Sunday , November 15 2026
Breaking News

मोहाली में ढाई साल के मासूम की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, पड़ोसी की छत पर मिला शव; एक दिन से था लापता

मोहाली (PNL) : मोहाली के लालड़ू इलाके में ढाई साल के मासूम बच्चे की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। शनिवार दोपहर घर के बाहर गली में खेलते समय लापता हुए बच्चे का शव रविवार को पड़ोसियों के मकान की छत पर मिला। मासूम का शव मिलने की खबर से पूरे गांव में सनसनी फैल गई, जबकि परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा।

मृतक बच्चे की पहचान गांव बल्लोपुर निवासी गुरविंदर सिंह के ढाई साल के बेटे गुरसाज के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक, शनिवार दोपहर करीब 12:30 बजे गुरसाज अपने घर के सामने गली में खेल रहा था। कुछ देर बाद जब परिवार ने उसकी सुध ली तो वह वहां से गायब था।

बच्चे के दादा बहादुर सिंह के अनुसार, करीब 20 मिनट बाद परिवार को गुरसाज कहीं दिखाई नहीं दिया। इसके बाद परिजनों ने आसपास की गलियों और पूरे मोहल्ले में उसकी तलाश शुरू कर दी। रिश्तेदारों और अन्य संभावित स्थानों पर भी बच्चे को ढूंढा गया, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला।

थाने में भी दी थी शिकायत, पूरी रात तलाश में जुटा रहा परिवार

बच्चे का कोई सुराग नहीं मिलने पर परिजनों ने लालड़ू थाने में लिखित शिकायत देकर पुलिस से उसे तलाश करने की गुहार लगाई थी। परिवार पूरी रात बच्चे की तलाश में जुटा रहा। रविवार को उस समय सभी के होश उड़ गए, जब पड़ोसियों के मकान की छत पर गुरसाज का शव बरामद हुआ।

पुलिस और CIA टीम ने संभाला मोर्चा

घटना की सूचना मिलते ही लालड़ू पुलिस, CIA टीम और वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लेकर जांच शुरू कर दी है। जांच का मुख्य सवाल यह है कि घर के सामने गली में खेल रहा ढाई साल का बच्चा पड़ोसी के मकान की छत तक कैसे पहुंचा और उसकी मौत किन परिस्थितियों में हुई।

फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। मौत के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा। अभी तक पुलिस ने मौत के कारणों को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

विधायक कुलजीत रंधावा ने परिवार से की मुलाकात

मासूम की मौत की सूचना मिलने के बाद डेराबस्सी के विधायक कुलजीत सिंह रंधावा भी गांव बल्लोपुर पहुंचे। उन्होंने पीड़ित परिवार के सदस्यों से मुलाकात कर दुख जताया और उन्हें हरसंभव मदद का भरोसा दिया।

विधायक ने पुलिस अधिकारियों को मामले की निष्पक्ष और गहराई से जांच करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मासूम की मौत बेहद दुखद है। यदि जांच में कोई दोषी पाया जाता है तो उसे किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाना चाहिए। परिवार को न्याय दिलाने के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

ब्रेकिंग : पंजाब की सियासत में बड़ा धमाका, बीबी जागीर कौर की अकाली दल में हुई वापसी, पढ़ें

चंडीगढ़, (PNL) : पंजाब की राजनीति में उस समय बड़ा घटनाक्रम देखने को मिला, जब …

पंजाब चुनाव-2027: अमृतसर में EVM और VVPAT की जांच शुरू

अमृतसर  , (PNL) :   विधानसभा चुनाव-2027 की तैयारियों के तहत जिला अमृतसर में ईवीएम और …

शिमला में कंगना रनौत के खिलाफ FIR दर्ज, गांधी परिवार पर की थी अभद्र टिप्पणी

न्यूज डेस्क, (PNL) : हिमाचल प्रदेश पुलिस ने गांधी परिवार के बारे में सोशल मीडिया पर …

CM भगवंत मान के पाकिस्तान दौरे पर विदेश मंत्रालय सख्त, कहा- राष्ट्रीय नीति के तहत मिलेगी मंजूरी

न्यूज डेस्क, (PNL) : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के संभावित पाकिस्तान दौरे को लेकर …

NZ vs IND: भारतीय टेस्ट टीम में बड़ा बदलाव, कुलदीप यादव बाहर, इस खिलाड़ी की एंट्री

स्पोर्ट्स , (PNL) : न्यूजीलैंड दौरे पर मौजूद भारतीय क्रिकेट टीम के स्क्वॉड में सेलेक्शन कमेटी …

Jalandhar में ASI की गुंडागर्दी, तेज रफ्तार से गाड़ी चलाने से रोकने पर सेवानिवृत्त कमांडो को थप्पड़ मारा गया

जालंधर , (PNL) : जालंधर में तेज रफ्तार कार चलाने से रोकने पर पंजाब पुलिस …

Jalandhar में आयकर विभाग की बड़ी कार्रवाई, स्टील फर्म पर छापेमारी शुक्रवार देर रात तक जारी रही; महत्वपूर्ण दस्तावेज जब्त किए गए

जालंधर , (PNL) : गुरुवार सुबह चंडीगढ़ और हिमाचल प्रदेश समेत पंजाब के कई जिलों में …

अमृतसर में गोली लगने से घायल एक एएसआई की मौत हो गई; पिस्तौल की सफाई करते समय दुर्घटना हुई

अमृतसर  , (PNL) : अमृतसर में पिस्तौल साफ करते समय गोली लगने से एक सहायक …

सोने की कीमतों में लौटी तेजी, चांदी का भाव भी ₹1.80 लाख के पार, क्या खरीदारी का है सही मौका?

न्यूज डेस्क, (PNL) :  भारत में एक बार फिर सोने और चांदी की कीमतों में …

‘मेरा फोन टैप हो रहा है’, राहुल गांधी का दावा- मेरे पास ऐसे सबूत हैं, जो PM को पता है

न्यूज डेस्क, (PNL) : कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री …

दूसरी लिस्ट जारी होने के बाद AAP में नाराजगी! इस्तीफे का दौर हुआ शुरू

अमृतसर , (PNL) :   आम आदमी पार्टी  की दूसरी लिस्ट जारी होने के बाद …

IND vs NZ: टीम इंडिया के साथ हुआ ‘धोखा’…श्रेयस अय्यर ने हार के बाद क्या कहा?

स्पोर्ट्स , (PNL) : न्यूजीलैंड के खिलाफ चौथे वनडे मैच में टीम इंडिया चारों खाने चित …

ब्रेकिंग : सोनिया मान को टिकट मिलने के बाद AAP के 3 नेताओं ने दे दिया इस्तीफा, पढ़ें

अमृतसर, (PNL) : पंजाब विधानसभा चुनावों को लेकर राज्य में राजनीतिक उठापठक शुरू हो चुकी …

बड़ी खबर : खरड़ से टिकट कटने पर आप विधायक अनमोल गगन का बड़ा बयान, बोली-मैने तो खुद ही…

खरड़, (PNL) : आम आदमी पार्टी ने वीरवार को 31 उम्मीदवारों की अपनी दूसरी लिस्ट …

पंजाब चुनाव : AAP ने जारी की 31 उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट, जालंधर सेंट्रल से नितिन कोहली, नार्थ से वनीत धीर और कैंट से दीपक बाली को मिली टिकट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!