पहले कांग्रेस में …

अमृतसर में 10 किलो हेरोइन बरामद:2 तस्कर गिरफ्तार, बॉर्डर पार से लाई गई खेप; पंजाब समेत दूसरे राज्यों में देनी थी सप्लाई

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के …

जालंधर में बिल्डिंग से चोरी करते नाबालिग पकड़ा:बिजली की तारें और AC पाइप चुराकर भाग रहा था; भीड़ ने घेरा

जालंधर , (PNL) : जालंधर में निर्माणाधीन इमारत से बिजली की तारें और एसी के पाइप …

जालंधर में बारिश से पुल टूटा, होशियारपुर में ट्रैक्टर बहा:2 दिन की बरसात में सड़कें डूबीं; पानी में फंसा ट्रक

जालंधर , (PNL) : जालंधर और होशियारपुर में 2 दिन की लगातार बारिश के बाद नुकसान …

जालंधर की महिला डॉक्टर पर धोखाधड़ी का केस, शादीशुदा होकर पासपोर्ट में खुद को बताया ‘सिंगल’, कनाडा भागने का आरोप

जालंधर, (PNL) : पंजाब के जालंधर से बड़ी खबर है। मकसूदां क्षेत्र की रहने वाली …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!