जालंधर, (PNL) : जालंधर कैंट में आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार दीपक बाली ने अपने चुनावी दफ्तर का उद्घाटन किया। गोल्डन एवेन्यू में आयोजित इस कार्यक्रम में उनके माता-पिता ने विधिवत रूप से दफ्तर का शुभारंभ किया।
इस मौके पर आम आदमी पार्टी की जिला और हलका स्तर की लीडरशिप विशेष रूप से मौजूद रही। कार्यक्रम में डिप्टी मेयर मलकीत सिंह, पंजाब एग्रो के चेयरमैन मंगल बस्सी, जिला प्रधान अमृतपाल सिंह, लक्की रंधावा, सुरजीत सिंह सीटा, सुक्खा फोल्ड़ीवाल सहित पार्टी के कई नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए।
दफ्तर के उद्घाटन के दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिला। दीपक बाली ने इस मौके पर पहुंचे सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं का स्वागत किया।
देखें तमाम तस्वीरें
👇👇







punjabnewslive

