Saturday , July 11 2026
Breaking News

अमृतसर- दाना मंडी में 100 राउंड फायरिंग:2 गुट भिड़े, गले-पेट में गोली मारकर पंच की हत्या; टाइम तय कर साथी लेकर लड़ने आए थे

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में 2 गुटों में हिंसक झड़प हो गई। दोनों गुटों के लोग टाइम तय कर दाना मंडी में आए थे। इसके बाद दोनों पक्षों में जमकर बहस हुई। इसके बाद दोनों तरफ से करीब 100 राउंड फायरिंग हुई। जिसमें एक पंच की गले व पेट में गोली मारकर हत्या कर दी गई। वहीं एक युवक घायल है। जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों के 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। आगे की जांच की जा रही है। शुरुआती जांच में यह मामला सरपंची के विवाद से जुड़ा मिला है। पुलिस इसकी जांच कर रही है। उधर, डीएसपी ने बताया कि उन्हें मौके से गोलियों के 35 खोल मिले हैं। पुलिस बाकी आरोपियों की तलाश में जुटी है।

पंच गुरशरण सिंह के गले पर गोली मार हत्या कर दी गई।

पंच गुरशरण सिंह के गले पर गोली मार हत्या कर दी गई।

जानिए पूरा मामला…

लंबे समय से था विवाद, समर्थकों संग दाना मंडी पहुंचे

पुलिस के मुताबिक घरिंडा थाना क्षेत्र के गांव भकना कलां की दाना मंडी में शुक्रवार शाम यह झड़प हुई। डीएसपी अटारी यादविंदर सिंह के मुताबिक सरपंच गुरदीप सिंह और पंचायत सदस्य प्रगट सिंह उर्फ बल्लू के बीच लंबे समय से सरपंची को लेकर विवाद चल रहा था। दोनों ने टाइम तय किया और तय समय पर 10 से 15 गाड़ियों में अपने समर्थकों के साथ दाना मंडी पहुंचे थे। DSP के मुताबिक यहां पहले दोनों पक्षों में बहस हुई, जिसके बाद दोनों ओर से करीब 100 राउंड फायरिंग हुई। गोलीबारी में प्रगट सिंह पक्ष के पंच गुरशरण सिंह उर्फ चीनी के गले और पेट में गोली लगी, जिससे उनकी मौत हो गई। सुखमन नाम का युवक घायल हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मुआयना कर जांच शुरू कर दी। DSP ने कहा कि पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 8 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। अस्पताल में भर्ती घायल सुखमन को भी पुलिस सुरक्षा के बीच गिरफ्तार दिखाया गया। इस तरह अब तक कुल 9 आरोपी पुलिस की गिरफ्त में हैं।

डीएसपी यादविंदर सिंह ने बताया कि मामले में नामजद अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। पुलिस फायरिंग में इस्तेमाल हथियारों और पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है। फरार आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया जाएगा। फायरिंग में मारा गया गुरशरण सिंह उर्फ चीनी कई आपराधिक मामलों में नामजद रहा था। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, उसके खिलाफ वर्ष 2018 से अब तक हत्या, आर्म्स एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में 17 मामले दर्ज थे। वह आर्म्स एक्ट के एक मामले में करीब ढाई महीने पहले ही जमानत पर जेल से बाहर आया था। पुलिस के अनुसार, 2018 के चर्चित बिल्ला कोटला हत्याकांड में भी चीनी आरोपी था और उस मामले में भी वह जमानत पर चल रहा था। चीनी को मारे गए गैंगस्टर चीकू का करीबी माना जाता था। हाल ही में केशव शिवाला ग्रुप ने चीकू की हत्या की जिम्मेदारी लेते हुए बिल्ला हत्याकांड के सभी आरोपियों को निशाना बनाने की धमकी दी थी। चीनी की मौत के बाद भी गैंग से जुड़े सोशल मीडिया अकाउंट पर उसकी तस्वीर पोस्ट कर जिम्मेदारी जैसी पोस्ट साझा की गई। फिलहाल पुलिस पूरे घटनाक्रम और गैंगवार एंगल की भी जांच कर रही है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

अमृतसर में 280 ड्रग केसों में जब्त नशा डिस्पोज:हेरोइन-स्मैक और लाखों गोलियां शामिल, CP बोले- ड्रोन से हो रही तस्करी बड़ी चुनौती

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज 280 मामलों में …

जालंधर में 2 कबड्डी खिलाड़ियों की मौत:ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई बाइक, एक की थी UK जाने की तैयारी

जालंधर , (PNL) : जालंधर-मोगा नेशनल हाईवे पर सड़क हादसे में 2 युवकों की मौत हो …

जालंधर कैंट रेलवे स्टेशन का बोर्ड चेयरमैन ने लिया जायजा:बोले- पुराने और नए में जमीन-आसमान का फर्क, 17 जुलाई को PM करेंगे ऑनलाइन उद्घाटन

जालंधर , (PNL) : जालंधर कैंट रेलवे स्टेशन को ‘अमृत भारत स्टेशन योजना’ के तहत आधुनिक …

जालंधर में बाबा बने लुटेरों ने महिला के गहने झपटे:बचाने को कार से लटकी, 100 मीटर तक घिसटती चली गई

जालंधर , (PNL) : जालंधर में बाबा का भेष बनाकर आए तीन लोगों ने एक महिला …

दिलजीत दोसांझ की फिल्म ‘सतलुज’ पर बैन के खिलाफ SGPC का बड़ा प्रदर्शन, अमृतसर में निकाला रोष मार्च

अमृतसर (PNL): फिल्म ‘सतलुज’ पर लगे प्रतिबंध को लेकर शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (SGPC) ने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!