Sunday , October 11 2026
Breaking News

चंडीगढ़ में तेज बारिश, 2 दोस्त घग्गर नदी में बहे:पंजाब के 15 जिलों में बारिश का अलर्ट; किन्नौर में हवा में लटका वैली ब्रिज ढहा

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ में बीती रात से बारिश हो रही है। अंबाला-चंडीगढ़ हाईवे पर भांखरपुर के पास घग्गर नदी में मछली पकड़ने गए मनीमाजरा के तीन दोस्त तेज बहाव में फंस गए। इनमें से दो लोग बह गए, जबकि तीसरा किसी तरह झाड़ियों को पकड़कर बच गया। वहीं, भारी बारिश के चलते लुधियाना के एसबीएस नगर सिटी सेंटर रोड दो फाड़ हो गई। हिमाचल में भी लगातार तेज बारिश हो रही है। किन्नौर में हवा में लटका वैली ब्रिज रात में ढह गया। इससे सांगला घाटी का संपर्क पूरी तरह टूट गया है। बीते शुक्रवार को भारी बारिश के बाद ब्रिज के निचले हिस्से से लैंडस्लाइड हो गया था। इससे ब्रिज हवा में लटका था।

मौसम विभाग के अनुसार, पंजाब के 15 जिलों में आज बारिश होने की संभावना है। हिमाचल से सटे पठानकोट, होशियारपुर और रूपनगर में भारी बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। गुरदासपुर, नवांशहर, फतेहगढ़ साहिब, पटियाला, मोहाली, अमृतसर, तरनतारन, कपूरथला, जालंधर, लुधियाना, बरनाला और संगरूर में हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान है। चंडीगढ़ मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, पंजाब के औसत अधिकतम तापमान में 0.6 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई है, लेकिन यह अभी भी सामान्य के आसपास बना हुआ है। राज्य का सबसे अधिक तापमान बठिंडा में 39.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

शुक्रवार सुबह 6 बजे से शाम 5:30 बजे तक चंडीगढ़, बठिंडा, फाजिल्का, होशियारपुर और पठानकोट समेत कई इलाकों में बारिश दर्ज की गई। सबसे ज्यादा 25.5 मिमी बारिश फाजिल्का में हुई। इसके अलावा बठिंडा में 3.0 मिमी और चंडीगढ़ शहर में 1.7 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई।

बारिश के PHOTOS…

जालंधर में भी आज सुबह से बूंदाबांदी हो रही है।

जालंधर में भी आज सुबह से बूंदाबांदी हो रही है।

मोहाली के सेक्टर-70 में बारिश के बाद जलभराव।

मोहाली के सेक्टर-70 में बारिश के बाद जलभराव।

1 को बचाने के चक्कर में 3 डूबे

घग्गर नदी में बहने वालों की पहचान मनीमाजरा निवासी सुरिंदर और दर्शन के रूप में हुई है, जबकि बचने वाले का नाम चंदा है। तीनों शनिवार सुबह करीब 8 बजे ऑटो से नदी किनारे पहुंचे थे और पानी में जाल डालकर मछली पकड़ रहे थे।

इसी दौरान पहले दर्शन का पैर फिसल गया और वह बहने लगा। उसे बचाने के लिए सुरिंदर भी पानी में उतरा, लेकिन तेज बहाव के कारण वह भी बह गया। तीसरे साथी चंदा ने दोनों को बचाने की कोशिश की, लेकिन वह सफल नहीं हो सका और खुद झाड़ियों का सहारा लेकर बाहर निकला।

घटना के बाद परिजन मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी गई। मुबारिकपुर पुलिस चौकी के अनुसार, शनिवार देर शाम तक दोनों का कोई सुराग नहीं मिला था।

लैंडस्लाइड के बाद कार मलबे में दबी।

लैंडस्लाइड के बाद कार मलबे में दबी।

सिरमौर में NH पर लैंडस्लाइड, गाड़ियां दबीं

सिरमौर में पांवटा-राजवन-शिलाई-रोहड़ू एनएच पर भी पहाड़ दरक गया। इससे हाईवे पर वाहनों की आवाजाही ठप हो गई। प्रदेश में भी लैंडस्लाइड से लगभग 320 सड़कें और 200 से ज्यादा बिजली के ट्रांसफॉर्मर भारी बारिश के कारण बंद हैं।

बारिश से बिजली की मांग घटी

राज्य में शुक्रवार को बिजली की मांग 13,981 मेगावाट रही, जबकि राज्य को 9,858 मेगावाट बिजली आवंटित थी। इसके मुकाबले पंजाब ने 9,643 मेगावाट बिजली केंद्र से ली, यानी तय आवंटन से 185 मेगावाट कम बिजली की खपत हुई। जबकि खुद 4,420 मेगावाट बिजली बनाई गई।

12 जुलाई के बाद बारिश कम होगी

मौसम विज्ञान केंद्र, चंडीगढ़ के निदेशक सुरेंद्र पाल के मुताबिक, 11 और 12 जुलाई को कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। इसके बाद बारिश की गतिविधियां फिर कम हो जाएंगी और केवल छिटपुट स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है। वहीं 10 से 13 जुलाई के बीच राज्य के कुछ इलाकों में भारी बारिश की भी संभावना जताई गई है।

