Friday , November 13 2026
Breaking News

‘मेरा फोन टैप हो रहा है’, राहुल गांधी का दावा- मेरे पास ऐसे सबूत हैं, जो PM को पता है

न्यूज डेस्क, (PNL) : कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर एक बड़ा दावा किया है. राहुल गांधी ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में कहा कि उनके फोन में ऐसे सबूत मौजूद हैं, जिनके बारे में प्रधानमंत्री को भी जानकारी है, क्योंकि वह उनका फोन टैप करते हैं. राहुल ने प्रधानमंत्री को आमने-सामने बहस की चुनौती भी दी है. राहुल गांधी ने कहा कि जिस दिन प्रधानमंत्री उनके साथ वन-ऑन-वन डिबेट के लिए आएंगे, उस दिन सबको पता चल जाएगा कि कौन विदेशी ताकतों के नियंत्रण में है और कौन देशविरोधी है. उन्होंने दावा किया कि उनके फोन में इस संबंध में कई जानकारियां और सबूत मौजूद हैं.

फोन टैपिंग और विदेशी ताकतों के नियंत्रण से जुड़े आरोप राहुल गांधी पहले भी लगाते रहे हैं. जुलाई 2021 में पेगासस जासूसी विवाद के दौरान राहुल गांधी ने आरोप लगाया था कि उनके सभी फोन टैप किए जा रहे हैं. 23 जुलाई 2021 को संसद परिसर में पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा था कि उनका फोन स्पष्ट रूप से टैप किया जा रहा है और वह सिर्फ एक फोन की नहीं, बल्कि अपने सभी फोन की बात कर रहे हैं.

राहुल ने यह भी दावा किया था कि इंटेलिजेंस ब्यूरो के अधिकारी उन्हें फोन करके बताते हैं कि उनका फोन टैप किया जा रहा है. उन्होंने कहा था कि उनके सुरक्षा कर्मियों को भी उनकी बातचीत की जानकारी अपने वरिष्ठ अधिकारियों को देने के लिए कहा गया है. राहुल ने इस मामले में न्यायिक जांच की मांग की थी.

इसके बाद मार्च 2023 में ब्रिटेन की कैंब्रिज यूनिवर्सिटी में एक कार्यक्रम के दौरान राहुल गांधी ने फिर फोन टैपिंग का मुद्दा उठाया था. उन्होंने कहा था कि उनके फोन में पेगासस था और कई दूसरे नेताओं के फोन में भी इसका इस्तेमाल किया गया था. राहुल ने दावा किया था कि खुफिया अधिकारियों ने उन्हें फोन पर बातचीत करते समय सावधान रहने की सलाह दी थी, क्योंकि उनकी बातें रिकॉर्ड की जा रही थीं.

फिर जून 2023 में अमेरिका के कैलिफोर्निया में एक कार्यक्रम के दौरान राहुल गांधी ने फोन टैपिंग को लेकर अपनी बात दोहराई थी. उन्होंने कहा था कि उन्हें लगता है कि उनका आईफोन टैप किया जा रहा है. इसी दौरान उन्होंने मजाकिया अंदाज में अपने आईफोन की ओर देखते हुए कहा था- ‘हैलो मिस्टर मोदी’. राहुल ने कहा था कि अगर कोई राष्ट्र-राज्य किसी का फोन टैप करना चाहता है तो उसे रोकना आसान नहीं है. उन्होंने यह भी दावा किया था कि सरकार को उनके कामकाज की जानकारी रहती है.

2 नवंबर 2026 को राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री मोदी को विदेशी मदद के मुद्दे पर खुली बहस की चुनौती दी थी. प्रधानमंत्री की ओर से विपक्ष पर विदेशी समर्थन से देश को अस्थिर करने के आरोपों के बीच राहुल ने पलटवार करते हुए कहा था कि प्रधानमंत्री खुद विदेशी मदद से सत्ता में आए और उसी के सहारे पद पर बने हुए हैं. राहुल ने ‘किसी भी मंच पर, कभी भी’ बहस करने की चुनौती दी थी.

About Punjab News Live -PNL

Check Also

IND vs NZ: टीम इंडिया के साथ हुआ ‘धोखा’…श्रेयस अय्यर ने हार के बाद क्या कहा?

