Monday , September 21 2026
Breaking News

अमृतसर में 280 ड्रग केसों में जब्त नशा डिस्पोज:हेरोइन-स्मैक और लाखों गोलियां शामिल, CP बोले- ड्रोन से हो रही तस्करी बड़ी चुनौती

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज 280 मामलों में जब्त किए गए नशीले पदार्थों को कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद नष्ट कर दिया। यह कार्रवाई खन्ना पेपर मिल में ड्रग डिस्पोजल कमेटी की निगरानी में की गई। पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने बताया कि नशा तस्करी के खिलाफ अभियान में मादक पदार्थों की बरामदगी के साथ-साथ उनका समय पर निपटारा करना भी जरूरी है।

उन्होंने बताया कि जिन 280 मामलों में जब्त नशीले पदार्थों का निपटारा किया गया, उनमें 12.9 किलोग्राम हेरोइन, लाखों नशीले कैप्सूल व गोलियां, 4.38 लाख ग्राम से अधिक नशीला पाउडर, 12 किलोग्राम पोस्त, 3.15 किलोग्राम स्मैक के अलावा चरस, गांजा, भांग और अन्य मादक पदार्थ शामिल थे।

ड्रोन से हो रही तस्करी बड़ी चुनौती: गुरप्रीत सिंह भुल्लर

पुलिस कमिश्नर ने कहा कि सीमा पार से ड्रोन के जरिए होने वाली नशा तस्करी पंजाब पुलिस के सामने बड़ी चुनौतियों में से एक है। इसके बावजूद अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है और ड्रग नेटवर्क का भंडाफोड़ कर नशा तस्करों के खिलाफ सख्त कदम उठा रही है।

कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद नष्ट किया गया सामान।

कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद नष्ट किया गया सामान।

मादक पदार्थों को सुरक्षित रखने में भी सुविधा होगी

एक जनवरी 2026 से अब तक कुल 2,176 एनडीपीएस मामलों में जब्त नशीले पदार्थों का कानूनी प्रक्रिया के तहत निपटारा किया जा चुका है। इससे पुलिस थानों और मालखानों में जगह खाली हुई है और भविष्य में जब्त किए जाने वाले मादक पदार्थों को सुरक्षित रखने में भी सुविधा होगी।

अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा

यह पूरी कार्रवाई ड्रग डिस्पोजल कमेटी के चेयरमैन डीसीपी इन्वेस्टिगेशन रविंदर पाल सिंह, एडीसीपी इन्वेस्टिगेशन जगविंदर सिंह, एसीपी डिटेक्टिव इंद्रजीत सिंह और अन्य अधिकारियों की मौजूदगी में कानूनी प्रोटोकॉल के तहत पूरी की गई। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि नशा तस्करी के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

पूर्व केंद्रीय मंत्री रवनीत बिट्टू को लुधियाना पुलिस ने हिरासत में लिया, CM मान को गिफ्ट करने जा रहे थे शराब

लुधियाना  , (PNL) : पंजाब में विधानसभा चुनाव होने हैं, जिसको लेकर सूबे की सियासत गरमा …

सऊदी अरब पर हमले बर्दाश्त नहीं… हूती विद्रोहियों को भारत का कड़ा मैसेज, पाकिस्तान भी बोला- खाड़ी देश की रक्षा के लिए किसी भी हद तक जाएंगे

न्यूज डेस्क, (PNL) : हूती विद्रोहियों के सऊदी अरब पर किए हालिया हमलों से दुनिया …

जालंधर- कोठी में महिला को बंधक बनाकर लूटा:हाथ-मुंह बांधे, CCTV में 7 लुटेरे लाठी-डंडे लेकर आते दिखे, ₹5 लाख कैश-22 तोले सोना लूटने का दावा

जालंधर , (PNL) : जालंधर में देर रात लुटेरों ने एक कोठी में घुसकर महिला को …

अमृतसर में पुरानी रंजिश में बुजुर्ग महिला की हत्या:सिर पर ईंटों से हमला,केस में गवाह थी मृतक, पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर के वेरपाल थाना क्षेत्र के पंडोरी गांव में पुरानी रंजिश के …

नकोदर में पिता ने अपने बेटे को किया किडनैप:पुलिस को झूठी कहानी बताई, कार सहित युवक किया बरामद, 3 लोग गिरफ्तार

जालंधर , (PNL) : जालंधर के नकोदर में एक पिता ने अपने ही बेटे को खुद …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!