मानसून कमजोर पड़ने से उमस बढ़ेगी

मौसम विभाग के अनुसार, राज्य में बारिश का दौर अब कमजोर पड़ने की संभावना है। निम्न दबाव क्षेत्र के कमजोर होने और मानसून ट्रफ के हिमालय की तराई की ओर खिसकने से 11 जुलाई से राज्य में बारिश की गतिविधियां कम हो जाएगी। अधिकांश जिलों में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। हालांकि कुछ स्थानों पर हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है, लेकिन व्यापक या भारी बारिश की संभावना फिलहाल कम है। बारिश में कमी आने के साथ राज्य में तापमान और उमस बढ़ सकती है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

जालंधर नॉर्थ में कांग्रेस को लगा झटका, माइक खोसला के भाई राज और भतीजे देवन AAP में शामिल

जालंधर, (PNL) : जालंधर नॉर्थ विधानसभा हलके में कांग्रेस को आम आदमी पार्टी (AAP) ने …

लुधियाना में AAP पार्षद उषा कालिया का निधन:कैंसर का चल रहा था इलाज,अगले महीने थी बेटे की शादी

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। लुधियाना के वार्ड …

जालंधर में प्राइवेट स्कूल पर परिजनों का आरोप:तीसरी कक्षा की छात्रा की तबीत बिगड़ी, परिवार ने स्कूल पर लगाए गंभीर

जालंधर , (PNL) : जालंधर के टैगोर इंटरनेशनल स्कूल में शिक्षिका पर तीसरी कक्षा की छात्रा …

लुधियाना में ATM ठग को पब्लिक ने दबोचा:जूतों से की पिटाई, पर्स से मिले दर्जनों कार्ड; मोबाइल से बना रहा था PIN का वीडियो

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में एटीएम कार्ड बदलकर ठगी करने वाले गिरोह के एक सदस्य …

धीरेंद्र शास्त्री की टिप्पणी पर भड़के पंजाब के शाही इमाम:बोले- अपने घर पहुंचकर गीदड़ भभकियों दे रहे; बागेश्वरधाम पीठाधीश्वर ने कहा था- हमें थैंक्यू बोलो

लुधियाना , (PNL) : बागेश्वरधाम के पीठाधीश्वर कथावाचक पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की ओर से कथा …

चंडीगढ़ से भागे लूटेरों का पलवल में एनकाउंटर:पुलिस ने 20KM तक दौड़ाया, 2 को गोली लगी; कारोबारी से गनपॉइंट पर कार लूटी थी

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ के सेक्टर-46 में पुलिस बीट बॉक्स के सामने दुकानदार से गन …

परगट सिंह बोले- CM पद का मैं भी दावेदार:पंजाब कांग्रेस में इतने चेहरे कि हर कोई मुख्यमंत्री बन सकता; राहुल के नेतृत्व में लड़ेंगे चुनाव

चंडीगढ़ , (PNL) : पंजाब कांग्रेस के नए प्रधान परगट सिंह ने मुख्यमंत्री पद के लिए …

जालंधर में खुलेआम शराब पीने वालों पर एक्शन:10 राउंड अप, रेहड़ियों-ठेकों पर गिलास देकर पिलाई जा रही थी; चेकिंग में खुलासा

जालंधर , (PNL) : जालंधर में कमिश्नर सतिंदर सिंह की देखरेख में पुलिस प्रशासन लगातार आम …

कनाडा में पंजाबी की टारगेट किलिंग:रेंज रोवर में बैठे युवक को गोलियों से भूना, ब्रदर्स कीपर्स गैंग से जुड़ा था; पहले मिली थी धमकियां

 जालंधर , (PNL) : कनाडा में पंजाबी युवक की टारगेट किलिंग का मामला सामने आया है। …

सरकारी स्कूलों को बेहतर बनाना और विद्यार्थियों को विश्वस्तरीय शिक्षा उपलब्ध करवाना मान सरकार की प्राथमिकता : वनीत धीर

जालंधर, (PNL) : जालंधर नॉर्थ के हलका इंचार्ज एवं मेयर वनीत धीर ने स्कूल की ओर …

पंजाब DA बकाया केस मामले में हाईकोर्ट पेश हुए चीफ सैक्रेटेरी केएपी सिन्हा, पढ़ें क्या हुई सुनवाई

चंडीगढ़, (PNL) : पंजाब के सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (DA) के बकाये मामले में …

बड़ी खबर : नाना पाटेकर की मौत मामले में बड़ा अपडेट, पुलिस ने दर्ज किया केस

मुंबई, (PNL) : बॉलीवुड अभिनेता नाना पाटेकर की मौत से जुड़ी खबर को लेकर बड़ा …

चंडीगढ़ में 3 साल में पहुंची 252 किलो हेरोइन:चौकी-थाना पुलिस बेखबर, अंतरराज्यीय नेटवर्क के 4 आरोपी दबोचे; फरार 3 डीलरों की तलाश

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ में पिछले करीब 3 साल से बड़े स्तर पर हेरोइन की …

IND vs WI: बस ड्राइवर के बेटे ने टीम इंडिया के नेट्स में मचाई सनसनी, स्टार बल्लेबाजों को छकाया, संजू से मिली शाबाशी

स्पोर्ट्स , (PNL) :  भारत और वेस्टइंडीज के बीच दूसरे टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला रांची …

अमेरिका में भारतीय IT प्रोफेशनल्स के भविष्य पर मंडराया संकट! समझें ट्रंप के एक्शन से क्या पड़ेगा असर?

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिका में काम करने वाले भारतीय IT कर्मचारियों के लिए ग्रीन …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!