स्पोर्ट्स , (PNL) : न्यूजीलैंड के खिलाफ चौथे वनडे मैच में टीम इंडिया चारों खाने चित …

ब्रेकिंग : सोनिया मान को टिकट मिलने के बाद AAP के 3 नेताओं ने दे दिया इस्तीफा, पढ़ें

अमृतसर, (PNL) : पंजाब विधानसभा चुनावों को लेकर राज्य में राजनीतिक उठापठक शुरू हो चुकी …

बड़ी खबर : खरड़ से टिकट कटने पर आप विधायक अनमोल गगन का बड़ा बयान, बोली-मैने तो खुद ही…

खरड़, (PNL) : आम आदमी पार्टी ने वीरवार को 31 उम्मीदवारों की अपनी दूसरी लिस्ट …

पंजाब चुनाव : AAP ने जारी की 31 उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट, जालंधर सेंट्रल से नितिन कोहली, नार्थ से वनीत धीर और कैंट से दीपक बाली को मिली टिकट

दो महिलाओं से अफेयर, चीन से कनेक्शन… क्या जाएगी Nvidia CEO जेनसन हुआंग की कुर्सी

न्यूज डेस्क, (PNL) : दुनिया की सबसे बड़ी चिप बनाने वाली कंपनियों में शामिल Nvidia …

पंजाब प्रशासन में बड़ा फेरबदल, आईएएस और 13 पीसीएस अधिकारियों का तबादला; पूरी सूची पढ़ें

चंडीगढ़ , (PNL ) : Punjab सरकार ने बुधवार को प्रशासनिक कामकाज को सुव्यवस्थित करने …

सीबीआई अदालत आज पंजाब पुलिस के पूर्व एसएसपी गुरमीत सिंह रंधावा को सजा सुनाएगी, अदालत ने 34 साल बाद उन्हें दोषी ठहराया

न्यूज डेस्क, (PNL) : पंजाब पुलिस के पूर्व एसएसपी गुरमीत सिंह रंधावा को आज मोहाली …

Punjab में आज से शुरू होगी EVM-VVPAT मशीनों की जांच, लाइव वेबकास्टिंग के जरिए दिखाई जाएगी पूरी प्रक्रिया

न्यूज डेस्क, (PNL) : पंजाब में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर …

कंगना रनौत ने सोनिया गांधी से स्विस खातों को लेकर पूछे सवाल, राहुल गांधी के ‘सेल्फ-गोल टैलेंट’ पर कसा तंज

न्यूज डेस्क, (PNL) : अभिनेत्री और भाजपा सांसद कंगना रनौत ने सोनिया गांधी की बायोग्राफी …

अरविंद केजरीवाल को लॉरेंस बिश्नोई गैंग की धमकी, मांगी सात करोड़ की रंगदारी

मोहाली, (PNL) :  आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और उनके परिवार को जान …

26 मिनट तक हवा में अटकी टीम इंडिया के खिलाड़ियों की सांसे, वेलिंगटन में फ्लाइट की लैंडिंग का दिल दहलाने वाला मंजर

स्पोर्ट्स , (PNL) : न्यूजीलैंड में तीसरे वनडे के बाद टीम इंडिया दो धड़ों में बंट …

IND vs NZ सीरीज के बीच अर्शदीप सिंह ने की सगाई, समरीन कौर को खास अंदाज में किया प्रपोज

स्पोर्ट्स , (PNL) : भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने अपनी जिंदगी की …

श्री अकाल तख्त साहिब का बड़ा फैसला, जगजीत सिंह बबीहा और कुलविंदर सिंह खरड़ के कीर्तन करने पर लगाई रोक, ये है वजह, पढ़ें

अमृतसर, (PNL) : श्री अकाल तख्त साहिब ने भाई जगजीत सिंह बबीहा और भाई कुलविंदर …

दूध हुआ महंगा, मदर डेयरी ने 2-4 रुपए प्रति लीटर बढ़ाए दाम.. जानिए किस पैकेट पर कितनी बढ़ी कीमत

न्यूज डेस्क, (PNL) : आम लोगों की जेब को एक और झटका लग गया है. …

कोलकाता से मुंबई जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट से हाईजैक का अलर्ट, टेकऑफ से पहले आइसोलेशन बे में भेजा गया

कोलकाता , (PNL) : कोलकाता से मुंबई जाने वाली एयर इंडिया की एक फ्लाइट से …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!