Sunday , September 20 2026
Breaking News

मोगा में चरणजीत चन्नी के समर्थन में लगे पोस्टर:लिखा- राजा-बघेल हटाओ, पंजाब कांग्रेस बचाओ; इलेक्शन से पहले खींचतान तेज

 मोगा , (PNL) : पंजाब में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनावों से पहले कांग्रेस में नेतृत्व को लेकर खींचतान तेज होती नजर आ रही है। अब मोगा में राजनीतिक पोस्टर लगाए गए हैं। इनमें ‘राजा-बघेल हटाओ, पंजाब कांग्रेस बचाओ का नारा लिखा है। इसके अलावा एक अन्य पोस्टर में ’चन्नी लाओ, पंजाब बचाओ’ लिखा है। इन पोस्टरों के सामने आने के बाद इनके पीछे की मंशा और इन्हें लगाने वालों को लेकर तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। हालांकि, अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि ये पोस्टर किस व्यक्ति या संगठन ने लगाए हैं। किसी भी राजनीतिक दल या नेता ने इनकी आधिकारिक जिम्मेदारी नहीं ली है।

पोस्टरों को लेकर सोशल मीडिया पर भी चर्चाएं तेज हो गई हैं। राजनीतिक गलियारों में इन्हें आगामी राजनीतिक घटनाक्रम और संभावित बदलावों से जोड़कर देखा जा रहा है। इन पोस्टरों के पीछे कौन है और इन्हें लगाने का उद्देश्य क्या है, यह अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है।

मोगा में चन्नी लाओ के लगे पोस्टर।

मोगा में चन्नी लाओ के लगे पोस्टर।

बता दें कि, पंजाब चुनाव से पहले पूर्व मुख्यमंत्री व जालंधर सांसद चरणजीत चन्नी बागी तेवर दिखा रहे हैं। अब उनकी टक्कर सिर्फ प्रदेश प्रधान अमरिंदर राजा वड़िंग से नहीं बल्कि सीधे हाईकमान से होती नजर आ रही है। हाईकमान के भेजे AICC प्रभारी भूपेश बघेल का वह बायकॉट कर चुके हैं।

वड़िंग की अगुआई वाले कार्यक्रमों में चन्नी के समर्थन में नारे

वड़िंग की अगुआई वाले कार्यक्रमों में चन्नी के समर्थन में नारे लग रहे हैं। इस सबके बावजूद हाईकमान को चन्नी की कोई परवाह नहीं है। बघेल दोटूक कह रहे हैं कि प्रधान नहीं बदलेगा। चुनाव भी राहुल गांधी के चेहरे पर कलेक्टिव लीडरशिप में लड़ा जाएगा।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

पूर्व केंद्रीय मंत्री रवनीत बिट्टू को लुधियाना पुलिस ने हिरासत में लिया, CM मान को गिफ्ट करने जा रहे थे शराब

लुधियाना  , (PNL) : पंजाब में विधानसभा चुनाव होने हैं, जिसको लेकर सूबे की सियासत गरमा …

सऊदी अरब पर हमले बर्दाश्त नहीं… हूती विद्रोहियों को भारत का कड़ा मैसेज, पाकिस्तान भी बोला- खाड़ी देश की रक्षा के लिए किसी भी हद तक जाएंगे

न्यूज डेस्क, (PNL) : हूती विद्रोहियों के सऊदी अरब पर किए हालिया हमलों से दुनिया …

जालंधर- कोठी में महिला को बंधक बनाकर लूटा:हाथ-मुंह बांधे, CCTV में 7 लुटेरे लाठी-डंडे लेकर आते दिखे, ₹5 लाख कैश-22 तोले सोना लूटने का दावा

जालंधर , (PNL) : जालंधर में देर रात लुटेरों ने एक कोठी में घुसकर महिला को …

अमृतसर में पुरानी रंजिश में बुजुर्ग महिला की हत्या:सिर पर ईंटों से हमला,केस में गवाह थी मृतक, पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर के वेरपाल थाना क्षेत्र के पंडोरी गांव में पुरानी रंजिश के …

नकोदर में पिता ने अपने बेटे को किया किडनैप:पुलिस को झूठी कहानी बताई, कार सहित युवक किया बरामद, 3 लोग गिरफ्तार

जालंधर , (PNL) : जालंधर के नकोदर में एक पिता ने अपने ही बेटे को खुद …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!